Apple Watch यूज़र गाइड
- स्वागत है
- watchOS 27 में नया क्या है
- आपके बच्चों के लिए Apple Watch
-
- सक्रिय करें और अनलॉक करें
- समय बताएँ
- स्टेटस की जाँच करें
- ऐप्स का इस्तेमाल करें
- कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल करें
- टेक्स्ट दर्ज करें
- लाइव ऐक्टिविटी देखें
- स्मार्ट स्टैक में विजेट देखें
- टैप जेस्चर का इस्तेमाल करें
- ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें
- फ़्लैशलाइट का इस्तेमाल करें
- अपना iPhone पिंग करें
- अपना पासकोड प्रबंधित करें
- Apple Watch के साथ दौड़ें
- कॉपीराइट और ट्रेडमार्क
Apple Watch पर संगीत जोड़ें
जब आप अपनी Apple Watch पर संगीत जोड़ते हैं, तो उन्हें कहीं से भी सुन सकते हैं, भले ही आपके पास अपना iPhone न हो।
आप अपने iPhone पर Apple Watch ऐप का इस्तेमाल करके अपनी Apple Watch पर विशेष प्लेलिस्ट और ऐल्बम जोड़ सकते हैं। अगर आप Apple Music सब्सक्राइबर हैं, तो सीधे अपनी Apple Watch पर संगीत ऐप के साथ संगीत भी जोड़ सकते हैं।
अगर आप Apple Music सब्सक्राइबर हैं, तो आपको अपनी Apple Watch पर संगीत जोड़ने के लिए किसी विशेष संगीत को चुनने की ज़रूरत नहीं है। आपने हाल ही में जो संगीत सुना है, वह ऑटोमैटिकली जुड़ जाता है। (अगर आपने कुछ नहीं सुना है, तो Apple Music द्वारा सुझाया गया संगीत जोड़ लिया जाता है।)
अपने iPhone का इस्तेमाल करके संगीत जोड़ें
अपने iPhone पर Apple Watch ऐप
पर जाएँ।
“मेरी घड़ी” पर टैप करें, ऐप्स पर टैप करें, फिर संगीत पर टैप करें।
प्लेलिस्ट और ऐल्बम के नीचे संगीत जोड़ें पर टैप करें।
उन ऐल्बम और प्लेलिस्ट पर नैविगेट करें, जिन्हें आपको अपनी Apple Watch पर सिंक करना है, फिर उन्हें प्लेलिस्ट और ऐल्बम पंक्ति में जोड़ने के लिए
पर टैप करें।
जब Apple Watch आपके iPhone के पास होती है, तो संगीत जोड़ा जाता है।
नुस्ख़ा : अपने iPhone पर संगीत ऐप का इस्तेमाल करके विशेष रूप से संगीत के लिए प्लेलिस्ट बनाएँ, जिन्हें आपको अपनी Apple Watch पर सुनना है— उदाहरण के लिए, संगीत जो वर्कआउट के दौरान आपको प्रेरित करता है। Apple सहायता आलेख Apple Music ऐप में प्लेलिस्ट कैसे बनाएँ देखें।
अपनी Apple Watch का इस्तेमाल करके संगीत जोड़ें
अगर आप Apple Music सब्सक्राइबर हैं, तो आप अपनी Apple Watch का इस्तेमाल करके संगीत जोड़ सकते हैं।
अपनी Apple Watch में संगीत ऐप
पर जाएँ।
होम स्क्रीन पर, उस संगीत पर नैविगेट करें जिसे आपको जोड़ना है।
या होम स्क्रीन से
पर टैप करें, “खोजें” पर टैप करें, फिर वह दर्ज करें जिसे आप खोज रहे हैं।
किसी प्लेलिस्ट या ऐल्बम पर टैप करें,
पर टैप करें, फिर “लाइब्रेरी में जोड़ें” पर टैप करें।
एक संदेश पुष्टि करता है कि आइटम जोड़ा गया है।
नोट : इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध होने पर, आप Apple Watch में जोड़े गए संगीत को स्ट्रीम कर सकते हैं। इंटरनेट से कनेक्टेड न होने पर संगीत चलाने के लिए, आपको पहले इसे डाउनलोड करना होगा।
Apple Watch से संगीत डाउनलोड करने के लिए, फिर से
पर टैप करें, फिर डाउनलोड करें पर टैप करें।
नोट : जब आपकी Apple Watch बिजली से कनेक्टेड नहीं होती है, तो उस समय संगीत डाउनलोड करने से सामान्य से ज़्यादा बैटरी ख़र्च होती है।