Apple Watch पर संदेश पढ़ें और उनका जवाब दें
संदेश ऐप में आप इनकमिंग टेक्स्ट संदेश पढ़ सकते हैं, फिर त्वरित प्रतिक्रिया या सुझाए गए जवाब के साथ जवाब दे सकते हैं।
चेतावनी : ऐसे व्यवधान जो ख़तरनाक स्थितियों का कारण बन सकते हैं, उनसे बचने के बारे में ज़रूरी जानकारी के लिए, Apple Watch के लिए ज़रूरी सुरक्षा जानकारी देखें।
Apple Watch पर संदेश पढ़ें
जब आपको संदेश आने की सूचना देने वाला एक टैप महसूस हो या एक अलर्ट ध्वनि सुनाई दे, उसे पढ़ने के लिए अपनी Apple Watch ऊपर उठाएँ। यदि संदेश कुछ देर पहले आया है, तो सूचना देखने के लिए स्क्रीन के शीर्ष से नीचे की ओर स्वाइप करें, फिर उस पर टैप करें।
संदेश का और अधिक भाग पढ़ने के लिए Digital Crown को घुमाएँ। शुरुआत पर लौटने के लिए स्क्रीन के शीर्ष पर टैप करें।
नुस्ख़ा : संदेश पर बाईं ओर स्वाइप करें ताकि पता चल सके कि उसे कब भेजा गया था। आप किसी संदेश में तिथि, फ़्लाइट संख्या, पैकेज ट्रैकिंग कोड और मुद्रा राशि जैसी जानकारी पर भी टैप कर सकते हैं और संबंधित क्रियाएँ देख सकते हैं, जैसे कि कैलेंडर इवेंट बनाना या पैकेज को ट्रैक करना।
जवाब भेजें
संदेश बातचीत में, निम्नलिखित में से कोई भी कार्य करें :
प्रतिक्रिया भेजें : संदेश बबल पर डबल-टैप करें, फिर कोई टैपबैक चुनें—जैसे कि थम्स अप या दिल।
सुझाया गया जवाब भेजें : सुझाव देखने के लिए नीचे की ओर स्क्रोल करें, फिर कोई सुझाव भेजने के लिए किसी सुझाव पर टैप करें।
कोई जवाब लिखें : टेक्स्ट फ़ील्ड पर टैप करें, फिर अपना जवाब डिक्टेट करें, टाइप करें या स्क्रिबल करें।
किसी विशिष्ट संदेश का जवाब दें : संदेश बबल पर डबल-टैप करें, नीचे की ओर स्क्रोल करें, फिर “जवाब दें” पर टैप करें।
बातचीत म्यूट या डिलीट करें
अपनी Apple Watch के संदेश ऐप
पर जाएँ।
संदेश वार्तालाप सूची में किसी वार्तालाप पर बाईं ओर स्वाइप करें, फिर इनमें से कोई एक काम करें :
वार्तालाप म्यूट करें :
पर टैप करें।
वार्तालाप डिलीट करें :
पर टैप करें।
चुनें कि नए संदेशों की सूचना कैसे प्राप्त हो
अपने iPhone पर Apple Watch ऐप पर जाएँ।
मेरी घड़ी पर टैप करें, ऐप्स पर टैप करें, फिर संदेश पर टैप करें।
आप संदेश प्राप्त होने पर उसकी सूचना कैसे प्राप्त करना चाहते हैं, इसके लिए विकल्प सेट करने के लिए कस्टम पर टैप करें।
अगर आप फ़ोकस का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसमें संदेश सूचनाओं की अनुमति नहीं है, तो आपको सूचना प्राप्त नहीं होगी।
संवेदनशील कॉन्टेंट का पता लगाएँ
आप अपनी Apple Watch पर संवेदनशील तस्वीरें या वीडियो देखने से पहले उनका पता लगाकर उन्हें ब्लर करने का विकल्प चुन सकते हैं।
अपने iPhone पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।
गोपनीयता और सुरक्षा पर टैप करें, फिर संवेदनशील कॉन्टेंट चेतावनी पर टैप करें।
संवेदनशील कॉन्टेंट चेतावनी चालू करें, फिर सुनिश्चित करें कि AirDrop और संदेश को चालू किया गया है।
चेतावनी मिलने पर कॉन्टेंट देखने के लिए “दिखाएँ” पर टैप करें, फिर “यक़ीनन” पर टैप करें।
यह जानने के लिए कि संवेदनशील कॉन्टेंट के साथ कैसा व्यवहार करना है, “मदद हासिल करने के तरीक़े” पर टैप करें।
इस सेटिंग को चालू करने से iPhone और साथ-ही-साथ आपकी Apple Watch पर मौजूद इमेज और वीडियो पर असर पड़ता है।
नोट : Apple के पास तस्वीरों या वीडियो का ऐक्सेस नहीं होता है।