Apple Watch यूज़र गाइड
- स्वागत है
- watchOS 27 में नया क्या है
- आपके बच्चों के लिए Apple Watch
-
- सक्रिय करें और अनलॉक करें
- समय बताएँ
- स्टेटस की जाँच करें
- ऐप्स का इस्तेमाल करें
- कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल करें
- टेक्स्ट दर्ज करें
- लाइव ऐक्टिविटी देखें
- स्मार्ट स्टैक में विजेट देखें
- टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें
- ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें
- फ़्लैशलाइट का इस्तेमाल करें
- अपना iPhone पिंग करें
- अपना पासकोड प्रबंधित करें
- Apple Watch के साथ दौड़ें
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क
Apple Watch पर वॉलेट में कार्ड और पास का इस्तेमाल करें
गेट पर बोर्डिंग पास, स्टोर या कैफ़े में लॉयल्टी कार्ड या पिकअप काउंटर पर QR कोड दिखाएँ। आप समर्थित छात्रावास, कार्यस्थल, कार या घर को ऐक्सेस करने के लिए भी टैप कर सकते हैं।
बारकोड या QR कोड को स्कैनर के सामने दिखाएँ
अपनी Apple Watch के वॉलेट ऐप
पर जाएँ।
आप जो पास चाहते हैं उस तक स्क्रोल करें, फिर पास पर टैप करें।
कोड दिखाई देने तक नीचे स्क्रोल करें, फिर कोड को स्कैनर के सामने रखें।
कार्ड या पास को संपर्करहित रीडर के सामने दिखाएँ
साइड बटन पर डबल-क्लिक करें, फिर उस कार्ड तक स्क्रोल करें जिसका आप इस्तेमाल करना चाहते हैं।
Apple Watch को रीडर से कुछ सेंटीमीटर के भीतर ही पकड़े रखें, डिस्प्ले रीडर की ओर हो, ऐसा तब तक करें जब तक Apple Watch वाइब्रेट न करे।
कार्ड को ऑटोमैटिकली चुनें और उसका इस्तेमाल करें
सुविधा के लिए आप स्मार्ट स्टैक में एक्सप्रेस मोड, ऑटोमैटिक चयन या सुझाव का उपयोग कर सकते हैं। (सभी विकल्प सभी कार्ड के लिए उपलब्ध नहीं हैं।)
अपनी Apple Watch के वॉलेट ऐप
पर जाएँ।
कार्ड पर टैप करें, फिर विवरण पर टैप करें।
निम्नलिखित में से कोई चालू करें :
एक्सप्रेस मोड : ज़रूरत पड़ने पर कार्ड ऑटोमैटिकली चुना जाता है—उदाहरण के लिए मेट्रो स्टेशन पर ट्रैंज़िट कार्ड—बिना आपकी Apple Watch को जगाए या अनलॉक किए। आप अपने कार्ड, पास या “की” का इस्तेमाल तब भी कर सकते हैं, जब Apple Watch को चार्ज करने की ज़रूरत हो।
ऑटोमैटिक चयन : रीडर द्वारा अनुरोध किए जाने पर कार्ड ऑटोमैटिकली चुना जाता है।
स्मार्ट स्टैक में सुझाएँ : कार्ड आपके समय या स्थान के आधार पर स्मार्ट स्टैक में ऑटोमैटिकली दिखाई देता है—उदाहरण के लिए आपके प्रस्थान समय के नज़दीक बोर्डिंग पास।