Apple Watch पर मोबाइल सेवा सेटअप और इस्तेमाल करें
मोबाइल वाली Apple Watch पर आप मोबाइल सेवा को उसी कैरियर के साथ सेटअप कर सकते हैं जिसका इस्तेमाल आपके iPhone में किया जा रहा है। मोबाइल कनेक्शन से आपको कॉल करने, संदेशों का जवाब देने, संगीत और पॉडकास्ट को स्ट्रीम करने, सूचनाएँ प्राप्त करने और ऐसा बहुत कुछ करने की सुविधा मिलती है, तब भी जब Apple Watch आपके iPhone या वाई-फ़ाई से कनेक्टेड न हो।
नोट : Apple Watch के लिए मोबाइल सेवा सभी क्षेत्रों में या सभी कैरियर के साथ उपलब्ध नहीं है।
यदि आपकी Apple Watch में सक्रिय मोबाइल प्लान है, तो यह उपलब्ध सर्वोत्तम नेटवर्क कनेक्शन का ऑटोमैटिकली इस्तेमाल करती है : आपका iPhone जब वह आस-पास हो, कोई वाई-फ़ाई नेटवर्क जिससे आपने पहले अपने iPhone को कनेक्ट किया हो या मोबाइल नेटवर्क।
Apple Watch को अपने मोबाइल प्लान से जोड़ें
आप अपनी Apple Watch के आरंभिक सेटअप के दौरान मोबाइल सेवा को सक्रिय कर सकते हैं। बाद में सेवा सक्रिय करने के लिए इन चरणों का पालन करें :
अपने iPhone पर Apple Watch ऐप
में जाएँ।
मेरी घड़ी पर टैप करें, फिर मोबाइल पर टैप करें।
अपने कैरियर सेवा प्लान के बारे में अधिक जानने और मोबाइल सेवा को सक्रिय करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
Apple सहायता आलेख Apple Watch पर मोबाइल सेटअप करें देखें।
किसी मौजूदा मोबाइल प्लान को नई Apple Watch में ट्रांसफ़र करें
अपनी Apple Watch की मौजूदा मोबाइल सेवा को दूसरी मोबाइल सेवा पर मूव करें।
अपनी पुरानी Apple Watch पहनने पर अपने iPhone पर Apple Watch
ऐप में जाएँ।
मेरी घड़ी पर टैप करें, मोबाइल पर टैप करें, फिर अपने मोबाइल प्लान के आगे
पर टैप करें।
[कैरियर का नाम] प्लान हटाएँ पर टैप करें, फिर अपने चयन की पुष्टि करें।
आपको यह Apple Watch अपने मोबाइल प्लान से हटाने के लिए अपने कैरियर से संपर्क करना पड़ सकता है।
पुरानी घड़ी हटाएँ, फिर मोबाइल वाली अपनी नई Apple Watch पहनें।
Apple Watch ऐप
में अपनी नई घड़ी चुनें, फिर मोबाइल पर टैप करें।
स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
मोबाइल को बंद या चालू करें
आप मोबाइल कनेक्शन को बंद कर सकते हैं — उदाहरण के लिए बैटरी की पावर बचाने के लिए।
कंट्रोल सेंटर खोलने के लिए साइड बटन दबाएँ।
मोबाइल को बंद या चालू करने के लिए मोबाइल बटन पर टैप करें।
जब आपका iPhone आस-पास हो और Apple Watch से कनेक्टेड हो, तो मोबाइल बटन का रंग सफ़ेद होता है।
जब आपका iPhone आस-पास न हो, तब Apple Watch अपने उपलब्ध मोबाइल कनेक्शन का इस्तेमाल करती है। मोबाइल बटन हरे रंग का होता है और कैरियर का नेटवर्क इंगित करता है, जैसे कि LTE या 5G (आपके कैरियर और Apple Watch मॉडल के आधार पर)।
नोट : मोबाइल को लंबे समय तक चालू रखने से अधिक बैटरी पावर इस्तेमाल होती है (Apple Watch सामान्य बैटरी जानकारी वेबसाइट देखें)। साथ ही हो सकता है कि कुछ ऐप्स आपके iPhone के कनेक्शन के बिना अपडेट न हों।
मोबाइल सिग्नल प्रबलता की जाँच करें
मोबाइल नेटवर्क से कनेक्ट होने पर, निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :
कंट्रोल सेंटर खोलें; शीर्ष पर मौजूद हरे रंग के बार मोबाइल कनेक्शन स्टेटस दिखाते हैं।
वेफ़ाइंडर घड़ी के फ़ेस का इस्तेमाल करें (Apple Watch Ultra मॉडल पर उपलब्ध), जो मोबाइल सिग्नल की प्रबलता दिखाने के लिए हरे रंग के डॉट को दिखाता है।
मोबाइल डेटा के उपयोग की जाँच करें
अपनी Apple Watch पर सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
मोबाइल पर टैप करें, फिर वह डेटा मात्रा देखने के लिए नीचे स्क्रोल करें जो आपने वर्तमान अवधि के दौरान इस्तेमाल की है।