Mac पर Finder में अपने खोज परिणामों को सीमित करें
जब आप Finder का उपयोग करके अपने Mac या खोज फ़ील्ड वाली अन्य विंडो में खोज करते हैं, तब आप अपनी खोजों के प्रयोजन और खोज परिणामों को फ़ोकस करने के कई तरीक़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नुस्ख़ा : Spotlight परिणामों में आइटम शामिल करना नहीं चाहते हैं? Spotlight के लिए सुझाव श्रेणियाँ चुनें और फ़ाइलों में Spotlight खोजें रोकें देखें।
खोज में मानदंड जोड़ें
आप किसी बुनियादी खोज में शर्तें जोड़ सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप विशेष प्रकार की फ़ाइल या किसी विशेष तिथि पर बने आइटम खोज सकते हैं।
अपने Mac पर Finder विंडो खोलने के लिए Dock में
पर क्लिक करें।
खोज फ़ील्ड में अपना खोज शब्द दर्ज करें, फिर रिटर्न दबाएँ।
खोज फ़ील्ड के नीचे खोज विंडो के दाईं ओर
पर क्लिक करें।एकदम बाईं ओर मौजूद पॉप-अप मेन्यू पर क्लिक करें, फिर खोज मानदंड चुनें या जोड़ें।
उदाहरण के लिए, सभी आइटम के बजाय केवल एक निश्चित प्रकार के आइटम की खोज करने के लिए “प्रकार” चुनें। या किसी ऐसे आइटम की खोज करने के लिए जिसके नाम में कोई ख़ास शब्द या शब्दसमूह हो, तो नाम चुनें।
मानदंड जोड़ने के लिए “अन्य” चुनें, फिर वह हर ऐट्रिब्यूट चुनें जिसे आप जोड़ना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, कॉपीराइट जानकारी खोजने के लिए ऐट्रिब्यूट की सूची में कॉपीराइट चुनें, फिर ठीक पर क्लिक करें।
दिखाई देने वाले अन्य पॉप-अप मेन्यू में से मानदंड चुनें।
उदाहरण के लिए, प्रकार चुनने के बाद दस्तावेज़ या इमेज निर्दिष्ट करने के लिए अन्य पॉप-अप मेन्यू पर क्लिक करें। कोई प्रकार जोड़ने के लिए “अन्य” चुनें।
आवश्यकता के अनुसार
या पर क्लिक करके खोज मानदंड जोड़ें या हटाएँ।बूलियन ऑपरेटर (OR, AND या NOT) का उपयोग करके खोज करने के लिए ऑप्शन-की को दबाए रखें, फिर
दिखाई देने पर इस पर क्लिक करें।आप मानदंड सेट कर सकते हैं और निर्दिष्ट कर सकते हैं कि कोई, सभी या कोई नहीं पूरा होना चाहिए।
किसी आइटम के खोज परिणामों में दिखाई देने के लिए उसके द्वारा आपकी सभी शर्तों को पूरा किया जाना आवश्यक है। उदाहरण के लिए, यदि एक मानदंड ऐसे आइटम की खोज निर्दिष्ट करता है जिनका नाम S से आरंभ होता हो और आप आज बनाए गए आइटम खोजने के लिए मानदंड जोड़ते हैं, तो खोज परिणामों मे केवल ऐसे आइटम शामिल होते हैं जो आज बने हैं और जिनका नाम S से आरंभ होता है।
नुस्ख़ा : आप अपनी खोज फिर से इस्तेमाल के लिए सहेज सकते हैं। बस खोज फ़ील्ड के नीचे “सहेजें” पर क्लिक करें। आपकी खोज एक स्मार्ट फ़ोल्डर के रूप में सहेजी जाती है। Finder साइडबार में अपनी खोज को तेज़ी से ऐक्सेस कर पाने के लिए सुनिश्चित करें कि “साइडबार में जोड़ें” चुना गया है। देखें स्मार्ट फ़ोल्डर बनाएँ या बदलें।
मेटाडेटा ऐट्रिब्यूट के लिए खोजें
अधिकतर आइटम में मेटाडेटा होता है जो आइटम कॉन्टेंट, उसे बनाने के तरीक़े और अन्य ऐट्रिब्यूट का वर्णन करता है। उदाहरण के लिए, जब आप कोई डिजिटल तस्वीर लेते हैं, तब कैमरा मॉडल, ऐपर्चर और फ़ोकल लेंथ जैसी जानकारी उस विवरण का हिस्सा है जो फ़ाइल में मेटाडेटा के रूप में ऑटोमैटिकली संग्रहित हो जाता है।
