Apple Watch यूज़र गाइड
- स्वागत है
- watchOS 27 में नया क्या है
- आपके बच्चों के लिए Apple Watch
-
- सक्रिय करें और अनलॉक करें
- समय बताएँ
- स्टेटस की जाँच करें
- ऐप्स का इस्तेमाल करें
- कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल करें
- टेक्स्ट दर्ज करें
- लाइव ऐक्टिविटी देखें
- स्मार्ट स्टैक में विजेट देखें
- टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें
- ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें
- फ़्लैशलाइट का इस्तेमाल करें
- अपना iPhone पिंग करें
- अपना पासकोड प्रबंधित करें
- Apple Watch के साथ दौड़ें
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क
Apple Watch से कार्यों को हैंड ऑफ़ करें
आप जो कर रहे हैं, उस पर से ध्यान हटाए बिना Handoff आपको एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर मूव की सुविधा देता है। उदाहरण के लिए, भले ही आप Apple Watch पर मेल ऐप का इस्तेमाल करके ईमेल का जबाव दे सकते हैं, लेकिन हो सकता है कि आप अपने iPhone पर स्विच करना चाहें ताकि ऑनस्क्रीन कीबोर्ड का इस्तेमाल करके जवाब दे सकें।
नोट : Handoff उस Apple Watch पर उपलब्ध है जिसे आपने ख़ुद के लिए सेटअप किया है, लेकिन उस Apple Watch पर नहीं जिसे आपने परिवार के किसी सदस्य के लिए सेटअप किया है।
अपने iPhone पर कोई कार्य जारी रखें
अपने iPhone को अनलॉक करें।
निम्नलिखित में से कोई एक काम करें:
Face ID वाले iPhone पर : ऐप स्विचर को दिखाने के लिए निचले किनारे से ऊपर की ओर स्वाइप करें और पॉज़ करें।
होम बटन वाले iPhone पर : ऐप स्विचर को दिखाने के लिए होम बटन पर डबल-क्लिक करें।
स्क्रीन पर सबसे नीचे दिखाई देने वाले बटन पर टैप करें ताकि आपके iPhone पर वही आइटम खुल सके।
नुस्ख़ा : अगर आपको ऐप स्विचर में बटन दिखाई नहीं देता है, तो आपके iPhone की सेटिंग > सामान्य > AirPlay और Handoff में जाकर सुनिश्चित करें कि Handoff को चालू किया गया है।
Handoff डिफ़ॉल्ट रूप से चालू है। उसे अक्षम करने के लिए, अपने iPhone पर Apple Watch ऐप पर जाएँ, मेरी घड़ी पर टैप करें, सामान्य पर टैप करें, फिर Handoff सक्षम करें को बंद करें।
Handoff ऐक्टिविटी, अलार्म, कैलेंडर, होम, मेल, नक़्शा, संदेश, संगीत, News, फ़ोन, पॉडकास्ट, रिमाइंडर, सेटिंग, Siri, स्टॉक्स, स्टॉपवॉच, टाइमर, वॉलेट, मौसम और विश्व घड़ी के साथ काम करता है। Handoff को काम करने के लिए, Apple Watch आपके पेयर किए गए iPhone से कनेक्टेड होनी चाहिए।
अगर आपके पास ऐसा Mac है जिसमें OS X 10.10 या इसके बाद का संस्करण इंस्टॉल किया गया है, तो आप अपनी Apple Watch से अपने Mac पर भी हैंड ऑफ़ कर सकते हैं। समर्थित Mac मॉडल के बारे में जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple डिवाइस पर कॉन्टिन्यूटी फ़ीचर के लिए सिस्टम आवश्यकताएँ देखें।