Apple Watch के साथ डुअल SIM वाला iPhone इस्तेमाल करें
यदि आपके पास ड्युअल SIM वाला iPhone और एकाधिक मोबाइल प्लान हैं, तो आप मोबाइल वाली अपनी Apple Watch पर भी एकाधिक लाइन सेटअप कर सकते हैं। चुनें कि आपकी घड़ी मोबाइल नेटवर्क से कनेक्टेड होने पर कौन-सी लाइन का इस्तेमाल करे।
नोट : iPhone के लिए प्रत्येक मोबाइल प्लान किसी ऐसे कैरियर द्वारा प्रदान किया जाना चाहिए जिस पर मोबाइल वाली Apple Watch समर्थित हो।
एकाधिक कैरियर प्लान सेटअप करें
आप अपनी Apple Watch के आरंभिक सेटअप के दौरान एक प्लान जोड़ सकते हैं। आप बाद में Apple Watch ऐप में दूसरा प्लान सेटअप कर सकते हैं।
अपने iPhone पर Apple Watch ऐप
पर जाएँ।
मेरी घड़ी पर टैप करें, फिर मोबाइल पर टैप करें।
मोबाइल सेटअप करें या नया प्लान जोड़ें, फिर वह प्लान चुनने के लिए चरणों का पालन करें जिसे आपको Apple Watch पर जोड़ना है।
आप अपनी Apple Watch पर एकाधिक लाइन जोड़ सकते हैं, लेकिन यह एक बार में केवल एक लाइन से कनेक्ट हो सकती है।
प्लान के बीच स्विच करें
अपनी Apple Watch पर सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
मोबाइल पर टैप करें, फिर वह प्लान चुनें जिसे आप अपनी घड़ी पर इस्तेमाल करना चाहते हैं।
आप अपने iPhone में Apple Watch ऐप पर भी जा सकते हैं, मेरी घड़ी पर टैप करें, फिर मोबाइल पर टैप करें। आपका प्लान ऑटोमैटिकली स्विच हो जाएगा। अगर यह स्विच नहीं होता है, तो उस प्लान पर टैप करें जिसे आपको इस्तेमाल करना है।
एकाधिक मोबाइल प्लान का इस्तेमाल करते समय Apple Watch कैसे कॉल प्राप्त करती है
Apple Watch आपके iPhone से कनेक्टेड है : आप दोनों लाइन से कॉल प्राप्त कर सकते हैं। आपकी घड़ी एक बैज प्रदर्शित करती है जो बताती है कि कौन सी मोबाइल लाइन से आपको सूचना मिली है — उदाहरण के लिए, H से होम और W से ऑफ़िस। अगर आप किसी कॉल का जवाब देते हैं, तो आपकी घड़ी ऑटोमैटिकली उस लाइन से जवाब देती है जिससे कॉल प्राप्त होती है।
जब आपकी Apple Watch मोबाइल से कनेक्टेड होती है और आपका iPhone आस पास नहीं होता है : आपको Apple Watch ऐप में उस लाइन से कॉल प्राप्त होते हैं जिसे आपने चुना है। अगर आप किसी कॉल का जवाब देते हैं, तो आपकी घड़ी ऑटोमैटिकली उस लाइन से कॉल बैक करती है जिसे आपने Apple Watch ऐप में चुना है।
नोट : आपने Apple Watch में जो लाइन चुनी है अगर वह उस समय उपलब्ध नहीं होती है जब आप वापस कॉल करते हैं, तो आपकी घड़ी पूछेगी कि क्या अपनी जोड़ी हुई दूसरी लाइन से जवाब देना चाहेंगे।
एकाधिक प्लान का इस्तेमाल करते समय Apple Watch कैसे संदेश प्राप्त करती है
Apple Watch आपके iPhone से कनेक्टेड है : आप दोनों प्लान से संदेश प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप किसी संदेश का जवाब देते हैं, तो आपकी घड़ी ऑटोमैटिकली उस लाइन से जवाब देती है जिससे कॉल प्राप्त होती है।
जब आपकी Apple Watch मोबाइल से कनेक्ट होती है और आपके iPhone से दूर होती है : आप अपने सक्रिय प्लान से SMS संदेश प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप किसी SMS संदेश का जवाब देते हैं, तो आपकी Apple Watch ऑटोमैटिकली उस लाइन से वापस टेक्स्ट करती है जिससे संदेश प्राप्त होता है।
जब आपकी Apple Watch मोबाइल या वाई-फ़ाई से कनेक्टेड होती है और आपका iPhone बंद होता है : जब तक आपकी Apple Watch पर किसी वाई-फ़ाई या मोबाइल नेटवर्क से सक्रिय डेटा कनेक्शन है, आप iMessage टेक्स्ट भेज सकते हैं और प्राप्त कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए iPhone पर ड्युअल SIM का इस्तेमाल करें देखें।