Apple Watch यूज़र गाइड
- स्वागत है
- watchOS 27 में नया क्या है
- आपके बच्चों के लिए Apple Watch
-
- सक्रिय करें और अनलॉक करें
- समय बताएँ
- स्टेटस की जाँच करें
- ऐप्स का इस्तेमाल करें
- कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल करें
- टेक्स्ट दर्ज करें
- लाइव ऐक्टिविटी देखें
- स्मार्ट स्टैक में विजेट देखें
- टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें
- ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें
- फ़्लैशलाइट का इस्तेमाल करें
- अपना iPhone पिंग करें
- अपना पासकोड प्रबंधित करें
- Apple Watch के साथ दौड़ें
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क
Apple Watch पर Siri का इस्तेमाल कैसे करें
Siri एक इंटेलिजेंट असिस्टेंट है जो आपकी Apple Watch में बिल्ट-इन है ताकि आपको जवाब पाने, ज़रूरत की चीज़ें ढूँढने और काम पूरे करने में मदद मिल सके।
नोट : Siri को आपकी जानकारी की सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया है और आप फ़ैसला कर सकते हैं कि आपको क्या शेयर करना है। अधिक जानने के लिए, Siri, डिक्टेशन और गोपनीयता वेबसाइट देखें।
Siri चालू करें
अपने iPhone पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।
Siri पर टैप करें।
“Siri चालू करें” पर टैप करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
Siri सक्रिय करें और अनुरोध करें
Siri चालू करने के बाद आपको इसे सक्रिय करने की आवश्यकता है। तभी आप कोई सवाल पूछ सकते हैं या अनुरोध कर सकते हैं।
नोट : Siri का इस्तेमाल करने के लिए, ज़रूरी है कि Apple Watch इंटरनेट से कनेक्टेड हो। मोबाइल चार्ज लागू हो सकते हैं।
अपनी कलाई उठाएँ और Apple Watch पर बोलें।
‘बोलने के लिए उठाएँ’ फ़ीचर को बंद करना हो, तो अपनी Apple Watch पर सेटिंग्ज़ ऐप
पर जाएँ, Siri पर टैप करें, फिर ‘बोलने के लिए उठाएँ’ को बंद करें।
“Hey Siri” या बस “Siri” कहें, फिर अपना अनुरोध करें।
“Siri से पूछें” को बंद करने के लिए अपनी Apple Watch पर सेटिंग ऐप
पर जाएँ, Siri पर टैप करें, “‘Siri’ या ‘Hey Siri’” (या “Hey Siri”) सुनें” पर टैप करें, फिर “बंद करें” चुनें।
नोट : केवल “Siri” का इस्तेमाल कुछ भाषाओं और क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है।
Digital Crown को तब तक दबाए रखें जब तक आपको सुनने का संकेतक न दिखाई दे, फिर अपना अनुरोध बोलें।
‘Digital Crown दबाएँ’ फीचर को बंद करना हो, तो अपनी Apple Watch पर सेटिंग्ज़ ऐप
पर जाएँ, Siri पर टैप करें, फिर ‘Digital Crown दबाएँ’ को बंद करें।
नुस्ख़ा : Siri को सक्रिय करने के बाद, आप अपनी कलाई को नीचे कर सकते हैं। कोई जवाब मिलने पर, आपको एक टैप महसूस होगा।
Siri के सवाल का जवाब देने या वार्तालाप जारी रखने के लिए, Digital Crown को दबाए रखें और बोलें।
Siri आपके लिए जवाब बोल सकती है, जैसा कि यह iOS, iPadOS और macOS पर करती है। आप Siri के जवाब आपकी Apple Watch से कनेक्टेड Bluetooth हेडसेट या स्पीकर के माध्यम से भी सुन सकते हैं।
Siri के लिए टाइप करें और Siri पॉज़ समय
अगर आपको बोलने में समस्या होती है, तो आप Siri के लिए अनुरोध लिख सकते हैं या Siri को अपनी बात पूरी करने तक इंतज़ार करने के लिए कह सकते हैं।
अपनी Apple Watch पर सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
एक्सेसिबिलिटी पर टैप करें, Siri पर टैप करें, फिर Siri के लिए टाइप करें को चालू करें।
अगर आप चाहते हैं कि Siri आपके बोलने तक ज़्यादा इंतज़ार करे, तो ‘Siri पॉज़ समय’ के नीचे ‘अधिक समय तक’ या ‘और अधिक समय तक’ पर टैप करें।
Siri बंद करें
अपने iPhone पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।
Siri पर टैप करें।
सबसे नीचे “Siri बंद करें” पर टैप करें, फिर “Siri बंद करें” पर टैप करें।
अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Siri से पूछें, डिक्टेशन और गोपनीयता देखें।