Mac पर ऐक्सेसिबिलिटी रीडर की मदद से ऐप्स में दिखने वाला टेक्स्ट सुनें या बदलें कि वह कैसा दिखाई दे
Mac पर ऐक्सेसिबिलिटी रीडर की मदद से, आप फ़ुल-स्क्रीन दृश्य में टेक्स्ट पढ़ या सुन सकते हैं और फ़ॉन्ट, लेआउट और बैकग्राउंड रंग कस्टमाइज़ कर सकते हैं। आप अपने Mac पर किसी भी ऐप के साथ ऐक्सेसिबिलिटी रीडर का उपयोग कर सकते हैं। Apple Intelligence के साथ आप कॉन्टेंट को आसानी से पढ़ने के लिए उसे रीफ़ॉर्मैट कर सकते हैं, टेक्स्ट सारांशित कर सकते हैं और टेक्स्ट का अपनी पसंदीदा भाषाओं में से किसी एक में अनुवाद कर सकते हैं। ऐक्सेसिबिलिटी रीडर आवर्धक ऐप में भी बिल्टइन है, ताकि आप अपने आस-पास के टेक्स्ट को कस्टमाइज़ कर सकें जैसे ह्वाइटबोर्ड या स्क्रीन। अपने Mac को अपने आस-पास ज़ूम इन करने दें देखें।
नोट : macOS 27 पर Apple Intelligence सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। उपयोग सीमाएँ लागू हो सकती हैं।*
ऐक्सेसिबिलिटी रीडर सेटअप करें और उसका इस्तेमाल करें
अपने Mac पर Apple मेनू
> सिस्टम सेटिंग्ज़ चुनें, फिर साइडबार में ऐक्सेसिबिलिटीपर क्लिक करें। (हो सकता है कि आपको नीचे स्क्रोल करना पड़े।)
“पढ़ें और बोलें” पर क्लिक करें।
ऐक्सेसिबिलिटी रीडर चालू करें।
ऐक्सेसिबिलिटी रीडर को कस्टमाइज़ करने के लिए इनमें से कोई एक काम करें :
ऑटोप्ले सेटअप करें : अगर आप चाहते हैं कि ऐक्सेसिबिलिटी रीडर द्वारा टेक्स्ट को ऑटोमैटिकली ज़ोर से पढ़ा जाए, तो
पर क्लिक करें, फिर रीडर में ऑटोप्ले चालू करें।
Apple Intelligence की मदद से साफ़ करें फ़ॉर्मैटिंग ऑटोमैटिकली लागू करें :
पर क्लिक करें, फिर Apple Intelligence द्वारा पठनीयता के लिए कॉन्टेंट को फ़ॉर्मैट और स्ट्रक्चर करने तथा कॉन्टेंट के हिसाब से अप्रासंगिक चीज़ों को हटाने के लिए “फ़ॉर्मैटिंग ऑटोमैटिकली लागू करें” चालू करें।
कीबोर्ड शॉर्टकट कस्टमाइज़ करें :
पर क्लिक करें, डिफ़ॉल्ट शॉर्टकट (कमांड-एस्केप) पर डबल-क्लिक करें, फिर अपना ख़ुद का शॉर्टकट दर्ज करें।
ऐक्सेसिबिलिटी रीडर का उपयोग शुरू करने के लिए निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :
ऐक्सेसिबिलिटी रीडर कीबोर्ड शॉर्टकट का उपयोग करें : कोई भी ऐप खोलें, उस क्षेत्र पर स्क्रोल करें जिसे आप पढ़ना चाहते हैं, फिर ऐक्सेसिबिलिटी रीडर शॉर्टकट दर्ज करें (कमांड-एस्केप या आपका कस्टमाइज़ किया गया शॉर्टकट)।
ऐक्सेसिबिलिटी शॉर्टकट का इस्तेमाल करें : कोई भी ऐप खोलें, उस क्षेत्र तक स्क्रोल करें जिसे आप पढ़ना चाहते हैं, ऐक्सेसिबिलिटी शॉर्टकट खोलें, फिर ऐक्सेसिबिलिटी रीडर चुनें।
नुस्ख़ा : आप मेन्यू बार से भी ऐप्स से ऐक्सेसिबिलिटी रीडर को जल्दी लॉन्च कर सकते हैं। “संपादित करें” पर क्लिक करें, “बोली” पर क्लिक करें, फिर “ऐक्सेसिबिलिटी रीडर में खोलें” पर क्लिक करें।
ऐक्सेसिबिलिटी रीडर में Apple इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करें
Apple Intelligence की मदद से ऐक्सेसिबिलिटी रीडर आसानी से पढ़ने के लिए कॉन्टेंट को फिर से फ़ॉर्मैट कर सकता है, लंबे टेक्स्ट का सारांश बना सकता है और टेक्स्ट का आपकी पसंदीदा भाषाओं में से किसी एक भाषा में अनुवाद कर सकता है।
