Apple Watch यूज़र गाइड
- स्वागत है
- watchOS 27 में नया क्या है
- आपके बच्चों के लिए Apple Watch
-
- सक्रिय करें और अनलॉक करें
- समय बताएँ
- स्टेटस की जाँच करें
- ऐप्स का इस्तेमाल करें
- कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल करें
- टेक्स्ट दर्ज करें
- लाइव ऐक्टिविटी देखें
- स्मार्ट स्टैक में विजेट देखें
- टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें
- ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें
- फ़्लैशलाइट का इस्तेमाल करें
- अपना iPhone पिंग करें
- अपना पासकोड प्रबंधित करें
- Apple Watch के साथ दौड़ें
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क
Apple Watch से कॉल करें
फ़ोन और FaceTime ऑडियो कॉल करें, संदेश से समूह FaceTime कॉल शुरू करें और वाई-फ़ाई कॉलिंग सेटअप करें।
किसी संपर्क को कॉल करें
अपनी Apple Watch पर फ़ोन ऐप
पर जाएँ।
निम्नलिखित में से कोई एक काम करें:
किसी पसंदीदा को कॉल करें : Digital Crown को नीचे की ओर घुमाएँ, फिर पसंदीदा पर टैप करें।
किसी संपर्क को कॉल करें : Digital Crown को ऊपर की ओर घुमाएँ, संपर्क पर टैप करें, फिर किसी संपर्क पर टैप करें।
कोई हाल ही में मिलाया गया नंबर डायल करेंः हाल ही के संपर्कों तक स्क्रॉल करने के लिए, Digital Crown को ऊपर की ओर घुमाएँ।
संदेशों से समूह FaceTime कॉल शुरू करें
आप संदेश बातचीत को FaceTime ऑडियो में ला सकते हैं और यहाँ तक कि कॉल में अधिक लोगों को भी जोड़ सकते हैं।
अपनी Apple Watch के संदेश ऐप
पर जाएँ।
किसी वार्तालाप में, ऊपर दाएँ संपर्क की प्रोफाइल तस्वीर पर टैप करें, फिर FaceTime ऑडियो पर टैप करें।
कॉल में अधिक लोगों को जोड़ने के लिए,
पर टैप करें, लोग जोड़ें पर टैप करें, फिर कोई संपर्क चुनें।
फ़ोन नंबर दर्ज करें
अपनी Apple Watch पर फ़ोन ऐप
पर जाएँ।
ऊपरी दाईं ओर,
पर टैप करें, फिर नंबर दर्ज करें।
कॉल शुरू करने के लिए,
पर टैप करें।
नुस्ख़ा : कॉल के दौरान अतिरिक्त नंबर दर्ज करने के लिए—जैसे कोई एक्सटेंशन या वेरिफ़िकेशन कोड—पर टैप करें, कीपैड पर टैप करें, फिर अंकों पर टैप करें।
Wi-Fi कॉलिंग सेट-अप करें
अगर आपका मोबाइल कैरियर वाई-फ़ाई कॉलिंग प्रदान करता है, तो आप अपनी Apple Watch का इस्तेमाल करके मोबाइल नेटवर्क के बजाए वाई-फ़ाई पर कॉल कर सकते हैं और प्राप्त कर सकते हैं— भले ही आपका पेयर किया गया iPhone आपके साथ न हो या बंद हो। आपकी Apple Watch को उस वाई-फ़ाई की रेंज में होना चाहिए जिससे पहले आपका iPhone कनेक्टेड था।
यह देखने के लिए कि क्या आपका कैरियर वाई-फ़ाई कॉलिंग प्रदान करता है, Apple सहायता आलेख वाई-फ़ाई कॉलिंग के साथ कॉल करें देखें और अपने iPhone पर वाई-फ़ाई को सक्षम करें।
अपने iPhone पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।
मोबाइल पर टैप करें, फिर Wi-Fi कॉलिंग पर टैप करें।
इस iPhone पर Wi-Fi कॉलिंग चालू करें, फिर अन्य डिवाइस के लिए Wi-Fi कॉलिंग जोड़ें चालू करें।
नोट : आपातकालीन कॉल के दौरान सबसे स्टीक स्थान के लिए, जब संभव हो, तब Wi-Fi की जगह मोबाइल का इस्तेमाल करें। आप मोबाइल कनेक्शन को प्राथमिकता देने के लिए अपनी Apple Watch परWi-Fi से अस्थायी रूप से डिस्कनेक्ट कर सकते हैं।