Mac पर सूचनाएँ प्राप्त करें
आपका Mac आपको सूचनाओं के ज़रिए संदेश, रिमाइंडर और ऐप अलर्ट के बारे में जानकारी देता रहता है और ये छोटे बैनर होते हैं जो कुछ आने पर आपकी स्क्रीन के ऊपर-दाएँ कोने में दिखाई देते हैं। ये कुछ ही देर में अपने आप ग़ायब हो जाते हैं, लेकिन आप सूचना केंद्र खोलकर जो कुछ भी आपसे छूटा है उसकी समीक्षा कर सकते हैं। सूचना केंद्र खोलने के लिए, मेन्यू बार के ऊपर-दाएँ कोने में तिथि और समय पर क्लिक करें या अपने ट्रैकपैड के दाएँ किनारे से दो उँगलियों से बाएँ स्वाइप करें। इसे बंद करने के लिए डेस्कटॉप पर कहीं भी क्लिक करें या दाईं ओर स्वाइप करें।
सूचनाओं पर कार्रवाई करें सीधे सूचना केंद्र में ही जवाब दें, स्नूज़ करें, ख़ारिज करें या सूचनाएँ साफ़ करें। | सूचना केंद्र में विजेटदेखें अपनी सूचनाओं के नीचे के विजेट का आकार बदलें, हटाएँ और प्रबंधित करें। |
ऐप खोले बिना सूचना पर कार्रवाई करें
जब आप सूचना केंद्र में किसी सूचना पर पॉइंटर होल्ड करते हैं, तो आपके विकल्प दिखने लगते हैं। किसी सूचना पर कार्रवाई करने के लिए उससे संबंधित ऐप खोलने के लिए उस पर क्लिक करें या “जवाब दें”, “स्नूज़ करें” या “संग्रहित करें” जैसे इनलाइन कार्य का उपयोग करें, ताकि आप जो कर रहे हैं उसे छोड़े बिना जवाब दे सकें। सूचनाएँ साफ़ करने के लिए किसी एक को ख़ारिज करने के लिए पर क्लिक करें या उस ऐप से प्राप्त सभी सूचनाएँ एक साथ हटाने के लिए
पर क्लिक और होल्ड करें।
एक ही ऐप से आने वाली सूचनाओं को स्टैक में समूहबद्ध किया जाता है। स्टैक विस्तारित करने के लिए उस पर क्लिक करें। प्रत्येक आइटम को पढ़ें, फिर संक्षिप्त करने के लिए “कम दिखाएँ” पर क्लिक करें।
सूचना केंद्र में विजेट
आपकी सूचनाओं के नीचे, सूचना केंद्र आपके विजेट प्रदर्शित करता है जिनमें कैलेंडर, मौसम और स्टॉक जैसे ऐप्स से लाइव स्निपेट होते हैं। ऐप में उसके पूर्ण विवरण पर सीधे जाने के लिए किसी विजेट पर क्लिक करें।
विजेट का आकार बदलें किसी विजेट का आकार बदलने के लिए उस पर कंट्रोल-क्लिक करें और मेन्यू से कोई आकार चुनें। | विजेट हटाएँ विजेट हटाने के लिए ऑप्शन दबाएँ, उस पर हॉवर करें, फिर दिखाई देने वाले हटाएँ बटन (–) पर क्लिक करें। |
नुस्ख़ा : जब आपको ध्यान केंद्रित करने की ज़रूरत हो, तो आप सूचनाओं को मौन करने के लिए फ़ोकस का उपयोग करें। मेन्यू बार में कंट्रोल सेंटर पर क्लिक करें, फ़ोकस पर क्लिक करें, फिर “डू नॉट डिस्टर्ब” चालू करें या कस्टम फ़ोकस मोड चुनें।
अधिक जानना चाहते हैं?
कंट्रोल सेंटर तुरंत सेटिंग बदलें जैसे स्क्रीन ब्राइटनेस बदलना, वाई-फ़ाई से कनेक्ट करना और डू नॉट डिस्टर्ब चालू करना। | Siri Siri से सवाल पूछें और कार्रवाई करें। | Spotlight Spotlight से अपने Mac पर कुछ भी ढूँढें। |
या फिर अगर आप किसी नई चीज़ के लिए तैयार हैं, तो देखें कि आप अपने डेस्कटॉप पर अपना वॉलपेपर कस्टमाइज़ करके ख़ुद का अंदाज़ कैसे जोड़ सकते हैं। फिर, वेबसाइट खोजकर, कीबोर्ड शॉर्टकट का उपयोग करके स्क्रीनशॉट लेकर या अपने Mac पर नया ऐप डाउनलोड करके Safari (आपके Mac पर बिल्टइन ब्राउज़र) के बारे में जानें।