Apple Watch यूज़र गाइड
- स्वागत है
- watchOS 27 में नया क्या है
- आपके बच्चों के लिए Apple Watch
-
- सक्रिय करें और अनलॉक करें
- समय बताएँ
- स्टेटस की जाँच करें
- ऐप्स का इस्तेमाल करें
- कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल करें
- टेक्स्ट दर्ज करें
- लाइव ऐक्टिविटी देखें
- स्मार्ट स्टैक में विजेट देखें
- टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें
- ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें
- फ़्लैशलाइट का इस्तेमाल करें
- अपना iPhone पिंग करें
- अपना पासकोड प्रबंधित करें
- Apple Watch के साथ दौड़ें
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क
Apple Watch पर Shazam की मदद से गीत पहचानें
आपके आस-पास चल रहे गीत की पहचान करने, उसे Apple Music में देखने, उसे प्लेलिस्ट में जोड़ने और अपनी Shazam हिस्ट्री पर दोबारा जाने के लिए संगीत पहचान ऐप में या स्मार्ट स्टैक के ज़रिए Shazam का इस्तेमाल करें।
Shazam की मदद से संगीत की पहचान करें
अपनी Apple Watch के संगीत पहचान ऐप
पर जाएँ।
पर टैप करें।
अगर Shazam गीत की पहचान करता है, तो शीर्षक और कलाकार प्रदर्शित हो जाते हैं।
इनमें से कोई एक काम करें :
Apple Music में गीत देखें : Apple Music पर टैप करें।
इसे अपनी लाइब्रेरी या प्लेलिस्ट में जोड़ें : अधिक पर टैप करें, फिर “Apple Music लाइब्रेरी में जोड़ें” या “प्लेलिस्ट में जोड़ें” पर टैप करें।
गीत का विवरण देखें : ऐल्बम, रिलीज़ की तिथि, और शैली देखने के लिए नीचे स्क्रोल करें।
नुस्ख़ा : Apple Watch Ultra मॉडलों पर आप Shazam शुरू करने के लिए ऐक्शन बटन को कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
स्मार्ट स्टैक में Shazam का इस्तेमाल करें
शुरू करने से पहले, पक्का करें कि आपने सेटिंग में संगीत पहचान चालू किया है। सेटिंग ऐप पर जाएँ, स्मार्ट स्टैक पर टैप करें, फिर संगीत पहचान चालू करें। आप स्मार्ट स्टैक में दिखने पर “संगीत पहचान सक्षम करें” पर भी टैप कर सकते हैं।
घड़ी के फ़ेस से Digital Crown को ऊपर की ओर घुमाएँ या स्क्रीन के निचले हिस्से से ऊपर की ओर स्वाइप करें।
संगीत का पता चलने पर संगीत पहचान विजेट स्मार्ट स्टैक में दिखाई देता है।
Shazam पर टैप करें। अगर गीत की पहचान हो जाती है, तो शीर्षक और कलाकार को प्रदर्शित किया जाता है।
Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 पर विजेट संगीत को ऑटोमैटिकली पहचानता है और टैप किए बिना भी शीर्षक और कलाकार को और भी तेज़ी से दिखाता है। (ऑटोमैटिक पहचान के लिए “हमेशा चालू” प्रोसेसर की ज़रूरत होती है।)
अपनी Shazam हिस्ट्री में गीत सहेजने के लिए
पर टैप करें।
पहले पहचान किए गए गीत देखें
अपनी Apple Watch के संगीत पहचान ऐप
पर जाएँ।
हिस्ट्री देखने के लिए नीचे स्क्रोल करें।