अपने Mac पर दस्तावेज़ प्रिंट करें
अपने Mac पर आप एक सरल कीबोर्ड शॉर्टकट कमांड + P का उपयोग करके लगभग किसी भी ऐप से प्रिंटर सेटअप कर सकते हैं और प्रिंट कर सकते हैं। आपके Mac पर AirPrint समर्थित है, जिसकी मदद से आप किसी भी सॉफ़्टवेयर को इंस्टॉल किए बिना संगत प्रिंटर पर वायरलेस तरीक़े से प्रिंट कर सकते हैं। और अगर आपके पास प्रिंटर भी नहीं है, तब भी आप किसी दस्तावेज़ को PDF के रूप में सहेज सकते हैं।
नुस्ख़ा : प्रिंटिंग शुरू करने से पहले, आपको अपने Mac के साथ काम करने के लिए प्रिंटर को सेटअप करना होगा। कनेक्ट करने के लिए केबल का उपयोग करके प्रिंटर को सेटअप करने या AirPrint के साथ वायरलेस तरीक़े से प्रिंट करने के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे शुरू करने से पहले देखें।
दस्तावेज़ प्रिंट करें किसी भी ऐप से अपने प्रिंटर पर कोई भी दस्तावेज़ भेजें। | PDF के रूप में सहेजें कोई भी दस्तावेज़ PDF के रूप में सहेजें — किसी प्रिंटर की ज़रूरत नहीं। |
शुरू करने से पहले
दस्तावेज़ प्रिंट करने के लिए आपको सबसे पहले अपने Mac के साथ प्रिंटर को सेटअप करना होगा। आपको अपने Mac को केबल के ज़रिए प्रिंटर से कनेक्ट करना होगा या अगर आपके प्रिंटर पर AirPrint समर्थित है, तो आप वायरलेस प्रिंटिंग कर सकते हैं। जब आप अपने Mac के साथ अपना प्रिंटर सेटअप करते हैं, तो अपने प्रिंटर के साथ आए दस्तावेज़ देखें।
अगर आपके पास कोई प्रिंटर है जो आपके Mac से कनेक्ट हो सकता है :
प्रिंटर को अपने Mac से कनेक्ट करने के लिए केबल का उपयोग करें। अगर आपके प्रिंटर के साथ केबल नहीं आया है या आपके पास प्रिंटर के लिए केबल नहीं है, तो यह समझने के लिए कि किस प्रकार के केबल का उपयोग करना है, अपने प्रिंटर के साथ आए हुए दस्तावेज़ को देखें। आपको अपने Mac के पोर्ट से केबल कनेक्ट करने के लिए अडैप्टर की भी ज़रूरत हो सकती है। सामान्य तौर पर, आप अपने Mac पर प्रिंटर, केबल और Mac के पोर्ट के आधार पर, प्रिंटर को USB-A, USB-C, Thunderbolt या ईथरनेट पोर्ट से कनेक्ट करते हैं। अगर आपको नहीं पता है कि अपने Mac पर किस पोर्ट का उपयोग करना है या आपके पास कौन-से पोर्ट हैं, तो Apple सहायता आलेख अपने Mac पर पोर्ट की पहचान करें देखें।
आपको सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करना होगा जिसे ड्राइवर कहा जाता है, जो प्रिंटर को आपके Mac के साथ काम करने की अनुमति देता है। आम तौर पर, आप प्रिंटर निर्माता की वेबसाइट पर ड्राइवर प्राप्त कर सकते हैं। कभी-कभी आप प्रिंटर को सिस्टम सेटिंग में जोड़ते समय भी ड्राइवर प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आपके पास एक प्रिंटर है जो आपके Mac के साथ वायरलेस तरीक़े से काम कर सकता है :
अपने Mac के समान नेटवर्क पर अपना AirPrint प्रिंटर सेटअप करें। नेटवर्क में उसे जोड़ने के तरीक़े को जानने के लिए अपने प्रिंटर के साथ आए दस्तावेज़ देखें।
यह देखने के लिए कि आपका प्रिंटर AirPrint का समर्थन करता है या नहीं, अपने प्रिंटर के साथ आए दस्तावेज़ देखें या Apple सहायता आलेख AirPrint का परिचय देखें।
अधिक जानने के लिए प्रिंटर जोड़ें देखें।
दस्तावेज़ प्रिंट करें
दस्तावेज़ प्रिंट करने के लिए उसे किसी भी ऐप में खोलें, फिर कमांड + P दबाएँ। प्रिंट डायलॉग खुलता है, जहाँ आप अपना प्रिंटर चुन सकते हैं, कॉपी की संख्या सेट कर सकते हैं और चुन सकते हैं कि किन पृष्ठों को प्रिंट करना है। तैयार होने पर प्रिंट करें पर क्लिक करें।
आप प्रिंटिंग के दौरान विकल्प चुन सकते हैं, जैसे काग़ज़ का आकार और ओरिएंटेशन ऐडजस्ट करना, रंग या ब्लैक एंड ह्वाइट चुनना (यह मानते हुए कि आपका प्रिंटर रंग का समर्थन करता है) और आप डबल-साइड प्रिंट करना चाहते हैं या नहीं। प्रिंट विकल्प चुनें देखें।
“प्रिंट करें” पर क्लिक करने के बाद, आप प्रिंट जॉब का स्टेटस देख सकते हैं। प्रिंटिंग के दौरान Dock में दिखाई देने वाले प्रिंटर आइकॉन पर क्लिक करें। वहाँ से आप प्रिंट जॉब को पॉज़ कर सकते हैं या
रद्द कर सकते हैं।
PDF के रूप में सहेजें
आप प्रिंटिंग का समर्थन करने वाले किसी भी ऐप से किसी भी दस्तावेज़ को PDF के रूप में सहेज सकते हैं, इसके लिए किसी PDF सॉफ़्टवेयर की ज़रूरत नहीं है। दस्तावेज़ को PDF के रूप में सहेजने के लिए, प्रिंट डायलॉग खोलने हेतु कमांड + P दबाएँ, नीचे-बाएँ कोने में PDF बटन पर क्लिक करें, दस्तावेज़ को नाम दें, फिर “सहेजें” पर क्लिक करें। (यदि आप PDF के आगे पॉप-अप मेन्यू
पर क्लिक करते हैं, तो “PDF के रूप में सहेजें” चुनें, फिर दस्तावेज़ को नाम दें और सहेजें पर क्लिक करें।)
इस तरह से सहेजे गए PDF प्रिंट किए जाने पर भी ठीक वैसे ही दिखते हैं। उन्हें शेयर किया जा सकता है, प्रीव्यू ऐप में खोला जा सकता है और iPhone या iPad जैसे अन्य डिवाइस पर देखा जा सकता है।
अधिक जानना चाहते हैं?
फ़ाइल का प्रीव्यू करें प्रीव्यू ऐप में PDF पढ़ें, ऐनोटेट करें और साइन करें। | कीबोर्ड शॉर्टकट ऐसे शॉर्टकट सीखें जो रोज़मर्रा के कामों को तेज़ करते हैं। | अपनी फ़ाइलें व्यवस्थित करें Finder में अपने दस्तावेज़ व्यवस्थित रखें। |
या यदि आप कुछ नया करने के लिए तैयार हैं, तो जानें कि दस्तावेज़ कैसे शेयर करते हैं, डेस्कटॉप पर वॉलपेपर कस्टमाइज़ कैसे करते हैं या सूचना केंद्र का उपयोग कैसे करते हैं।