अपने Mac पर कोई भी ऐप खोलें और “ऐक्सेसिबिलिटी रीडर” चालू करें।
इनमें से कोई एक काम करें :
टेक्स्ट को सारांशित करें : सारांश दिखाने के लिए कॉन्टेंट के शीर्ष पर “सारांशित करें” पर क्लिक करें। इसे छिपाने के लिए सारांश पर फिर से क्लिक करें।
टेक्स्ट का अनुवाद करें :
पर क्लिक करें, फिर अपनी पसंदीदा भाषाओं में से किसी एक को चुनें। अनुवाद न किए गए टेक्स्ट पर लौटने के लिए
पर क्लिक करें, फिर “मूल देखें” पर क्लिक करें।
नोट : अनुवाद आपकी “पसंदीदा भाषाएँ” सूची में मौजूद भाषाओं के लिए उपलब्ध है। भाषा जोड़ने के लिए अपने Mac द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा बदलें देखें।
कॉन्टेंट को रीफ़ॉर्मैट करें : जब आप “ऐक्सेसिबिलिटी रीडर” सेटअप करते हैं, तो आप “फ़ॉर्मैटिंग को ऑटोमैटिकली लागू करें” चालू कर सकते हैं, ताकि Apple Intelligence पठनीयता के लिए कॉन्टेंट को फ़ॉर्मैट और स्ट्रक्चर कर सके और कॉन्टेंट से संबंधित न होने वाली चीज़ों को हटा सके।
अगर “फ़ॉर्मैटिंग को ऑटोमैटिकली लागू करें” विकल्प चालू नहीं है, तो आप टेक्स्ट पर राइट-क्लिक भी कर सकते हैं, फिर अपने कॉन्टेंट को साफ़ करने के लिए “फ़ॉर्मैटिंग लागू करें” पर क्लिक कर सकते हैं या मूल कॉन्टेंट देखने के लिए “फ़ॉर्मैटिंग हटाएँ” पर क्लिक कर सकते हैं।
ऐप्स में टेक्स्ट को पढ़ना आसान बनाएँ
अपने Mac पर कोई भी ऐप खोलें और “ऐक्सेसिबिलिटी रीडर” चालू करें।
आपके द्वारा ऐक्सेसिबिलिटी रीडर सेटअप करने और खोलने के बाद
पर क्लिक करें, फिर इनमें से कोई एक काम करें :
थीम : कोई रंग थीम चुनें, जैसे हल्का या गहरा।
रंग : टेक्स्ट या बैकग्राउंड के लिए कोई रंग चुनें।
फ़ॉन्ट : फ़ॉन्ट, फ़ॉन्ट प्रकटन या फ़ॉन्ट आकार चुनें।
उच्च स्पष्टता वर्ण : उच्च स्पष्टता वर्ण चालू करें।
नोट : यह विकल्प केवल सिस्टम फ़ॉन्ट का उपयोग करते समय उपलब्ध होता है।
पंक्ति : पंक्तियों के बीच की जगह कस्टमाइज़ करने के लिए
,
या
चुनें।
शब्द : शब्दों के बीच का स्पेस कस्टमाइज़ करने के लिए
,
या
चुनें।
वर्ण : वर्णों के बीच का स्पेस कस्टमाइज़ करने के लिए
,
या
चुनें।
कॉन्टेंट की पढ़ने लायक़ चौड़ाई : टेक्स्ट की चौड़ाई कस्टमाइज़ करने के लिए
,
या
चुनें।
लिंक : “लिंक दिखाएँ” चालू या बंद करें। “लिंक दिखाएँ” चालू करने पर आप रंग कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
प्लेबैक हाइलाइटिंग : “हाइलाइट दिखाएँ” चालू या बंद करें। “हाइलाइट दिखाएँ” चालू करने पर आप शैली या हाइलाइट रंग कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
डिफ़ॉल्ट पर रीसेट करें : अपनी चुनी हुईं सेटिंग रीसेट करने के लिए “डिफ़ॉल्ट पर रीसेट करें” पर क्लिक करें।
ऐप्स में बोला गया टेक्स्ट सुनें
अपने Mac पर कोई भी ऐप खोलें और “ऐक्सेसिबिलिटी रीडर” चालू करें।
आपके द्वारा ऐक्सेसिबिलिटी रीडर सेटअप करने और खोलने के बाद, इनमें से कोई एक काम करें :
टेक्स्ट सुनें :
पर क्लिक करें।
टेक्स्ट पॉज़ करें :
पर क्लिक करें।
आगे या पीछे स्किप करें :
या
पर क्लिक करें।
गति बढ़ाएँ या घटाएँ :
पर क्लिक करें, फिर गति चुनें।
किसी विशिष्ट समय पर जाएँ : स्लाइडर को बाएँ या दाएँ ड्रैग करें।