Apple Watch यूज़र गाइड
- स्वागत है
- watchOS 27 में नया क्या है
- आपके बच्चों के लिए Apple Watch
-
- सक्रिय करें और अनलॉक करें
- समय बताएँ
- स्टेटस की जाँच करें
- ऐप्स का इस्तेमाल करें
- कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल करें
- टेक्स्ट दर्ज करें
- लाइव ऐक्टिविटी देखें
- स्मार्ट स्टैक में विजेट देखें
- टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें
- ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें
- फ़्लैशलाइट का इस्तेमाल करें
- अपना iPhone पिंग करें
- अपना पासकोड प्रबंधित करें
- Apple Watch के साथ दौड़ें
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क
Apple Watch पर नक़्शा में दिशानिर्देश पाएँ
ड्राइविंग करने, पैदल चलने, साइकिल चलाने और ट्रैंज़िट में होने के दौरान दिशानिर्देश प्राप्त करने और नैविगेट करने के लिए नक़्शा का इस्तेमाल करें। आप किसी स्थान पर दोबारा जाने के लिए उसे पिन करके चिह्नित भी कर सकते हैं।
नोट : सभी स्थानों पर सभी परिवहन विकल्प उपलब्ध नहीं हैं। नक़्शे का इस्तेमाल करने के लिए स्थान सेवा चालू होनी चाहिए। Apple Watch पर सेटिंग पर जाएँ, गोपनीयता और सुरक्षा पर टैप करें, स्थान सेवा पर टैप करें, फिर स्थान सेवा चालू करें।
चेतावनी : ऐसे व्यवधान जो ख़तरनाक स्थितियों का कारण बन सकते हैं, उनसे बचने के बारे में ज़रूरी जानकारी के लिए, Apple Watch के लिए ज़रूरी सुरक्षा जानकारी देखें।
दिशानिर्देश पाएँ
अपनी Apple Watch पर नक़्शा ऐप
पर जाएँ।
पर टैप करें, “खोजें” पर टैप करें, फिर आप जो ढूँढ रहे हैं, उसे दर्ज करें—या पसंदीदा, हालिया, “आस-पास ढूँढें” या गाइड में से चुनें।
इनमें से कोई एक काम करें :
चुनें कि आप वहाँ कैसे पहुँचना चाहते हैं : शीर्ष-दाईं ओर मौजूद बटन पर टैप करें, फिर ड्राइविंग
, पैदल चलना
, साइकिल चलाना
या ट्रैंज़िट
पर टैप करें।
सुझाए गए मार्ग ब्राउज़ करें : Digital Crown चालू करें।
मार्ग विवरण देखें :
पर टैप करें।
नैविगेट करना शुरू करें : कोई मार्ग चुनें या “जाएँ” पर टैप करें।
अगले मोड़ के अलर्ट
ड्राइविंग, साइक्लिंग या पैदल चलने के लिए दिशानिर्देश का इस्तेमाल करते समय जब आप पहला क़दम रखते हैं, Apple Watch ध्वनियों और हैप्टिक की मदद से बताती है कि आपको कब मुड़ना है। किसी हल्की टोन के बाद ऊँची टोन (टॉक टिक, टॉक टिक) का मलतब है कि आप जिस चौराहे के पास पहुँच रहे हैं, वहाँ दाईं ओर मुड़ें; किसी ऊँची टोन के बाद हल्की टोन (टिक टॉक, टिक टॉक) का मलतब है कि आप बाईं ओर मुड़ें। जब आप पहुँचने वाले होंगे, तो आपको वाइब्रेशन महसूस होगा और जब आप पहुँच जाएँगे, तब भी आपको वाइब्रेशन महसूस होगा।
नोट : Apple Watch मौन मोड में होने पर ध्वनियाँ नहीं बजती हैं।
पिन से स्थान चिह्नित करें
नक़्शे पर कोई महत्वपूर्ण स्पॉट सहेजने के लिए स्थान मार्कर (पिन) जोड़ें जिससे बाद में वहाँ पर जाना आसान हो जाता है। मार्कर का इस्तेमाल करके याद रखें कि आपने पार्किंग कहाँ की है या किसी सुंदर व्यूपॉइंट को चिह्नित करें।
नोट : पिछला स्थान मार्कर नए स्थान मार्कर से बदल जाता है।
अपनी Apple Watch पर नक़्शा ऐप
पर जाएँ।
नक़्शे पर ऐसे स्थान को टच और होल्ड करें जहाँ आप पिन रखना चाहते हैं, फिर “स्थान चिह्नित करें” पर टैप करें।