Apple Watch यूज़र गाइड
- स्वागत है
- watchOS 27 में नया क्या है
- आपके बच्चों के लिए Apple Watch
-
- सक्रिय करें और अनलॉक करें
- समय बताएँ
- स्टेटस की जाँच करें
- ऐप्स का इस्तेमाल करें
- कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल करें
- टेक्स्ट दर्ज करें
- लाइव ऐक्टिविटी देखें
- स्मार्ट स्टैक में विजेट देखें
- टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें
- ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें
- फ़्लैशलाइट का इस्तेमाल करें
- अपना iPhone पिंग करें
- अपना पासकोड प्रबंधित करें
- Apple Watch के साथ दौड़ें
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क
Apple Watch पर चिंतन या श्वसन सत्र शुरू करें
आपकी Apple Watch का माइंडफ़ुलनेस ऐप आपको साँस लेते समय कुछ पल ध्यान केंद्रित करने, केंद्रस्थ होने और जुड़ाव महसूस करने के लिए कुछ मिनट बचाकर रखने के लिए प्रोत्साहित करता है।
चिंतन या श्वसन सत्र शुरू करें
अपनी Apple Watch के माइंडफ़ुलनेस ऐप
पर जाएँ।
निम्नलिखित में से कोई एक काम करें:
मनन सत्र शुरू करें : “चिंतन करें” पर टैप करें, थीम पढ़ें, अपना ध्यान केंद्रित करें, फिर “शुरू करें” पर टैप करें।
साँस सत्र शुरू करें : “साँस लें” पर टैप करें, ऐनिमेशन के बढ़ने के साथ-साथ धीरे से साँस अंदर लें, फिर उसके सिकुड़ने के साथ-साथ साँस बाहर छोड़ें।
सत्र समाप्त होने से पहले उसे समाप्त करने के लिए दाईं ओर स्वाइप करें, फिर “समाप्त करें” पर टैप करें।
सत्र की अवधि सेट करें
अपनी Apple Watch के माइंडफ़ुलनेस ऐप
पर जाएँ।
मनन या साँस के आगे
पर टैप करें।
अवधि पर टैप करें, फिर कोई विकल्प चुनें।
आप 1 और 5 मिनट के बीच कोई समय चुन सकते हैं।
माइंडफ़ुलनेस सेटिंग्ज़ ऐडजस्ट करें
आप यह बदल सकते हैं कि आपको माइंडफ़ुलनेस रिमाइंडर कितना अक्सर प्राप्त हों, आप दिन के लिए माइंडफ़ुलनेस रिमाइंडर म्यूट कर सकते हैं, अपनी श्वसन गति बदल सकते हैं, और हैप्टिक सेटिंग्ज़ चुन सकते हैं।
अपनी Apple Watch पर सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
माइंडफ़ुलनेस पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई भी कार्य करें :
माइंडफ़ुलनेस रिमाइंडर सेट करें : रिमाइंडर के नीचे “दिन की शुरुआत” और “दिन का अंत” चालू या बंद करें, अतिरिक्त रिमाइंडर बनाने के लिए “रिमाइंडर जोड़ें” पर टैप करें।
साप्ताहिक सारांश पाएँ या रोकें : साप्ताहिक सारांश चालू या बंद करें।
माइंडफ़ुलनेस रिमाइंडर म्यूट करें : “आज के लिए म्यूट करें” को चालू करें।
अपनी श्वसन गति बदलें : प्रति मिनट साँसों की संख्या बदलने के लिए श्वसन गति पर टैप करें।
हैप्टिक सेटिंग्ज़ चुनें : हैप्टिक पर टैप करें, “कोई नहीं”, “न्यूनतम” या “प्रमुख” चुनें।
आप अपने iPhone पर भी Apple Watch ऐप खोल सकते हैं और “मेरी घड़ी” पर टैप करके, माइंडफ़ुलनेस पर टैप करके फिर सेटिंग ऐडजस्ट कर सकते हैं।
माइंडफ़ुलनेस सत्रों के दौरान अपनी हृदय गति देखें
चिंतन या श्वसन सत्र पूरा करें। आपकी हृदय गति सारांश स्क्रीन पर दिखाई देती है।
अपनी Apple Watch के माइंडफ़ुलनेस ऐप
पर जाएँ।
आपकी हृदय गति सारांश स्क्रीन पर दिखाई देती है।
आप अपनी हृदय गति बाद में भी देख सकते हैं। अपने iPhone पर सेहत ऐप पर जाएँ, “ब्राउज़ करें” पर टैप करें, हृदय पर टैप करें, फिर हृदय गति पर टैप करें। “अधिक हृदय गति डेटा दिखाएँ” पर टैप करें, ऊपर की ओर स्वाइप करें, फिर श्वसन पर टैप करें।