अपने Mac पर फ़ोन कॉल या संदेश प्राप्त करें
आप अपने iPhone के माध्यम से अपने Mac पर फ़ोन कॉल और टेक्स्ट संदेश भेज सकते हैं, इसलिए आप चाहे किसी भी डिवाइस पर हों, संपर्क में बने रहना आसान है।
शुरू करने से पहले
निम्नलिखित को सुनिश्चित करें :
दोनों डिवाइस का वाई-फ़ाई चालू हो और दोनों समान वाई-फ़ाई नेटवर्क से कनेक्टेड हों।
आपने दोनों डिवाइस पर समान Apple खाते पर साइन इन किया हो।
आपने समान Apple खाते से FaceTime में साइन इन किया है और दोनों डिवाइस पर FaceTime सेटिंग में आपका फ़ोन नंबर चालू है। iPhone पर FaceTime के साथ शुरू करें और FaceTime में साइन इन करें या साइन आउट करें देखें।
अपने iPhone को अपने Mac पर फ़ोन कॉल की अनुमति देने के लिए सेटअप करें
अपने iPhone पर, सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
ऐप्स और फिर फ़ोन पर टैप करें।
“अन्य डिवाइस पर कॉल” पर टैप करें, फिर “अन्य डिवाइस पर कॉल की अनुमति दें” को चालू करें।
ऐसे डिवाइस चुनें जिन्हें आप कॉल करने और कॉल प्राप्त करने की अनुमति देना चाहते हैं।
आपके चुने गए डिवाइस से तभी कॉल किया और प्राप्त किया जा सकता है, जब वे आपके iPhone के पास हों, समान वाई-फ़ाई नेटवर्क से कनेक्टेड हों और समान Apple खाते से साइन इन हों।
अपने Mac पर फ़ोन कॉल करें या प्राप्त करें
जब आप अपने iPhone को अन्य डिवाइस पर कॉल करने की अनुमति देने के लिए सेटअप कर लेते हैं, तो अपने Mac पर फ़ोन कॉल कर सकते हैं और प्राप्त कर सकते हैं।
कॉल करें : संपर्क, कैलेंडर, FaceTime, संदेश, खोज या Safari में फ़ोन नंबर पर क्लिक करें। या फ़ोन ऐप खोलें,
पर क्लिक करें और कोई नंबर टाइप करें या कोई संपर्क खोजें।
नोट : अगर किसी अन्य डिवाइस से अपने दो SIM वाले iPhone के माध्यम से रिले करके कॉल की जाती है, तो कॉल आपकी डिफ़ॉल्ट वॉइस लाइन का इस्तेमाल करके की जाती है।
कोई फ़ोन कॉल प्राप्त करें : कॉल का जवाब देने या उसे अस्वीकार करने के लिए सूचना पर क्लिक करें।
अपने Mac पर फ़ोन ऐप का इस्तेमाल करने के तरीक़े के बारे में अधिक जानकारी के लिए फ़ोन ऐप में कॉल करें या कॉल प्राप्त करें देखें।
अपने Mac पर संदेश भेजें और प्राप्त करें
आप अपने Mac पर संदेश भेज और प्राप्त कर सकते हैं - iMessage और SMS/RCS/MMS संदेश दोनों। संदेशों के बारे में अधिक जानकारी के लिए Apple सहायता आलेख iMessage, RCS और SMS/MMS के बीच क्या अंतर है? देखें
Mac पर iMessage भेजने और प्राप्त करने के लिए, संदेश ऐप सेटअप करें देखें।
अपने Mac पर SMS/RCS/MMS संदेश भेजने और प्राप्त करने के लिए, अपने सभी Apple डिवाइस पर अपने संदेशों को ऐक्सेस करें देखें।
यदि आपके Mac पर फ़ोन कॉल और टेक्स्ट संदेश काम नहीं कर रहे हैं
पक्का करें कि आपने दोनों डिवाइस पर समान Apple खाते से साइन इन किया है।
सुनिश्चित करें कि आपके iPhone और Mac पर वाई-फ़ाई चालू है।
आपके डिवाइस एक-दूसरे के 30 फ़ीट (10 मीटर) के अंदर होने चाहिए।
अगर आपको टेक्स्ट संदेश पाने में कठिनाई हो रही है, तो Apple सहायता आलेख अपने iPhone से दूसरे डिवाइस पर टेक्स्ट संदेश फ़ॉरवर्ड करें देखें।
अपने Mac पर फ़ोन कॉल करने और प्राप्त करने के अतिरिक्त, आप एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर FaceTime कॉल ट्रांसफ़र करने के लिए भी Handoff का उपयोग कर सकते हैं। FaceTime कॉल को किसी अन्य डिवाइस पर मूव करें देखें।