Mac पर Find My में डिवाइस का पता लगाएँ
अपने Mac पर Find My ऐप में, आप अनुपलब्ध Apple डिवाइस का स्थान देख सकते हैं या इसके मिलने पर सूचना प्राप्त कर सकते हैं। ग़ायब हुआ डिवाइस ढूँढने के लिए आपको इसके गुम होने से पहले Find My में जोड़ना चाहिए।
नुस्ख़ा : iCloud.com पर डिवाइस ढूँढें में डिवाइस को ऑनलाइन ढूँढ सकते हैं।
डिवाइस का स्थान देखें
अपने Mac पर Find My ऐप
पर जाएँ।
डिवाइस पर क्लिक करें, फिर उस डिवाइस का चयन करें जिसका आपको पता लगाना है।
यदि डिवाइस का पता लगाया जा सकता है : वह नक़्शे पर दिखाई देता है ताकि आप उसका स्थान देख सकें। डिवाइस के नाम के नीचे अपडेट किया गया स्थान और टाइमस्टैंप दिखाई देते हैं।
यदि डिवाइस का पता लगाया नहीं जा सकता : डिवाइस नाम के नीचे “कोई स्थान नहीं मिला” दिखाई देता है।
डिवाइस का स्थान ढूँढा नहीं जा सकता यदि Apple को इसका अंतिम स्थान भेजे जाने के बाद 7 दिन गुज़र चुके हैं।
नुस्ख़ा : आप डिवाइस को ढूँढने के लिए इस पर ध्वनि भी बजा सकते हैं।
डिवाइस के लिए दिशानिर्देश प्राप्त करें
अपने Mac पर Find My ऐप
पर जाएँ।
डिवाइस पर क्लिक करें, वह डिवाइस चुनें जिसके लिए आप दिशानिर्देश पाना चाहते हैं, फिर
पर क्लिक करें।
दिशानिर्देश पर क्लिक करें।
आपके डिवाइस के दिशनिर्देश से डिवाइस के वर्तमान स्थान के साथ नक़्शा ऐप
खुलता है। नक़्शा में दिशानिर्देश प्राप्त करें देखें।
डिवाइस का पता लगने पर सूचना प्राप्त करें
अपने Mac पर Find My ऐप
पर जाएँ।
डिवाइस पर क्लिक करें, फिर वह डिवाइस चुनें जिसके बारे में आप सूचना प्राप्त करना चाहते हैं।
पर क्लिक करें, फिर “मुझे सूचित करें” के अंतर्गत “मिलने पर” चालू करें।
नोट : सुनिश्चित करें कि आप Find My ऐप के लिए सूचनाओं की अनुमति देते हैं। सूचना सेटिंग्ज़ देखें।
यदि आपका डिवाइस गुम या चोरी हो गया है, तो आप इसे गुम के रूप में चिह्नित करके अपनी जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं।