Apple Watch पर संपर्क ऐप का इस्तेमाल करें
आप संपर्क जानकारी बना सकते हैं, उसे संपादित कर सकते हैं और देख सकते हैं, NameDrop का इस्तेमाल करके संपर्क शेयर कर सकते हैं और iCloud वाले अपने सभी डिवाइस पर अपने संपर्कों को अप-टू-डेट रख सकते हैं।
कोई संपर्क बनाएँ
अपनी Apple Watch पर संपर्क ऐप
पर जाएँ।
पर टैप करें।
संपर्क का नाम और विकल्प के रूप में कंपनी दर्ज करें।
फ़ोन नंबर, ईमेल और पता जोड़ें, फिर
पर टैप करें।
संपर्क जानकारी देखें
आप सीधे संपर्क ऐप से टेक्स्ट, कॉल और ईमेल कर सकते हैं।
अपनी Apple Watch पर संपर्क ऐप
पर जाएँ।
अपने संपर्क पर स्क्रोल करने के लिए Digital Crown को घुमाएँ।
किसी संपर्क पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :
टेक्स्ट : किसी मौजूदा संदेश थ्रेड को खोलने या नया थ्रेड शुरू करने के लिए,
पर टैप करें।
कॉल करें : संपर्क के फ़ोन नंबर देखने के लिए
पर टैप करें, फिर कॉल शुरू करने के लिए किसी नंबर पर टैप करें।
ईमेल :
पर टैप करें।
किसी संपर्क को शेयर, संपादित, ब्लॉक या डिलीट करें
अपनी Apple Watch पर संपर्क ऐप
पर जाएँ।
अपने संपर्क पर स्क्रोल करने के लिए Digital Crown को घुमाएँ।
किसी संपर्क पर टैप करें, नीचे की ओर स्क्रोल करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :
कोई संपर्क शेयर करें :
पर टैप करें, फिर कोई शेयरिंग विकल्प चुनें।
किसी संपर्क को संपादित करें :
पर टैप करें, फिर वह जानकारी चुनें जिसे संपादित करना है। आप फ़ील्ड के नीचे ‘हटाएँ’ पर टैप करके, पता या ईमेल जैसे फ़ील्ड को हटा सकते हैं।
किसी संपर्क को ब्लॉक करें : ‘संपर्क ब्लॉक करें’ पर टैप करें।
संपर्क डिलीट करें : ‘संपर्क डिलीट करें’ पर टैप करें।
अपना खुद का संपर्क कार्ड देखें
अपनी Apple Watch पर संपर्क ऐप
पर जाएँ।
ऊपर दाईं ओर अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीर पर टैप करें।
NameDrop के ज़रिए संपर्क जानकारी का आदान-प्रदान करें
निम्नलिखित में से कोई एक काम करें:
Apple Watch से iPhone पर शेयर करें : अपनी Apple Watch की डिस्प्ले को अन्य व्यक्ति के iPhone के शीर्ष से कुछ सेंटीमीटर की दूरी पर रखें।
Apple Watch से दूसरी Apple Watch पर शेयर करें : अपनी Apple Watch पर संपर्क ऐप
पर जाएँ, शीर्ष दाएँ कोने में अपनी तस्वीर पर टैप करें, शेयर करें पर टैप करें, फिर अपनी वॉच को दूसरे व्यक्ति की Apple Watch के नज़दीक लाएँ।
कनेक्शन बनाए जाने की जानकारी देने के लिए, दोनों डिवाइस से कोई चमक निकलती हुई दिखाई देती है और Apple Watch में वाइब्रेशन होता है।
अपने डिवाइस को एक-दूसरे के पास तब तक होल्ड करके रखें जब तक कि दोनों स्क्रीन पर NameDrop दिखाई न दे।
अपना संपर्क कार्ड शेयर करना और अन्य व्यक्ति का कार्ड प्राप्त करना या केवल अन्य व्यक्ति का कार्ड प्राप्त करना चुनें।
अपने डिवाइस एक-दूसरे के नज़दीक रखना जारी रखें।
रद्द करने के लिए, NameDrop पूरा होने से पहले, दोनों डिवाइस एक-दूसरे से दूर ले जाएँ।