Apple Watch पर वॉलेट में कार्ड और पास सेटअप करें
अपने योग्य डेबिट और क्रेडिट कार्ड, पास, ट्रैंज़िट कार्ड, पहचान पत्र, कीज़ और ऐसी कई चीज़ों को सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान पर रखने के लिए वॉलेट ऐप का इस्तेमाल करें। आपके iPhone पर वॉलेट में मौजूद कई कार्ड और पास आपकी Apple Watch पर भी उपलब्ध हैं।
नोट : Apple वॉलेट के लिए योग्य और समर्थित कार्ड और पास आवश्यक हैं। Apple Wallet, Apple Pay और इसके फ़ीचर सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं हैं। Apple सहायता आलेख Apple Pay का समर्थन करने वाले देश और क्षेत्र देखें।
Apple वॉलेट में क्या रखा जा सकता है?
भुगतान कार्ड
डेबिट और क्रेडिट कार्ड : Apple Watch पर Apple Pay से ख़रीदारियाँ करें।
Apple Cash (केवल अमेरिका) : अपना iPhone या Apple Watch किसी व्यक्ति के iPhone या Apple Watch के पास रखकर संदेश या Tap to Cash से पैसे भेजें। Apple Cash के बारे में अधिक जानें।
Apple Card (केवल यू॰एस॰) : Apple Card के बारे में अधिक जानें।
पहचान पत्र
सरकार द्वारा जारी की गई ID: चुनिंदा व्यवसायों और स्थलों पर व्यक्तिगत रूप से, ऑनलाइन और ऐप में आयु या पहचान का प्रमाण दिखाएँ। ID के बारे में अधिक जानें।
कर्मचारी बैज : अपने कार्यस्थल को ऐक्सेस करें। Apple सहायता आलेख Apple वॉलेट में कर्मचारी बैज जोड़ें देखें।
विद्यार्थी ID: अपने छात्रावास और कैंपस के आस-पास के अन्य स्थान ऐक्सेस करें। Apple सहायता आलेख अपने iPhone या Apple Watch पर Apple वॉलेट में अपनी विद्यार्थी ID जोड़ें देखें।
ट्रैंज़िट और टिकट
ट्रैंज़िट कार्ड : अपने iPhone या Apple Watch को रीडर पर होल्ड करके ट्रैंज़िट गेट से आसानी से गुज़रें। Apple सहायता आलेख आप Apple Pay का इस्तेमाल करके ट्रैंज़िट यात्रा कहाँ कर सकते हैं देखें।
टिकट और बोर्डिंग पास : Apple Watch पर वॉलेट में कार्ड और पास का इस्तेमाल करें देखें।
कीज़
होम : अपने iPhone या Apple Watch पर बस एक टैप करके अपने संगत स्मार्ट लॉक को अनलॉक करें। iPhone या Apple Watch पर होम-की से अपना दरवाज़ा खोलें देखें।
अपार्टमेंट बिल्डिंग या कॉन्डोमिनियम : अपार्टमेंट बिल्डिंग, कॉन्डोमिनियम या अन्य शेयर किए गए आवासीय स्थान ऐक्सेस करें। Apple सहायता आलेख iPhone या Apple Watch पर Apple वॉलेट में घर के सदस्य की होम-की जोड़ें देखें।
होटल रूम : लॉबी में जाए बिना चेक इन करें और सहभागी होटल के ऐप से डिजिटल-की के ज़रिए अपना कमरा अनलॉक करें। Apple सहायता आलेख अपने iPhone पर Apple वॉलेट में होटल रूम-की जोड़ें देखें।
कार : वॉलेट में कार-की के साथ अपनी संगत कार को लॉक, अनलॉक और चालू करें। Apple सहायता आलेख अपने iPhone या Apple Watch पर Apple वॉलेट में अपनी कार-की जोड़ें देखें।
स्कूटर : वॉलेट में स्कूटर-की का उपयोग करके अपने संगत स्कूटर को लॉक, अनलॉक और चालू करें। Apple सहायता आलेख अपने iPhone या Apple Watch पर वॉलेट ऐप में अपनी स्कूटर-की जोड़ें देखें।
पास : इवेंट टिकट, कूपन, सदस्यता कार्ड आदि किसी सुविधाजनक स्थान पर रखें। आप iPhone पर बनाए गए पास का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। Apple Watch पर वॉलेट में कार्ड और पास का इस्तेमाल करें देखें।
नुस्ख़ा : आप वॉलेट में क्या-क्या रख सकते हैं, उसके बारे में अधिक जानने के लिए अपने iPhone पर वॉलेट ऐप पर जाएँ, पर टैप करें, फिर “और जानें” पर टैप करें।
कार्ड या पास जोड़ें
किसी ऐप, ईमेल, संदेश या वेबपृष्ठ पर “Apple वॉलेट में जोड़ें” खोजें।
आप सीधे वॉलेट ऐप में समर्थित डेबिट, क्रेडिट और ट्रैंज़िट कार्ड को भी जोड़ सकते हैं।
अपनी Apple Watch के वॉलेट ऐप
पर जाएँ।
पर टैप करें, फिर “कार्ड जोड़ें” पर टैप करें।
कोई श्रेणी चुनें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। इसमें कोई टेक्स्ट संदेश प्राप्त करना, सुरक्षा प्रश्नों के उत्तर देना या कार्ड जारीकर्ता के ऐप के ज़रिए पुष्टि करना शामिल हो सकता है।
आप अपने iPhone के Apple Watch ऐप पर भी जा सकते हैं, “मेरी घड़ी”, “वॉलेट और Apple Pay” पर टैप करके, फिर “कार्ड जोड़ें” पर टैप कर सकते हैं।
अपने कार्ड, कीज़ और पास दोबारा व्यवस्थित करें
अपनी Apple Watch के वॉलेट ऐप
पर जाएँ।
किसी कार्ड को टच और होल्ड करें, फिर उसे नए स्थान पर ड्रैग करें।
नुस्ख़ा : क्रेडिट या डेबिट कार्ड को अपना डिफ़ॉल्ट भुगतान कार्ड बनाने के लिए उसे कार्ड स्टैक के शीर्ष पर ड्रैग करें।