Apple Watch यूज़र गाइड
- स्वागत है
- watchOS 27 में नया क्या है
- आपके बच्चों के लिए Apple Watch
-
- सक्रिय करें और अनलॉक करें
- समय बताएँ
- स्टेटस की जाँच करें
- ऐप्स का इस्तेमाल करें
- कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल करें
- टेक्स्ट दर्ज करें
- लाइव ऐक्टिविटी देखें
- स्मार्ट स्टैक में विजेट देखें
- टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें
- ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें
- फ़्लैशलाइट का इस्तेमाल करें
- अपना iPhone पिंग करें
- अपना पासकोड प्रबंधित करें
- Apple Watch के साथ दौड़ें
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क
Apple Watch पर पूर्वव्यापी ऑव्यूलेशन अनुमान पाएँ
हर रात सोते समय पहनने पर आपकी Apple Watch तापमान में हुए बदलाव ट्रैक करने में मदद कर सकती है और इस डेटा के इस्तेमाल से माहवारी के पूर्वानुमान में सुधार लाने और पिछले ऑव्यूलेशन के अनुमान प्रदान करने में मदद मिल सकती है (सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है*)।
महत्वपूर्ण : साइकल ट्रैकिंग ऐप का इस्तेमाल जन्म नियंत्रण के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। साइकल ट्रैकिंग ऐप से प्राप्त तिथि का इस्तेमाल किसी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या के निदान के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
कलाई के तापमान की ट्रैकिंग को सेटअप करें
साइकल ट्रैकिंग सेटअप और नींद सेटअप करें।
तापमान बेसलाइन स्थापित करने के लिए सुनिश्चित करें कि स्लीप फ़ोकस चालू है, फिर सोते समय अपनी Apple Watch पहनें।
कलाई के तापमान का डेटा लगभग पाँच रातों के बाद उपलब्ध होता है।
कलाई के तापमान का डेटा देखने के लिए अपने iPhone पर सेहत ऐप पर जाएँ, “ब्राउज़ करें” पर टैप करें, शरीर के माप पर टैप करें, फिर “कलाई का तापमान” पर टैप करें।
पूर्वव्यापी ऑव्यूलेशन अनुमान प्रत्येक रात सोते समय अपनी Apple Watch पहनने के दो माहवारी साइकल के बाद उपलब्ध हो सकता है।
नोट : आपके शरीर के तापमान में सामान्य तौर पर उतार-चढ़ाव होता है और यह कई वैरिएबल के कारण हर रात अलग-अलग हो सकता है। कलाई का तापमान बाहरी कारकों से भी प्रभावित हो सकता है, जैसे कि आपके सोने के समय का वातावरण।
साइकल ट्रैकिंग के लिए अपनी कलाई का तापमान बंद करें।
अपने iPhone या iPad पर सेहत ऐप
पर जाएँ।
निम्नलिखित में से कोई एक काम करें:
iPhone पर : “ब्राउज़ करें” पर टैप करें, फिर साइकल ट्रैकिंग पर टैप करें।
iPad पर : साइडबार पर टैप करें, फिर साइकल ट्रैकिंग पर टैप करें।
नीचे स्क्रोल करें, विकल्प पर टैप करें, फिर कलाई का तापमान इस्तेमाल करें को बंद करें।
अगर आप कलाई तापमान ट्रैकिंग बंद करते हैं, तो आपको पूर्वव्यापी ऑव्यूलेशन अनुमान प्राप्त नहीं होंगे और कलाई तापमान डेटा का इस्तेमाल माहवारी पूर्वानुमान के लिए नहीं किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए Apple सहायता आलेख Apple Watch के साथ रात में अपनी कलाई के तापमान में बदलाव ट्रैक करें देखें।