Apple Watch यूज़र गाइड
- स्वागत है
- watchOS 27 में नया क्या है
- आपके बच्चों के लिए Apple Watch
-
- सक्रिय करें और अनलॉक करें
- समय बताएँ
- स्टेटस की जाँच करें
- ऐप्स का इस्तेमाल करें
- कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल करें
- टेक्स्ट दर्ज करें
- लाइव ऐक्टिविटी देखें
- स्मार्ट स्टैक में विजेट देखें
- टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें
- ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें
- फ़्लैशलाइट का इस्तेमाल करें
- अपना iPhone पिंग करें
- अपना पासकोड प्रबंधित करें
- Apple Watch के साथ दौड़ें
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क
Apple Watch पर दिन की रोशनी में बिताया गया समय देखें
आपकी Apple Watch में परिवेश प्रकाश सेंसर ऑटोमैटिकली यह अनुमान लगाता है कि आपने दिन की रोशनी में प्रत्येक दिन कितना समय बाहर बिताया है।
दिन की रोशनी में बिताए गए समय का डेटा ट्रैक करने के लिए, सुनिश्चित करें कि मोशन कैलिब्रेशन और दूरी चालू है। अधिक जानने के लिए, Apple सहायता आलेख बेहतर वर्कआउट और ऐक्टिविटी सटीकता के लिए अपनी Apple Watch को कैलिब्रेट करें देखें।
दिन की रोशनी में अपना बिताया गया समय देखें
अपने iPhone पर सेहत ऐप पर जाएँ।
“ब्राउज़ करें” पर टैप करें, फिर अन्य डेटा पर टैप करें।
“दिन की रोशनी में बिताए गए समय” पर टैप करें।
“दिन की रोशनी में बिताए गए समय” को बंद करें
अपनी Apple Watch पर सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
गोपनीयता और सुरक्षा > सेहत पर जाएँ।
“दिन की रोशनी में बिताए गए समय” पर टैप करें, “दिन की रोशनी में बिताए गए समय” को बंद करें।
आप अपने iPhone पर Apple Watch ऐप भी खोल सकते हैं, “मेरी घड़ी” पर टैप कर सकते हैं, “गोपनीयता” पर टैप कर सकते हैं, फिर “दिन की रोशनी में बिताए गए समय” को बंद कर सकते हैं।