Apple Watch यूज़र गाइड
- स्वागत है
- watchOS 27 में नया क्या है
- आपके बच्चों के लिए Apple Watch
-
- सक्रिय करें और अनलॉक करें
- समय बताएँ
- स्टेटस की जाँच करें
- ऐप्स का इस्तेमाल करें
- कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल करें
- टेक्स्ट दर्ज करें
- लाइव ऐक्टिविटी देखें
- स्मार्ट स्टैक में विजेट देखें
- टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें
- ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें
- फ़्लैशलाइट का इस्तेमाल करें
- अपना iPhone पिंग करें
- अपना पासकोड प्रबंधित करें
- Apple Watch के साथ दौड़ें
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क
Apple Watch पर संदेशों का अनुवाद करें
अपने पेयर किए गए iPhone पर Apple Intelligence की मदद से आप Apple Watch पर टेक्स्ट संदेशों के लिए लाइव अनुवाद का इस्तेमाल कर सकते हैं। लाइव अनुवाद संदेश ऐप में इंटीग्रेट किया गया है और इसमें Apple द्वारा बनाए गए मॉडल का इस्तेमाल होता है जो पूरी तरह से डिवाइस पर चलते हैं, इसलिए आपके व्यक्तिगत वार्तालाप निजी ही रहते हैं।
नोट : संदेश ऐप में लाइव अनुवाद Apple Intelligence समर्थित भाषाओं में तब उपलब्ध होता है जब आपकी Apple Watch को किसी Apple Intelligence सक्षम iPhone के साथ पेयर किया गया हो। Apple Intelligence सभी iPhone मॉडल पर या सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है।*
भाषाएँ डाउनलोड करें
“संदेश” ऐप में लाइव अनुवाद सुविधाओं को इस्तेमाल करने से पहले, आपको इनपुट और आउटपुट भाषाएँ डाउनलोड करनी होंगी।
नोट : मोबाइल सेवा के साथ Apple Watch का इस्तेमाल करते समय, मोबाइल डेटा शुल्क लागू हो सकता है।
संदेशों का अनुवाद करें
जब आपअपने पेयर किए गए iPhone पर Apple Intelligence चालू करते हैं और किसी अन्य भाषा में टेक्स्ट प्राप्त करते हैं, तो अनुवाद ऑटोमैटिकली इनलाइन दिखाई देते हैं।
अपनी Apple Watch के संदेश ऐप
पर जाएँ।
संदेश वार्तालाप में शीर्ष-दाईं ओर संपर्क आइकॉन पर टैप करें।
“ऑटोमैटिकली अनुवाद करें” चालू करें, फिर ऐसी भाषाएँ चुनें जिनका आप अनुवाद करना चाहते हैं।
नोट : जब आपको किसी अलग भाषा में संदेश प्राप्त होता है, तब आपको लाइव अनुवाद चालू करने के लिए संकेत मिलता है।
मूल टेक्स्ट देखने के लिए, वार्तालाप के नीचे भाषा पर टैप करें, फिर अनुवादित टेक्स्ट के अलावा मूल टेक्स्ट देखने का विकल्प चुनें।
कोई अन्य भाषा चुनें
अपनी Apple Watch के संदेश ऐप
पर जाएँ।
वार्तालाप पर टैप करें, फिर शीर्ष दाईं ओर संपर्क आइकॉन पर टैप करें।
नीचे की ओर स्क्रोल करें, फिर “इससे अनुवाद करें” या “इसमें अनुवाद करें” पर टैप करें, फिर कोई भाषा चुनें।
वार्तालाप के लिए लाइव अनुवाद बंद करें
अपनी Apple Watch के संदेश ऐप
पर जाएँ।
किसी वार्तालाप पर टैप करें, फिर वार्तालाप के नीचे भाषा पर टैप करें।
“अनुवाद करना रोकें” पर टैप करें।
दोबारा अनुवाद करना शुरू करने के लिए, शीर्ष दाईं ओर संपर्क आइकॉन पर टैप करें, नीचे की ओर स्क्रोल करें, फिर ऑटो-ट्रांसलेट चालू करें।
Apple Intelligence और गोपनीयता पर अधिक जानकारी के लिए, iPhone पर Apple Intelligence और गोपनीयता देखें।