Apple Watch यूज़र गाइड
- स्वागत है
- watchOS 27 में नया क्या है
- आपके बच्चों के लिए Apple Watch
-
- सक्रिय करें और अनलॉक करें
- समय बताएँ
- स्टेटस की जाँच करें
- ऐप्स का इस्तेमाल करें
- कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल करें
- टेक्स्ट दर्ज करें
- लाइव ऐक्टिविटी देखें
- स्मार्ट स्टैक में विजेट देखें
- टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें
- ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें
- फ़्लैशलाइट का इस्तेमाल करें
- अपना iPhone पिंग करें
- अपना पासकोड प्रबंधित करें
- Apple Watch के साथ दौड़ें
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क
Apple Watch पर अपना कैलेंडर जाँचें और अपडेट करें
अपने शेड्यूल देखने, इवेंट जोड़ने या अपडेट करने और शेड्यूल किए गए रिमाइंडर देखने के लिए कैलेंडर का इस्तेमाल करें। आप आमंत्रणों का जवाब भी दे सकते हैं, किसी इवेंट के लिए दिशानिर्देश पा सकते हैं और चुन सकते हैं कि आपकी घड़ी पर कौन से कैलेंडर दिखाई दें।
अपना कैलेंडर देखें
“सूची”, “दिन” या “महीने” दृश्य में आगामी कार्यक्रम देखें।
अपनी Apple Watch पर कैलेंडर ऐप
पर जाएँ।
नुस्ख़ा : घड़ी के फ़ेस से आप तिथि या कैलेंडर इवेंट पर भी टैप कर सकते हैं।
आगामी इवेंट पर स्क्रोल करने के लिए Digital Crown को घुमाएँ।
दृश्य बदलने के लिए
पर टैप करें, फिर कोई विकल्प चुनें।
किसी इवेंट पर टैप करके उसका विवरण देखें। जिसमें समय, स्थान, आमंत्रित व्यक्ति का स्टेटस और नोट्स शामिल हैं।
नुस्ख़ा : अगर इवेंट में कोई स्थान शामिल है, तो दिशानिर्देश पाने के लिए पते पर टैप करें। Apple Watch पर नक़्शा में दिशानिर्देश पाएँ देखें।
कोई इवेंट जोड़ें
डिफ़ॉल्ट रूप से, Apple Watch पर कैलेंडर ऐप में आप जो इवेंट जोड़ते हैं, वे आपके iPhone के साथ सिंक होते हैं और इसके विपरीत भी होता है। किसी इवेंट में स्थान और “अभी निकलें” अलर्ट जैसी जानकारी शामिल हो सकती है।
अपनी Apple Watch पर कैलेंडर ऐप
पर जाएँ।
पर टैप करें, फिर
पर टैप करें
इवेंट विवरण दर्ज करें, फिर वह कैलेंडर चुनें जिसमें आप इवेंट जोड़ना चाहते हैं।
इवेंट को संपादित करें या डिलीट करें
अपनी Apple Watch पर कैलेंडर ऐप
पर जाएँ।
किसी इवेंट पर टैप करें, फिर संपादित करें या डिलीट करें पर टैप करें।
शेड्यूल किए गए रिमाइंडर देखें
“दिन” या “सूची” दृश्य में कैलेंडर आपके इवेंट के साथ रिमाइंडर ऐप से शेड्यूल किए गए रिमाइंडर दिखाता है।
अपनी Apple Watch पर कैलेंडर ऐप
पर जाएँ।
“दिन” या “सूची” दृश्य का उपयोग करते समय रिमाइंडर पर टैप करें, फिर “रिमाइंडर में खोलें” पर टैप करें।
कैलेंडर सेटिंग बदलें और अलर्ट प्रबंधित करें
आपको मिलने वाली कैलेंडर सूचनाओं का प्रकार बदलें और Apple Watch पर दिखाई देने के लिए विशिष्ट कैलेंडर चुनें।
अपने iPhone पर Apple Watch ऐप
पर जाएँ।
मेरी घड़ी पर टैप करें, ऐप्स पर टैप करें, फिर कैलेंडर पर टैप करें।