Apple Watch यूज़र गाइड
- स्वागत है
- watchOS 27 में नया क्या है
- आपके बच्चों के लिए Apple Watch
-
- सक्रिय करें और अनलॉक करें
- समय बताएँ
- स्टेटस की जाँच करें
- ऐप्स का इस्तेमाल करें
- कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल करें
- टेक्स्ट दर्ज करें
- लाइव ऐक्टिविटी देखें
- स्मार्ट स्टैक में विजेट देखें
- टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें
- ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें
- फ़्लैशलाइट का इस्तेमाल करें
- अपना iPhone पिंग करें
- अपना पासकोड प्रबंधित करें
- Apple Watch के साथ दौड़ें
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क
Apple Watch रीस्टार्ट करें
अगर कुछ ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो अपनी Apple Watch और उससे पेयर किए गए iPhone को रीस्टार्ट करके देखें।
Apple Watch रीस्टार्ट करें
अपनी Apple Watch बंद करें : स्लाइडर दिखाई देने तक साइड बटन को दबाए रखें,
पर टैप करें, फिर पावर बंद स्लाइडर को दाईं ओर ड्रैग करें।
अपनी Apple Watch चालू करें : Apple लोगो दिखाई देने तक साइड बटन को दबाए रखें।
नोट : आप अपनी Apple Watch चार्ज होते समय उसे रीस्टार्ट नहीं कर सकते।
पेयर किया गया iPhone रीस्टार्ट करें
अपना iPhone बंद करें : Face ID वाले मॉडल के लिए, साइड बटन और वॉल्यूम बटन को दबाए रखें, फिर स्लाइडर को दाईं ओर ड्रैग करें। ऐसे मॉडल के लिए जिनमें Face ID नहीं है, स्लाइडर दिखाई देने तक साइड या शीर्ष बटन को दबाए रखें, फिर स्लाइडर को दाईं ओर ड्रैग करें। किसी भी मॉडल पर आप सेटिंग ऐप पर जाकर सामान्य पर टैप करके फिर “शटडाउन करें” पर टैप कर सकते हैं।
अपना iPhone चालू करें : Apple लोगो दिखाई देने तक साइड या शीर्ष बटन को दबाए रखें।
Apple Watch को फ़ोर्स रीस्टार्ट करें
अगर आप अपनी Apple Watch बंद नहीं कर सकते या अगर समस्या जारी रहती है, तो हो सकता है कि आपको अपनी Apple Watch को फ़ोर्स रीस्टार्ट करना पड़े। ऐसा सिर्फ़ तभी करें, जब आप अपनी Apple Watch को रीस्टार्ट नहीं कर पा रहे हों।
फ़ोर्स रीस्टार्ट करने के लिए, Apple लोगो दिखाई देने तक कम से कम 10 सेकंड के लिए साइड बटन और Digital Crown को एक साथ दबाए रखें।