Apple Watch पर साइकल ट्रैकिंग का इस्तेमाल करें
साइकल ट्रैकिंग ऐप का इस्तेमाल करके अपनी माहवारी साइकल के बारे में विवरण लॉग करें। आप फ़्लो की जानकारी जोड़ सकती हैं और लक्षण रिकॉर्ड कर सकती हैं, जैसे कि सिर दर्द या ऐंठन। आपने जो जानकारी लॉग की है उसका इस्तेमाल करते हुए साइकल ट्रैकिंग आपको तब अलर्ट कर सकती है, जब वह यह अनुमान लगाएगी कि आपकी अगली माहवारी या फ़र्टाइल विंडो शुरू होने वाली है। आपने जो डेटा लॉग किया है उसका इस्तेमाल करने के अतिरिक्त, साइकल ट्रैकिंग पूर्वानुमानों में सुधार करने के लिए हृदय दर का डेटा भी इस्तेमाल कर सकती है। यदि आप हर रात सोते समय Apple Watch पहनती हैं, तो यह ऐप कलाई के तापमान का इस्तेमाल करके माहवारी के पूर्वानुमान बेहतर बना सकता है और पिछले ऑव्यूलेशन के अनुमान प्रदान कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए, iPhone यूज़र गाइड में सेहत में माहवारी साइकल की जानकारी लॉग करें और Apple सहायता आलेख साइकिल ट्रैकिंग की मदद से अपनी माहवारी ट्रैक करें देखें।
नोट : सेहत ऐप को आपकी जानकारी की सुरक्षा करने और यह चुनने में सक्षम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है कि आपको क्या शेयर करना है। इस बारे में अधिक जानें कि किस प्रकार सेहत ऐप को आपका डेटा सुरक्षित करने और आपकी गोपनीयता की रक्षा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
iPhone या iPad पर साइकल ट्रैकिंग सेटअप करें
अपने iPhone या iPad पर सेहत ऐप
पर जाएँ।
निम्नलिखित में से कोई एक काम करें:
iPhone पर : “ब्राउज़ करें” पर टैप करें, फिर साइकल ट्रैकिंग पर टैप करें।
iPad पर : साइडबार पर टैप करें, फिर साइकल ट्रैकिंग पर टैप करें।
“शुरू करें” पर टैप करें, फिर सूचनाएँ और अन्य विकल्प सेट करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
साइकल ट्रैकिंग सेटअप करने के बाद विकल्प जोड़ने या हटाने के लिए अपने iPhone पर सेहत ऐप पर जाएँ, “ब्राउज़ करें” पर टैप करें, साइकल ट्रैकिंग पर टैप करें, फिर साइकल लॉग के आगे विकल्प पर टैप करें।
Apple Watch पर अपनी साइकल लॉग करें
अपनी Apple Watch में साइकल ट्रैकिंग ऐप
पर जाएँ।
इनमें से कोई एक काम करें :
किसी विशेष दिन पर माहवारी लॉग करें : टाइमलाइन में प्रदर्शित दिन के साथ, लॉग करें पर टैप करें। पीरियड पर टैप करें, फ़्लो स्तर पर टैप करें, फिर
पर टैप करें।
लक्षण, स्पॉटिंग या अन्य जानकारी लॉग करें : टाइमलाइन में प्रदर्शित दिन के साथ, लॉग करें पर टैप करें। श्रेणी पर टैप करें, विकल्प चुनें, फिर
पर टैप करें।
आप जो अवलोकन प्रदान करेंगे वे iPhone पर साइकल लॉग में दिखाई देंगे। यदि आपने iPhone पर सेहत ऐप में "पीरियड सूचनाएँ” और “फ़र्टिलिटी सूचनाएँ” को चालू किया है, तो आपको Apple Watch पर आगामी पीरियड, फ़र्टाइल विंडो अनुमान और पिछले ऑव्यूलेशन के अनुमानों से संबंधित सूचनाएँ प्राप्त होती हैं।
iPhone या iPad पर साइकल के कारक प्रबंधित करें
iPhone पर, आप सेहत ऐप में ऐसे कारक भी लॉग कर सकती हैं जो आपके साइकल पर प्रभाव डाल सकते हैं, जैसे कि गर्भावस्था, स्तनपान और गर्भनिरोधक इस्तेमाल।
अपने iPhone या iPad पर सेहत ऐप
पर जाएँ।
निम्नलिखित में से कोई एक काम करें:
iPhone पर : “ब्राउज़ करें” पर टैप करें, फिर साइकल ट्रैकिंग पर टैप करें।
iPad पर : साइडबार पर टैप करें, फिर साइकल ट्रैकिंग पर टैप करें।
नीचे की ओर स्क्रोल करें, फ़ैक्टर पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :
कोई कारक जोड़ें : “कारक जोड़ें” पर टैप करें, कोई कारक चुनें, अगर आपको आरंभ तिथि बदलने की ज़रूरत है, तो “शुरू किया गया” पर टैप करें, फिर जोड़ें पर टैप करें।
किसी वर्तमान कारक की अंतिम तिथि बदलें : “कारक” पर टैप करें, “समाप्त हुआ” पर टैप करें, तिथि चुनें, फिर “पूर्ण” पर टैप करें।
वर्तमान कारक डिलीट करें : कारक पर टैप करें, फिर कारक डिलीट करें पर टैप करें।
आप जो कारक चुनते हैं, उनके आधार पर आपके माहवारी पूर्वानुमान, फ़र्टाइल विंडो पूर्वानुमान और पिछले ऑव्यूलेशन के अनुमान iPhone और Apple Watch पर बंद भी हो सकते हैं।
महत्वपूर्ण : साइकल ट्रैकिंग ऐप का इस्तेमाल जन्म नियंत्रण के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। साइकल ट्रैकिंग ऐप से प्राप्त तिथि का इस्तेमाल किसी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या के निदान के लिए नहीं किया जाना चाहिए।