Apple Watch यूज़र गाइड
- स्वागत है
- watchOS 27 में नया क्या है
- आपके बच्चों के लिए Apple Watch
-
- सक्रिय करें और अनलॉक करें
- समय बताएँ
- स्टेटस की जाँच करें
- ऐप्स का इस्तेमाल करें
- कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल करें
- टेक्स्ट दर्ज करें
- लाइव ऐक्टिविटी देखें
- स्मार्ट स्टैक में विजेट देखें
- टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें
- ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें
- फ़्लैशलाइट का इस्तेमाल करें
- अपना iPhone पिंग करें
- अपना पासकोड प्रबंधित करें
- Apple Watch के साथ दौड़ें
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क
Apple Watch के साथ कनेक्टेड रहें
Apple Watch दोस्तों, परिवार के सदस्यों और सहकर्मियों के साथ संचार को आसान बनाती है, भले ही आपका iPhone आपके क़रीब न हो।
सीधे अपनी कलाई से संदेश भेजें
Siri की मदद से तेज़ी से संदेश का जवाब दें। जब Apple Watch वाई-फ़ाई या मोबाइल से कनेक्टेड होती है, तो अपनी कलाई को उठा कर कहें, “जूली से कहो, मैं पाँच मिनट में यहाँ मिलूँगा।” या संदेश को टच और होल्ड करके अपने दोस्त को Tapback जवाब के साथ थम्सअप दें।
कॉल करें
क्विक कॉल करने में मदद करने के लिए Siri का इस्तेमाल करें। मोबाइल या वाई-फ़ाई कनेक्शन वाली Apple Watch के लिए अपनी कलाई उठाएँ और कहें “माँ को कॉल करो।” यदि आपके पास वाई-फ़ाई कनेक्शन है, तो सिर्फ़ “FaceTime Mom” कहने से ही काम हो जाएगा। आप समूह FaceTime ऑडियो कॉल में भी शामिल हो सकते हैं।
अपना लाइव स्थान शेयर करें
किसी दोस्त से मिलना है? Apple Watch उन्हें बता सकता है कि आप कहाँ हैं और आपका स्थान ऑटोमैटिकली शेयर कर सकता है। संदेश ऐप खोलें, कोई नया संदेश शुरू करें या किसी मौजूदा बातचीत पर टैप करें,
पर टैप करें, स्थान पर टैप करें, फिर अपना स्थान शेयर करना शुरू करें।
भाषाओं के साथ संचार करें
Apple Intelligence* की मदद से आप संदेश ऐप में टेक्स्ट का ऑटोमैटिकली अनुवाद कर सकते हैं। बस कोई बातचीत खोलें और पसंदीदा भाषा में कोई संदेश भेजें।