किसी फ़ाइल का मेटाडेटा दिखाने के लिए वह फ़ाइल चुनें, फिर फ़ाइल > “जानकारी प्राप्त करें” चुनें।
यहाँ आप किसी खोज में मेटाडेटा ऐट्रिब्यूट का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं उसके उदाहरण हैं :
trip प्रकार:दस्तावेज़ केवल दस्तावेज़ों में “trip” शब्द खोजता है।
लेखक:टॉम टॉम द्वारा लिखे गए सभी दस्तावेज़ खोजता है।
प्रकार:इमेज बनाने की तिथि:16/8/24 किसी विशिष्ट तिथि पर बनाई गई इमेज खोजता है।
प्रकार:संगीतकार:“ग्लेन मिलर” ग्लेन मिलर का संगीत खोजता है।
संशोधित:<=7/29/24 किसी विशिष्ट तिथि पर या उससे पहले संशोधित किए गए आइटम खोजता है।
आइटम के प्रकार के अनुसार खोजें
आप मुख्यशब्दों का इस्तेमाल ऐसे आइटम का प्रकार निर्दिष्ट करने के लिए कर सकते हैं जिन्हें आप खोज रहे हैं, जैसे कि ऐप्स, संपर्क या बुकमार्क।
आइटम का प्रकार निर्दिष्ट करने के लिए अपनी खोज के अंत में टेक्स्ट “प्रकार:[आइटम का प्रकार]” जोड़ें। उदाहरण के लिए, न्यूयॉर्क शहर की तस्वीरें खोजने के लिए “न्यूयॉर्क शहर प्रकार:इमेज” दर्ज करें। निशा का उल्लेख करने वाले ईमेल संदेश खोजने के लिए “निशा प्रकार:ईमेल” दर्ज करें।
आइटम का प्रकार | मुख्यशब्द |
|---|---|
ऐप्स | प्रकार:ऐप्लिकेशन प्रकार:ऐप्लिकेशन प्रकार:ऐप |
संपर्क | प्रकार:संपर्क प्रकार:संपर्क |
फ़ोल्डर | प्रकार:फ़ोल्डर प्रकार:फ़ोल्डर |
ईमेल | प्रकार:ईमेल प्रकार:ईमेल प्रकार:मेल संदेश प्रकार:मेल संदेश |
कैलेंडर इवेंट | प्रकार:कार्यक्रम प्रकार:इवेंट |
रिमाइंडर | प्रकार:रिमाइंडर प्रकार:रिमाइंडर |
इमेज | प्रकार:इमेज प्रकार:इमेज |
फ़िल्में | प्रकार:फ़िल्म प्रकार:फ़िल्में |
संगीत | प्रकार:संगीत |
ऑडियो | प्रकार:ऑडियो |
प्रकार:pdf प्रकार:pdf | |
सेटिंग | प्रकार:सिस्टम सेटिंग प्रकार:सेटिंग |
बुकमार्क | प्रकार:बुकमार्क प्रकार:बुकमार्क |
फ़ॉन्ट | प्रकार:फ़ॉन्ट प्रकार:फ़ॉन्ट |
प्रेज़ेंटेशन | प्रकार:प्रेज़ेंटेशन प्रकार:प्रेज़ेंटेशन |
ऐसे अन्य कई मुख्यशब्द हैं जिनका उपयोग आप आइटम खोजने के लिए कर सकते हैं, जैसे कि से, तक, लेखक, के साथ, द्वारा, टैग, शीर्षक, नाम, मुख्यशब्द और में शामिल है। किसी मुख्यशब्द का इस्तेमाल करने के लिए इसे एक कोलन के साथ दर्ज करें, फिर अपना खोज शब्द दर्ज करें। उदाहरण के लिए, “लेखक:जॉन” या “शीर्षक:न्यूयॉर्क सिटी” दर्ज करें।
AND, OR और NOT का उपयोग करके खोजें
आप बूलियन ऑपरेटर (AND, OR और NOT) का उपयोग करके खोज परिणाम सीमित कर सकते हैं। आप खोजते समय आइटम शामिल न करने के लिए ऋण चिह्न (–) का भी उपयोग कर सकते हैं, जिसका अर्थ AND NOT होता है।
बूलियन ऑपरेटर का इस्तेमाल करते समय आप किसी खोज फ़ील्ड में क्या टाइप कर सकते हैं यहाँ उसके उदाहरण हैं :
यदि आप किसी लेखक के नाम की सही वर्तनी नहीं जानते हैं, तो लेखक:टॉम या लेखक:थॉम टॉम या थॉम द्वारा लिखे गए आइटम खोजता है।
trip -france ऐसे आइटम खोजता है जिनमें “trip” शब्द है, लेकिन “france” शब्द नहीं है, इसलिए परिणामों में स्पेन की यात्रा में ली गई तस्वीरें शामिल हो सकती हैं, लेकिन फ़्रांस की यात्रा में ली गई तस्वीरें नहीं।
प्रकार:संदेश की तिथि:29/6/24-25/7/24 NOT तिथि:14/7/24 29/6/24 से 25/7/24 तक की तिथि वाले ईमेल संदेश खोजता है, लेकिन 14/7/24 की तिथि वाले संदेश शामिल नहीं करता है।