Apple Watch यूज़र गाइड
- स्वागत है
- watchOS 27 में नया क्या है
- आपके बच्चों के लिए Apple Watch
-
- सक्रिय करें और अनलॉक करें
- समय बताएँ
- स्टेटस की जाँच करें
- ऐप्स का इस्तेमाल करें
- कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल करें
- टेक्स्ट दर्ज करें
- लाइव ऐक्टिविटी देखें
- स्मार्ट स्टैक में विजेट देखें
- टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें
- ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें
- फ़्लैशलाइट का इस्तेमाल करें
- अपना iPhone पिंग करें
- अपना पासकोड प्रबंधित करें
- Apple Watch के साथ दौड़ें
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क
Apple Watch को Bluetooth हेडफ़ोन या स्पीकर से कनेक्ट करें
आप Apple Watch में मौजूद ऑडियो को Bluetooth हेडफ़ोन या स्पीकर पर चला सकते हैं।
नुस्ख़ा : अगर आपके पास AirPods हैं जिन्हें आपने अपने iPhone के साथ सेटअप किया है, तो वे आपकी Apple Watch के साथ इस्तेमाल के लिए तैयार हैं—बस “चलाएँ” दबाएँ।
Bluetooth हेडफ़ोन या स्पीकर पेयर करें
हेडफ़ोन या स्पीकर को डिस्कवरी मोड में डालने के लिए इनके साथ आए निर्देशों का पालन करें। Bluetooth डिवाइस तैयार होने पर इन चरणों का पालन करें :
Apple Watch के सेटिंग ऐप
पर जाएँ, फिर Bluetooth पर टैप करें।
डिवाइस दिखाई देने पर उस पर टैप करें।
आप AirPlay सेटिंग खोलने के लिए ऑडियोबुक, संगीत, “अभी चल रहा है” और पॉडकास्ट ऐप की प्ले स्क्रीन पर पर भी टैप कर सकते हैं।
अपने हेडफ़ोन वॉल्यूम को मॉनिटर और ऐडजस्ट करें
कंट्रोल सेंटर खोलने के लिए साइड बटन दबाएँ।
अपने हेडफ़ोन सुनते समय
पर टैप करें।
एक मीटर वर्तमान हेडफ़ोन वॉल्यूम दिखाता है।
हेडफ़ोन वॉल्यूम के नीचे वॉल्यूम कंट्रोल पर टैप करें या स्लाइडर पर टैप करें, फिर ऐडजस्ट करने के लिए Digital Crown चालू करें।
तेज़ ध्वनियों को कम करें
Apple Watch आपके हेडफ़ोन ऑडियो के वॉल्यूम को विशिष्ट डेसीबल स्तर पर रोक सकती है।
अपनी Apple Watch पर सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
ध्वनियाँ और हैप्टिक > हेडफ़ोन सुरक्षा पर जाएँ, फिर “तेज़ ध्वनियों को कम करें” पर टैप करें।
“तेज़ ध्वनियों को कम करें” चालू करें, फिर स्तर सेट करें।
तेज़ हेडफ़ोन ऑडियो सूचनाएँ देखें
अगर आप अपने हेडफ़ोन के ज़रिए इतनी अधिक देर तक तेज़ ऑडियो सुनते हैं कि इसका आपकी श्रवण क्षमता पर असर पड़ सकता है, तो Apple Watch आपको हेडफ़ोन सूचना भेजती है और आपकी श्रवण क्षमता को सुरक्षित रखने के लिए वॉल्यूम को और अधिक मध्यम स्तर तक ऑटोमैटिकली कम करती है।
हेडफ़ोन सूचनाओं का विवरण देखने के लिए इन चरणों का पालन करें :
अपनी Apple Watch पर सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
ध्वनियाँ और हैप्टिक > हेडफ़ोन सुरक्षा पर जाएँ, फिर “हेडफ़ोन सूचनाएँ” के नीचे “पिछले 6 महीने” पर टैप करें।
आप अपने iPhone पर सेहत ऐप भी खोल सकते हैं, पर टैप करें, हियरिंग पर टैप करें, हेडफ़ोन सूचनाएँ पर टैप करें, फिर सूचना पर टैप करें।