Apple Watch यूज़र गाइड
- स्वागत है
- watchOS 27 में नया क्या है
- आपके बच्चों के लिए Apple Watch
-
- सक्रिय करें और अनलॉक करें
- समय बताएँ
- स्टेटस की जाँच करें
- ऐप्स का इस्तेमाल करें
- कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल करें
- टेक्स्ट दर्ज करें
- लाइव ऐक्टिविटी देखें
- स्मार्ट स्टैक में विजेट देखें
- टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें
- ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें
- फ़्लैशलाइट का इस्तेमाल करें
- अपना iPhone पिंग करें
- अपना पासकोड प्रबंधित करें
- Apple Watch के साथ दौड़ें
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क
अपने बच्चों के लिए Apple Watch का इस्तेमाल करें
आप अपने बच्चे या परिवार के सदस्य के लिए मोबाइल नेटवर्क वाली कोई भी Apple Watch सेटअप कर सकते हैं, भले ही उनके पास ख़ुद का iPhone न हो। ऐसा करने के लिए, आपको अपने फ़ैमिली शेयरिंग समूह में परिवार का आयोजक या माता-पिता/अभिभावक होना चाहिए।
आप जिस iPhone का इस्तेमाल Apple Watch को शुरुआत में पेयर और सेटअप करने के लिए करते हैं, वह Apple Watch की सामान्य Bluetooth रेंज (लगभग 33 फ़ीट या 10 मीटर) के भीतर होना चाहिए, ताकि सेटिंग प्रबंधित की जा सकें और सॉफ़्टवेयर अपडेट किया जा सके। watchOS 27 पर आपके बच्चे या परिवार के किसी सदस्य को आपके फ़ैमिली शेयरिंग समूह का हिस्सा होना चाहिए और उसके पास मोबाइल-सक्षम Apple Watch SE 3 या Apple Watch Series 9 या उसके बाद के मॉडल की घड़ी होनी चाहिए। (आपके बच्चे या परिवार के सदस्य की घड़ी को उस iPhone के समान मोबाइल कैरियर का इस्तेमाल करने की आवश्यकता नहीं है जिससे आप इसे प्रबंधित करते हैं।)
“आपके बच्चों के लिए Apple Watch” के बारे में अधिक जानने के लिए बच्चों और परिवारों के लिए Apple डिवाइस देखें। आपके बच्चों के लिए Apple Watch सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। | |||||||||||