Apple Watch यूज़र गाइड
- स्वागत है
- watchOS 27 में नया क्या है
- आपके बच्चों के लिए Apple Watch
-
- सक्रिय करें और अनलॉक करें
- समय बताएँ
- स्टेटस की जाँच करें
- ऐप्स का इस्तेमाल करें
- कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल करें
- टेक्स्ट दर्ज करें
- लाइव ऐक्टिविटी देखें
- स्मार्ट स्टैक में विजेट देखें
- टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें
- ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें
- फ़्लैशलाइट का इस्तेमाल करें
- अपना iPhone पिंग करें
- अपना पासकोड प्रबंधित करें
- Apple Watch के साथ दौड़ें
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क
Apple Watch पर हैप्टिक फ़ीडबैक के ज़रिए समय बताएँ
टैप्टिक टाइम आपको अपनी कलाई पर टैप के रूप में वर्तमान समय बताता है, जिसे कोई और नहीं सुन सकता।
टैप्टिक टाइम सेटअप करें
अपनी Apple Watch पर सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
घड़ी पर टैप करें, नीचे की ओर स्क्रोल करें, फिर टैप्टिक टाइम पर टैप करें।
टैप्टिक टाइम चालू करें, फिर वह पैटर्न चुनें जो आप टैप्टिक टाइम द्वारा उपयोग करना चाहते हैं।
अंक : समय (घंटे और मिनट) बताने के लिए लंबे टैप का इस्तेमाल टैन्स (दहाई) के लिए और छोटे टैप का इस्तेमाल वन्स (इकाई) के लिए करता है।
उदाहरण के लिए, तीन लंबे टैप और चार छोटे टैप के बाद दो लंबे टैप और तीन छोटे टैप का मतलब होगा 23:34, या 11:34 p.m।
टर्स : 15 मिनट की अवधि तक सटीक समय बताता है; यह अंकों की तुलना में कम सटीक है। यह रेखांकित करने के लिए लंबे टैप का इस्तेमाल करता है कि मध्य रात्रि से 5 घंटे गुजर चुके हैं, जिसके बाद बचे हुए घंटों के लिए छोटे टैप होते हैं, फिर हर चौथाई घंटे के लिए फिर से लंबे टैप होते हैं।
उदाहरण के लिए, तीन लंबे टैप, चार छोटे टैप और दो लंबे टैप से 19:30 (7:30 p.m.) और 19:44 (7:44 p.m.) के बीच का समय बताएगा)।
मोर्स कोड : मोर्स कोड में वर्तमान समय के हर अंक पर टैप किया जाता है। यह उन लोगों के लिए उपयोगी है जो कोडिंग सिस्टम से परिचित हैं।
अगर VoiceOver चालू है, तो डिस्प्ले के निष्क्रिय रहने के दौरान घड़ी के फ़ेस पर डबल टैप करके टैप्टिक टाइम चालू करें।
आप iPhone पर टैप्टिक टाइम भी कॉन्फ़िगर कर सकते हैं। iPhone पर Apple Watch ऐप पर जाएँ, मेरी घड़ी पर टैप करें, घड़ी > टैप्टिक टाइम पर जाएँ, फिर इसे चालू करें।
नोट : अगर Apple Watch हमेशा समय बोलने पर सेट हो, तो टैप्टिक टाइम अक्षम होता है। टैप्टिक टाइम का इस्तेमाल करने में सक्षम होने के लिए पहले सेटिंग > घड़ी पर जाएँ, फिर "समय बोलें" के अंतर्गत "मौन मोड से नियंत्रित करें" चालू करें।
टैप्टिक टाइम का उपयोग करें
जब टैप्टिक टाइम चालू किया जाता है, तब वर्तमान समय को अपनी कलाई पर टैप के रूप में महसूस करने के लिए घड़ी के फ़ेस पर दो उँगलियों से टच और होल्ड करें।