Apple Watch यूज़र गाइड
- स्वागत है
- watchOS 27 में नया क्या है
- आपके बच्चों के लिए Apple Watch
-
- सक्रिय करें और अनलॉक करें
- समय बताएँ
- स्टेटस की जाँच करें
- ऐप्स का इस्तेमाल करें
- कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल करें
- टेक्स्ट दर्ज करें
- लाइव ऐक्टिविटी देखें
- स्मार्ट स्टैक में विजेट देखें
- टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें
- ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें
- फ़्लैशलाइट का इस्तेमाल करें
- अपना iPhone पिंग करें
- अपना पासकोड प्रबंधित करें
- Apple Watch के साथ दौड़ें
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क
Mac को Apple Watch से अनलॉक करें
आपके Mac के स्लीप मोड से सक्रिय होते ही आपकी Apple Watch उसे तुरंत अनलॉक कर सकती है। आपका अपने Mac और Apple Watch दोनों पर एक ही Apple खाते में साइन इन करना आवश्यक है।
ऑटो अनलॉक चालू करें
सुनिश्चित करें कि आपके डिवाइस निम्नलिखित तरीक़े से सेटअप किए गए हैं :
आपके पास macOS 10.13 या उसके बाद का Mac (मध्य-2013 या उसके बाद का) है।
अपने Mac मॉडल के साल का पता लगाने के लिए, अपनी कंप्यूटर स्क्रीन के शीर्ष-बाएँ कोने में Apple मेन्यू पर क्लिक करें, फिर “इस Mac का परिचय” चुनें। आपका Mac जिस साल में बना था, वह साल मॉडल के आगे लिखा होता है—उदाहरण के लिए, “MacBook Pro (15-इंच, 2018)”.
आपके Mac में वाई-फ़ाई और Bluetooth चालू हो।
आपके Mac और Apple Watch पर एक ही Apple खाते में साइन इन किया गया है और आपके Apple खाते में द्वि-आंशिक प्रमाणीकरण चालू किया गया है।
आपकी Apple Watch पासकोड का इस्तेमाल कर रही हो।
अपने Mac निम्नांकित में से एक करें :
macOS 13 या बाद के संस्करण पर : Apple मेन्यू > सिस्टम सेटिंग चुनें, फिर लॉगइन पासवर्ड पर क्लिक करें।
macOS 12 या इससे पहले के संस्करण पर : Apple मेन्यू > सिस्टम प्राथमिकता चुनें, सुरक्षा और गोपनीयता पर क्लिक करें, फिर सामान्य पर क्लिक करें।
“ऐप्स और अपने Mac को अनलॉक करने के लिए Apple Watch का इस्तेमाल करें” चुनें।
अगर आपके पास एक से अधिक Apple Watch हैं, तो उन घड़ियों को चुनें जिनका इस्तेमाल करके आप अपने ऐप्स और Mac को अनलॉक करना चाहते हैं।
अगर आपके पास अपने Apple खाते के लिए द्वि-आंशिक प्रमाणीकरण चालू नहीं किया गया है, तो ऑनस्क्रीन निर्देशों का पालन करें, फिर चेकबॉक्स को दोबारा चुनने की कोशिश करें। Apple सहायता आलेख Apple खाते के लिए द्वि-आंशिक प्रमाणीकरण देखें।
अपना Mac अनलॉक करें
जब आप अपनी घड़ी पहने हों, तो बस अपने Mac को जगाएँ—अपना पासवर्ड टाइप करने की ज़रूरत नहीं।
नुस्ख़ा : सुनिश्चित करें कि Apple Watch आपकी कलाई पर हो और अनलॉक की गई हो और आप अपने Mac के पास हों।