Apple Watch यूज़र गाइड
- स्वागत है
- watchOS 27 में नया क्या है
- आपके बच्चों के लिए Apple Watch
-
- सक्रिय करें और अनलॉक करें
- समय बताएँ
- स्टेटस की जाँच करें
- ऐप्स का इस्तेमाल करें
- कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल करें
- टेक्स्ट दर्ज करें
- लाइव ऐक्टिविटी देखें
- स्मार्ट स्टैक में विजेट देखें
- टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें
- ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें
- फ़्लैशलाइट का इस्तेमाल करें
- अपना iPhone पिंग करें
- अपना पासकोड प्रबंधित करें
- Apple Watch के साथ दौड़ें
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क
Apple Watch पर Find My में आइटम का पता लगाएँ
आपने जो आइटम AirTag में जोड़े हैं, उनका पता लगाने के लिए Find My का इस्तेमाल करें और Find My नेटवर्क ऐक्सेसरी का ट्रैक रखें।
किसी आइटम का स्थान ढूँढें
अपनी Apple Watch पर Find My ऐप
पर जाएँ।
शीर्ष-बाईं ओर मौजूद बटन पर टैप करें, फिर आइटम पर टैप करें।
अपने आइटम में स्क्रोल करने और नक़्शे पर उनके स्थान देखने के लिए Digital Crown को घुमाएँ।
(अगर डिवाइस का पता नहीं लगाया जा सकता है, तो उसका अंतिम ज्ञात स्थान दिखाया जाता है।)
आप जिस आइटम की तलाश कर रहे हैं, उसके नाम पर टैप करें, फिर इनमें से कोई एक काम करें :
आइटम पिंग करें : ध्वनि बजाएँ पर टैप करें।
आइटम के स्थान के लिए दिशानिर्देश प्राप्त करें : नक़्शा ऐप
में नैविगेट करने के लिए दिशानिर्देश पर टैप करें।
सटीक खोज की मदद से आस-पास के आइटम का पता लगाएँ : “ढूँढें” पर टैप करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
नोट : सटीक खोज AirTag (दूसरी पीढ़ी) पर उपलब्ध है और इसके लिए Apple Watch Series 9, Apple Watch Ultra 2 या उसके बाद के मॉडल ज़रूरी हैं (Apple Watch SE 3 को छोड़कर)। सटीक खोज सभी देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है; Apple सहायता आलेख Ultra Wideband उपलब्धता के बारे में जानें देखें।
अगर आप आइटम को पीछे छोड़ देते हैं तो सूचना प्राप्त करें
अपने आइटम खोने से आपको रोकने के लिए, आप अगर आइटम को पीछे छोड़ देते हैं तो सूचना प्राप्त करें। आप विश्वसनीय स्थान भी सेट कर सकते हैं। ये ऐसे स्थान हैं जहाँ आप सूचना प्राप्त किए बिना अपना आइटम छोड़ सकते हैं।
अपनी Apple Watch पर Find My ऐप
पर जाएँ।
शीर्ष-बाईं ओर मौजूद बटन पर टैप करें, फिर आइटम पर टैप करें।
आइटम दिखाई देने तक Digital Crown को घुमाएँ, फिर उसके नाम पर टैप करें।
“मुझे सूचित करें” तक नीचे स्क्रोल करें, फिर “जब छोड़ दिया गया हो” चालू करें।
घर जैसा एक विश्वसनीय स्थान सेट करें।