Apple Watch यूज़र गाइड
- स्वागत है
- watchOS 27 में नया क्या है
- आपके बच्चों के लिए Apple Watch
-
- सक्रिय करें और अनलॉक करें
- समय बताएँ
- स्टेटस की जाँच करें
- ऐप्स का इस्तेमाल करें
- कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल करें
- टेक्स्ट दर्ज करें
- लाइव ऐक्टिविटी देखें
- स्मार्ट स्टैक में विजेट देखें
- टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें
- ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें
- फ़्लैशलाइट का इस्तेमाल करें
- अपना iPhone पिंग करें
- अपना पासकोड प्रबंधित करें
- Apple Watch के साथ दौड़ें
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क
Apple Watch पर टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें
आप डबल टैप जेस्चर का उपयोग करके सामान्य क्रियाएँ कर सकते हैं, जैसे कि कॉल का जवाब देना, संदेश का जवाब देना, समर्थित ऐप्स में स्क्रोल करना और स्मार्ट स्टैक को खोलना और उसमें स्क्रोल करना। जब आप स्मार्ट स्टैक में विजेट देख रहे हों, तब विजेट चुनने के लिए सिंगल टैप जेस्चर करें।
सिंगल टैप जेस्चर करें
अपनी तर्जनी और अँगूठे से एक साथ टैप करें।
डबल टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें
अपनी तर्जनी उँगली और अंगूठे को दो बार एक साथ टैप करें।
डबल टैप उपलब्ध न होने पर
यदि डबल टैप आइकॉन एक तरफ से दूसरी तरफ हिलता है, तो उस स्क्रीन या थर्ड-पार्टी ऐप के लिए डबल टैप उपलब्ध नहीं है।
नोट : डबल टैप जेस्चर निम्नलिखित स्थितियों में समर्थित नहीं है :
निम्न पावर मोड चालू है।
स्लीप फ़ोकस सक्रिय है।
डिस्प्ले निष्क्रिय है, क्योंकि आपकी कलाई नीचे को है।
Apple Watch लॉक है।
हाथ के जेस्चर का इस्तेमाल करने वाले ऐक्सेसिबिलिटी फ़ीचर चालू हैं।
Apple Watch परिवार के किसी सदस्य के लिए सेटअप की गई है।
अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख अगर आपकी Apple Watch पर डबल टैप काम नहीं कर रहा है देखें।
टैप जेस्चर को कस्टमाइज़ करें
चुनें कि मीडिया चलाते समय डबल टैप करने से क्या हो :
अपनी Apple Watch पर सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
“टैप जेस्चर” पर टैप करें, फिर इनमें से कोई एक सेट करें :
प्लबैक : चलाएँ/पॉज़ करें या छोड़ें चुनें।
टैप जेस्चर नज़रंदाज़ करें : Apple Vision Pro का इस्तेमाल करते समय टैप जेस्चर को अस्थायी रूप से नज़रअंदाज़ करें।
बंद करें : यदि आप “टैप जेस्चर” का उपयोग नहीं करना चाहते हैं, तो उसे बंद करें।
आप अपने iPhone पर Apple Watch ऐप पर भी जा सकते हैं, मेरी घड़ी पर टैप करके जेस्चर पर टैप कर सकते हैं, फिर “डबल टैप करें” पर टैप कर सकते हैं।