Apple Watch यूज़र गाइड
- स्वागत है
- watchOS 27 में नया क्या है
- आपके बच्चों के लिए Apple Watch
-
- सक्रिय करें और अनलॉक करें
- समय बताएँ
- स्टेटस की जाँच करें
- ऐप्स का इस्तेमाल करें
- कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल करें
- टेक्स्ट दर्ज करें
- लाइव ऐक्टिविटी देखें
- स्मार्ट स्टैक में विजेट देखें
- टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें
- ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें
- फ़्लैशलाइट का इस्तेमाल करें
- अपना iPhone पिंग करें
- अपना पासकोड प्रबंधित करें
- Apple Watch के साथ दौड़ें
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क
Apple Watch पर तस्वीरें और यादें देखें
तस्वीर ऐप में, आप अपनी तस्वीरें ब्राउज़ कर सकते हैं, Live Photos देख सकते हैं और अपने पसंदीदा शॉट शेयर कर सकते हैं।
Apple Watch पर तस्वीर ऐप में तस्वीरें ब्राउज़ करें
अपनी Apple Watch पर तस्वीर ऐप पर जाएँ और अपनी तस्वीरें ब्राउज़ करने के लिए इन क्रियाओं का इस्तेमाल करें।
किसी याद, फ़ीचर्ड तस्वीरें या किसी ऐल्बम पर टैप करें, जिसे आपने अपनी Apple Watch से सिंक किया है।
किसी तस्वीर को देखने के लिए उस पर टैप करें।
अन्य तस्वीरें देखने के लिए बाएँ या दाएँ स्वाइप करें।
ज़ूम करने के लिए Digital Crown घुमाएँ या तस्वीर को पैन करने के लिए ड्रैग करें।
स्क्रीन को भरने या पूरी इमेज देखने के लिए डबल-टैप करें।
पूरी तस्वीर ऐल्बम देखने के लिए ज़ूम आउट करें।
Apple Watch पर Live Photo देखें
किसी तस्वीर के निचले-बाएँ कोने में Live Photo चिह्न देखें, फिर तस्वीर को टच और होल्ड करें।
Live Photos के बारे में अधिक जानकारी के लिए, iPhone यूज़र गाइड में अपने iPhone कैमरे से Live Photos लें देखें।
कोई तस्वीर शेयर करें
अपनी Apple Watch पर तस्वीर ऐप में तस्वीर देखते समय,
पर टैप करें, फिर शेयरिंग विकल्प चुनें।
यह सीखने के लिए कि किसी अलग फ़ोटो ऐल्बम को कैसे चुना जाता है, फ़ोटो ऐल्बम चुनें और स्टोरेज प्रबंधित करेंदेखें।