Apple Watch पर ऐप्स का इस्तेमाल करें
आप होम स्क्रीन से ऐप्स को ब्राउज़ कर सकते हैं और खोल सकते हैं। आपकी Apple Watch में उपयोगी ऐप्स का संग्रह होता है जो आपको सीधे अपनी कलाई से कनेक्टेड रखने के लिए तैयार किए गए हैं। ये बिल्टइन ऐप्स आपके iPhone के साथ निर्बाध रूप से काम करते हैं और सक्रिय रहने, अन्य लोगों के साथ संवाद करने, महत्वपूर्ण जानकारी ऐक्सेस करने, इत्यादि में आपकी सहायता कर सकते हैं।
होम स्क्रीन से ऐप्स खोलें
डाइनैमिक ऐप ग्रिड देखने के लिए घड़ी के फ़ेस से Digital Crown को दबाएँ, जो उन ऐप्स को दिखाता है जिनका आप सबसे ज़्यादा उपयोग करते हैं और जिनका आपने हाल ही में सबसे ज़्यादा उपयोग किया है।
कोई ऐप खोलने के लिए उस पर टैप करें।
अधिक ऐप्स देखने के लिए Digital Crown घुमाएँ।
किसी ऐप से होम स्क्रीन पर वापस आने के लिए एक बार Digital Crown दबाएँ, फिर घड़ी के फ़ेस में स्विच करने के लिए फिर से दबाएँ।
Apple Watch के साथ शामिल ऐप्स
ऐप आइकॉन | ऐप का नाम | अधिक जानकारी के लिए | |||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
ऐक्टिविटी | |||||||||||
अलार्म | |||||||||||
App Store | |||||||||||
ऑडियोबुक | |||||||||||
रक्त ऑक्सीजन (Apple Watch SE पर उपलब्ध नहीं; सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है) | |||||||||||
कैल्क्यूलेटर | |||||||||||
कैलेंडर | |||||||||||
कैमरा रिमोट | |||||||||||
दिशासूचक | |||||||||||
संपर्क | |||||||||||
साइकल ट्रैकिंग | |||||||||||
डेप्थ | |||||||||||
ECG | |||||||||||
Find My | |||||||||||
हृदय गति | |||||||||||
घर ऐप | |||||||||||
मेल | |||||||||||
नक़्शा | |||||||||||
दवाइयाँ | |||||||||||
Memoji | |||||||||||
संदेश | |||||||||||
माइंडफ़ुलनेस | |||||||||||
संगीत | |||||||||||
संगीत पहचान | |||||||||||
News (सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है) | |||||||||||
नॉइज़ | |||||||||||
नोट्स | |||||||||||
अभी चल रहा है | |||||||||||
फ़ोन | |||||||||||
तस्वीर | |||||||||||
पॉडकास्ट | |||||||||||
रेडिनेस (Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 पर उपलब्ध) | |||||||||||
रिमाइंडर | |||||||||||
रिमोट | |||||||||||
सेटिंग | |||||||||||
शॉर्टकट | |||||||||||
साइरन (Apple Watch Ultra मॉडल पर उपलब्ध) | |||||||||||
नींद | |||||||||||
स्टॉक्स | |||||||||||
विराम घड़ी | |||||||||||
टाइड्स | |||||||||||
टाइमर | |||||||||||
नुस्ख़े | |||||||||||
अनुवाद करें | |||||||||||
वाइटल | |||||||||||
वॉइस मेमो | |||||||||||
वॉलेट | |||||||||||
मौसम ऐप | |||||||||||
वर्कआउट | |||||||||||
विश्व घड़ी | |||||||||||
कोई ऐप बंद करें
यदि कोई ऐप प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है, तो आप उस ऐप को बंद करके दोबारा खोलकर यह समस्या हल करने की कोशिश कर सकते हैं। (आमतौर पर, ऐप बंद करने का कोई कारण नहीं है; उदाहरण के लिए, इसे बंद करने से बैटरी की बचत नहीं होती है।)
आप जिस ऐप को बंद करना चाहते हैं, उसके साइड बटन को तब तक दबाए रखें जब तक कि स्लाइडर न दिखाई दें।
घड़ी का फ़ेस दिखाई देने तक Digital Crown को दबाए रखें।