Apple Watch यूज़र गाइड
- स्वागत है
- watchOS 27 में नया क्या है
- आपके बच्चों के लिए Apple Watch
-
- सक्रिय करें और अनलॉक करें
- समय बताएँ
- स्टेटस की जाँच करें
- ऐप्स का इस्तेमाल करें
- कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल करें
- टेक्स्ट दर्ज करें
- लाइव ऐक्टिविटी देखें
- स्मार्ट स्टैक में विजेट देखें
- टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें
- ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें
- फ़्लैशलाइट का इस्तेमाल करें
- अपना iPhone पिंग करें
- अपना पासकोड प्रबंधित करें
- Apple Watch के साथ दौड़ें
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क
Apple Watch पर दिशासूचक में वेपॉइंट देखें और जोड़ें
दिशासूचक में स्थानों को चिह्नित करने के लिए वेपॉइंट बनाएँ। Apple Watch निम्नलिखित के लिए ऑटोमैटिकली वेपॉइंट जनरेट करती है :
जहाँ आपने अपनी कार पार्क की थी।
वह पिछला स्थान जहाँ आपकी Apple Watch या iPhone मोबाइल कनेक्शन बना सकता है।
जहाँ आपातकालीन SOS आख़िरी बार उपलब्ध था (सभी देशों या क्षेत्रों में समर्थित नहीं है)।
मोबाइल और आपातकालीन कॉल वेपॉइंट का परिचय
उपलब्ध होने पर, मोबाइल वेपॉइंट सबसे हालिया या निकटतम अनुमानित स्थान चिह्नित करते हैं, जहाँ आपकी Apple Watch या iPhone आपके कैरियर के मोबाइल नेटवर्क से कनेक्टेड है। उपलब्ध होने पर, आपातकालीन कॉल वेपॉइंट सबसे हालिया या निकटतम अनुमानित स्थान चिह्नित करते हैं, जहाँ आपकी Apple Watch या iPhone ने पता लगाया है कि आपातकालीन कॉल करने के लिए कैरियर से सेवा उपलब्ध हो सकती है। कॉल कनेक्टिविटी या वेपॉइंट उपलब्धता को आपकी आस-पास की चीज़ें, पर्यावरणीय स्थितियाँ और अन्य कारक प्रभावित कर सकते हैं। इन स्थितियों के आधार पर इन वेपॉइंट के पास फिर से कनेक्ट करना संभव नहीं हो सकता है।
मोबाइल वेपॉइंट फ़ीचर के लिए iOS 17 या बाद के संस्करण वाले iPhone और मोबाइल प्लान वाली Apple Watch की आवश्यकता होती है।
नोट : आपातकालीन कॉल वेपॉइंट केवल अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध हैं।
वेपॉइंट बनाएँ
अपनी Apple Watch पर दिशासूचक ऐप के
पर जाएँ।
वेपॉइंट जोड़ने के लिए,
पर टैप करें।
इनमें से कोई एक काम करें :
अपने वर्तमान स्थान का वेपॉइंट बनाएँ : लेबल, रंग या चिह्न (उदाहरण के लिए कार या घर) जैसी वेपॉइंट जानकारी दर्ज करें, फिर
पर टैप करें।
दूसरे स्थान का वेपॉइंट बनाएँ : स्क्रीन पर सबसे नीचे तक स्क्रोल करने के लिए Digital Crown को घुमाएँ, फिर “निर्देशांक” पर टैप करें। “अक्षांश या देशांतर” पर टैप करें, निर्देशांक दर्ज करें, फिर “पूर्ण” पर टैप करें।
पर टैप करें, फिर
पर टैप करें
नुस्ख़ा : Apple Watch Ultra मॉडल पर आप ऐक्शन बटन दबाकर तेज़ी से वेपॉइंट ड्रॉप कर सकते हैं। Apple Watch Ultra मॉडल पर ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें देखें।
वेपॉइंट प्रदर्शित करें
अपनी Apple Watch पर दिशासूचक ऐप के
पर जाएँ।
अपने आस-पास के वेपॉइंट देखने के लिए Digital Crown को नीचे की ओर घुमाएँ। रेंज को 50 मील तक विस्तारित करने के लिए Digital Crown को घुमाते रहें।
इनमें से कोई एक काम करें :
अपनी वर्तमान ऊँचाई के सापेक्ष वेपॉइंट देखें :
पर टैप करें।
वेपॉइंट की दूरी, दिशा और सापेक्ष ऊँचाई देखें : किसी वेपॉइंट पर टैप करें, वेपॉइंट चुनने के लिए Digital Crown को घुमाएँ, फिर “चुनें” पर टैप करें।
वेपॉइंट को ब्राउज़ करें :
पर टैप करें, फिर वेपॉइंट पर टैप करें।