Apple Watch पर डिस्प्ले सेटिंग ऐडजस्ट करें
ब्राइटनेस, टेक्स्ट आकार, जागने की सेटिंग और “हमेशा चालू” डिस्प्ले ऐडजस्ट करें।
कंट्रोल सेंटर में टेक्स्ट का आकार ऐडजस्ट करें
कंट्रोल सेंटर खोलने के लिए साइड बटन दबाएँ।
पर टैप करें, फिर अक्षरों पर टैप करें या Digital Crown को घुमाएँ।
सेटिंग में ब्राइटनेस और टेक्स्ट का आकार ऐडजस्ट करें
अपनी Apple Watch पर सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
डिस्प्ले और ब्राइटनेस पर टैप करें।
निम्नलिखित में से कोई एक सेट करें :
ब्राइटनेस : ब्राइटनेस बटन पर टैप करें या Digital Crown को घुमाएँ।
टेक्स्ट का आकार : टेक्स्ट का आकार पर टैप करें, फिर आकार बटन पर टैप करें या Digital Crown को घुमाएँ।
बोल्ड टेक्स्ट : बोल्ड टेक्स्ट चालू करें।
आप अपने iPhone पर भी ये ऐडजस्टमेंट कर सकते हैं—Apple Watch ऐप पर जाएँ, “मेरी घड़ी” पर टैप करें, फिर “डिस्प्ले और ब्राइटनेस” पर टैप करें।
सक्रिय मोड की सेटिंग ऐडजस्ट करें
अपनी Apple Watch पर सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
डिस्प्ले और ब्राइटनेस पर टैप करें, फिर इनमें से कोई एक सेट करें :
कलाई उठाने पर सक्रिय करें : अपनी कलाई उठाने पर Apple Watch को सक्रिय होने की अनुमति दें या रोकें।
नुस्ख़ा : जब आप अपनी कलाई उठाते हैं, तब Apple Watch को अस्थायी रूप से सक्रिय होने से रोकने के लिए थिएटर मोड चालू करें।
Crown घुमाने पर सक्रिय करें : जब आप Digital Crown को घुमाते हैं, तो Apple Watch को सक्रिय होने की अनुमति दें या रोकें।
जागने की अवधि : चुनें कि Apple Watch सक्रिय होने के बाद डिस्प्ले कितनी देर तक चालू रहे।
अपने वॉच फ़ेस को “हमेशा चालू” के साथ दृश्यमान रखें
आपकी कलाई नीचे होने पर भी “हमेशा चालू” की मदद से घड़ी का डायल और समय प्रदर्शित होता है। आप जब अपनी कलाई उठाते हैं, तो Apple Watch सामान्य रूप से काम करती है।
अपनी Apple Watch पर सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
डिस्प्ले और ब्राइटनेस पर टैप करें, फिर “हमेशा चालू” पर टैप करें।
“हमेशा चालू” चालू करें, फिर इनमें से कोई भी सेट करें :
कॉम्प्लिकेशन डेटा दिखाएँ : चुनें कि कौन से कॉम्प्लिकेशन डेटा दिखाएँगे।
सूचनाएँ दिखाएँ : चुनें कि कौन सी सूचनाएँ दिखाई दें।
ऐप्स दिखाएँ : चुनें कि कौन से ऐप्स दिखाई दें।
नोट : जब आपकी Apple Watch निम्न पावर मोड में होती है, तो “हमेशा चालू” उपलब्ध नहीं होता है; घड़ी का फ़ेस देखने के लिए डिस्प्ले पर टैप करें।
सक्रिय नहीं होने पर घड़ी के फ़ेस पर लौटें
आप चुन सकते हैं कि किसी खुले हुए ऐप से घड़ी के फ़ेस पर लौटने के बीच Apple Watch कितनी देर रुकेगी।
अपनी Apple Watch पर सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
“सामान्य” पर टैप करें, “घड़ी पर लौटें” पर टैप करें, फिर चुनें कि आप अपनी Apple Watch को घड़ी के फ़ेस पर कब लौटाना चाहते हैं : हमेशा, 2 मिनट के बाद या 1 घंटे के बाद।
आप Digital Crown दबा कर घड़ी के फ़ेस पर लौट सकते हैं।
डिफ़ॉल्ट रूप से, आप जो सेटिंग चुनते हैं वह सभी ऐप्स पर लागू होती है, लेकिन आप प्रत्येक ऐप के लिए कस्टम समय चुन सकते हैं। इसके लिए, स्क्रीन पर मौजूद किसी ऐप पर टैप करें, कस्टम पर टैप करें, फिर कोई सेटिंग चुनें।
अपने पिछले इस्तेमाल किए ऐप पर लौटने के लिए Apple Watch सेट करें
कुछ ऐप्स के लिए, आप Apple Watch को वहाँ लौटने के लिए सेट कर सकते हैं, जहाँ यह स्लीप मोड पर जाने से पहले थी। इन ऐप्स में ऑडियोबुक, नक़्शा, माइंडफ़ुलनेस, संगीत, अभी चल रहा है, पॉडकास्ट, विराम घड़ी, टाइमर, वॉइस मेमो और वर्कआउट शामिल हैं।
अपनी Apple Watch पर सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
“सामान्य” पर टैप करें “घड़ी पर लौटें” पर टैप करें, नीचे स्क्रोल करें और ऐप पर टैप करें, फिर “ऐप पर लौटें” को चालू करें।
घड़ी के फ़ेस पर लौटने के लिए, आप ऐप में जो कर रहे हैं उसे बंद करें—उदाहरण के लिए, पॉडकास्ट रोकें, नक़्शा में रूट समाप्त करें या टाइमर रद्द करें।
आप अपने iPhone में Apple Watch ऐप पर भी जा सकते हैं, "मेरी घड़ी" पर टैप करें, “सामान्य” पर टैप करें, फिर “घड़ी पर लौटें” पर टैप करें।