Apple Watch यूज़र गाइड
- स्वागत है
- watchOS 27 में नया क्या है
- आपके बच्चों के लिए Apple Watch
-
- सक्रिय करें और अनलॉक करें
- समय बताएँ
- स्टेटस की जाँच करें
- ऐप्स का इस्तेमाल करें
- कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल करें
- टेक्स्ट दर्ज करें
- लाइव ऐक्टिविटी देखें
- स्मार्ट स्टैक में विजेट देखें
- टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें
- ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें
- फ़्लैशलाइट का इस्तेमाल करें
- अपना iPhone पिंग करें
- अपना पासकोड प्रबंधित करें
- Apple Watch के साथ दौड़ें
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क
Apple Watch पर स्लीप ऐपनिया से जुड़ी सूचनाएँ प्राप्त करें
आप Apple Watch पहनकर सो सकते हैं और सोने के दौरान अपनी साँस संबंधी रुकावटों को ट्रैक कर सकते हैं। मध्यम से गंभीर स्लीप ऐप्निया के लक्षणों का पता लगाने के लिए इन मापों का इस्तेमाल ऐल्गोरिद्म में किया जा सकता है (सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है*)।
हर दिन आपको पिछली रात की श्वसन रुकावटों के लिए बढ़ा हुआ या नहीं बढ़ा हुआ आंकलन दिया जाता है। अगर 30 दिनों की अवधि में आपको ज़्यादा बार बढ़ी हुई श्वसन रुकावटों की जानकारी मिलती है, तो आपको संभावित स्लीप ऐपनिया की सूचना मिलती है। यह अलर्ट आपको संभावित स्लीप ऐपनिया होने पर अलर्ट देता है और आपको अपने हेल्थकेयर प्रोवाइडर के साथ बात करने के लिए एक PDF का ऐक्सेस देता है।
महत्वपूर्ण : आपकी Apple Watch कोई मेडिकल डिवाइस नहीं और इसका इस्तेमाल डाइग्नोसिस, उपचार या स्लीप ऐपनिया की निगरानी के लिए अपने डॉक्टर से बात करने के स्थान पर नहीं करना चाहिए।
नोट : स्लीप ऐपनिया की सूचनाएँ इन स्थितियों में इस्तेमाल नहीं की जानी चाहिए - अगर आपको स्लीप ऐपनिया की परेशानी बताई गई है या अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से कम है।
स्लीप ऐपनिया की सूचनाएँ सेटअप करें
अपने iPhone पर सेहत ऐप
पर जाएँ।
ऊपर दाईं ओर अपनी तस्वीर या नाम के पहले अक्षर पर टैप करें।
सेहत जाँचसूची पर टैप करें, ‘स्लीप ऐपनिया की सूचनाएँ’ के नीचे सेटअप करें पर टैप करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
अपने श्वसन रुकावट डेटा की समीक्षा करें
अपने iPhone पर सेहत ऐप
पर जाएँ।
“ब्राउज़ करें” पर टैप करें, साँस संबंधी पर टैप करें, फिर साँस में रुकावट पर टैप करें।
स्लीप ऐपनिया की सूचनाएँ बंद करें
अपने iPhone पर सेहत ऐप
पर जाएँ।
ऊपर दाईं ओर अपनी तस्वीर या नाम के पहले अक्षर पर टैप करें।
सेहत जाँचसूची पर टैप करें, ‘स्लीप ऐपनिया सूचनाएँ’ पर टैप करें, फिर ‘स्लीप ऐपनिया सूचनाएँ’ बंद करें।