Apple Watch यूज़र गाइड
- स्वागत है
- watchOS 27 में नया क्या है
- आपके बच्चों के लिए Apple Watch
-
- सक्रिय करें और अनलॉक करें
- समय बताएँ
- स्टेटस की जाँच करें
- ऐप्स का इस्तेमाल करें
- कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल करें
- टेक्स्ट दर्ज करें
- लाइव ऐक्टिविटी देखें
- स्मार्ट स्टैक में विजेट देखें
- टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें
- ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें
- फ़्लैशलाइट का इस्तेमाल करें
- अपना iPhone पिंग करें
- अपना पासकोड प्रबंधित करें
- Apple Watch के साथ दौड़ें
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क
Apple Watch अनपेयर करें और उसका डेटा मिटाएँ
अपनी Apple Watch के कॉन्टेंट और सेटिंग को हटाने के दो तरीक़े हैं :
अपनी Apple Watch को अपने iPhone से अनपेयर करें। इससे कॉन्टेंट मिट जाता है और ऐक्टिवेशन लॉक हट जाता है, जिससे कोई अन्य व्यक्ति इसे ऐक्टिवेट नहीं कर पाता है। ऐसा तब करें, जब आपने अपनी Apple Watch बेचने या किसी को देने की योजना बनाई है।
अपनी Apple Watch का डेटा मिटाएँ। इससे Apple Watch का सभी कॉन्टेंट और सेटिंग मिट जाते हैं, लेकिन उसकी और आपके iPhone की पेयरिंग बनी रहती है। ऐसा तब करें, जब आप अपनी Apple Watch रखना चाहते हैं और सिर्फ़ उसे रीसेट करने की ज़रूरत है।
Apple Watch को अनपेयर करें और ऐक्टिवेशन लॉक हटाएँ
अपने iPhone के Apple Watch ऐप पर जाएँ।
मेरी घड़ी पर टैप करें, फिर “सभी घड़ियाँ” पर टैप करें।
अपनी घड़ी के आगे
पर टैप करें, फिर “Apple Watch को अनपेयर करें” पर टैप करें।
आपकी Apple Watch का डेटा मिटाया गया है और उसे आपके Apple खाते से हटाया गया है, ऐक्टिवेशन लॉक को हटाया गया है और आपकी घड़ी दोबारा सेटअप किए जाने के लिए तैयार है। अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख अपनी Apple Watch पर ऐक्टिवेशन लॉक का परिचय देखें।
Apple Watch का डेटा और सेटिंग मिटाएँ
अपनी Apple Watch को अनपेयर किए बिना उसका डेटा मिटाने के लिए इन चरणों का पालन करें।
अपनी Apple Watch पर सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
सामान्य पर टैप करें, फिर रीसेट करें पर टैप करें।
सभी कॉन्टेंट और सेटिंग मिटाएँ पर टैप करें, फिर अपना पासकोड दर्ज करें।
अगर आपके पास मोबाइल वाली Apple Watch है, तो अपना मोबाइल प्लान रखने या हटाने का विकल्प चुनें।
अगर आप अपनी Apple Watch और iPhone को फिर से पेयर करना चाहते हैं, तो अपना प्लान रखें।
अगर आप अपनी Apple Watch को अन्य iPhone से पेयर करना चाहते हैं या अपना मोबाइल सब्सक्रिप्शन रद्द करना चाहते हैं, तो अपना प्लान हटाएँ। (अपना सब्सक्रिप्शन रद्द करने के लिए अपने कैरियर से संपर्क करें।)
प्रक्रिया पूरी होने पर अपनी घड़ी फिर से सेटअप करें। कहे जाने पर बैकअप से रीस्टोर करें।
आप अपने iPhone पर भी Apple Watch ऐप पर जा सकते हैं, मेरी घड़ी पर टैप करें, सामान्य पर टैप करें, रीसेट करें पर टैप करें, फिर Apple Watch कॉन्टेंट और सेटिंग मिटाएँ पर टैप करें।
नोट : अगर आप अपना पासकोड भूलने के कारण अपनी Apple Watch पर सेटिंग ऐप को ऐक्सेस नहीं कर सकते, तो आपको उसे रीसेट करना चाहिए।
अपना मोबाइल प्लान हटाएँ
अगर आपके पास मोबाइल वाली Apple Watch है, तो आप किसी भी समय मोबाइल प्लान हटा सकते हैं।
अपने iPhone पर Apple Watch ऐप पर जाएँ।
मेरी घड़ी पर टैप करें, मोबाइल पर टैप करें, फिर अपने मोबाइल प्लान के आगे
पर टैप करें।
“[कैरियर] प्लान हटाएँ” पर टैप करें, फिर अपने चयन की पुष्टि करें।
आपको यह Apple Watch अपने मोबाइल प्लान से हटाने के लिए अपने कैरियर से संपर्क करना पड़ सकता है।