
आपके Mac में शामिल ऐप्स
आपके Mac में कई तरह के ऐप्स पहले से इंस्टॉल किए हुए हैं, ताकि आप दोस्तों के साथ मनोरंजन और काम कर सकें, व्यवस्थित हो सकें, चीज़ें ख़रीद सकें और भी बहुत कुछ कर सकें। अपने Mac पर उपलब्ध ऐप्स देखने के लिए, Dock में
पर क्लिक करें। आप Spotlight भी खोल सकते हैं और ऐप का नाम टाइप करके उसे खोज सकते हैं। कोई ऐप खोलने के लिए, Dock या Spotlight में इसके आइकॉन पर क्लिक करें।
नुस्ख़ा : आपके Mac के साथ आने वाले प्रत्येक ऐप में बिल्ट-इन सहायता शामिल है। यह जानने के लिए कि ऐप का उपयोग कैसे करते हैं, ऐप खोलें, फिर मेन्यू बार में सहायता पर क्लिक करें। या ऐप की यूज़र गाइड खोलने के लिए नीचे वर्णन कॉलम में लिंक पर क्लिक करें।
ऐप्स
आइकॉन | ऐप | वर्णन | |||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
ऐक्टिविटी मॉनिटर | अपने Mac पर गतिविधि के बारे में विवरण प्राप्त करें जिसमें मेमोरी उपयोग, ऊर्जा खपत और CPU, डिस्क और नेटवर्क गतिविधि शामिल हो। ऐक्टिविटी मॉनिटर यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
AirPort यूटिलिटी | वाई-फ़ाई नेटवर्क और AirPort बेस स्टेशन सेटअप करें और प्रबंधित करें। AirPort यूटिलिटी यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
Apple Games | अपने सभी गेम एक ही स्थान पर व्यवस्थित करें, नए गेम खोजें और दोस्तों के साथ खेलें। Apple Games ऐप यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
App Store | Mac के लिए ऐप्स ढूढें, खरीदें, इंस्टॉल करें, अपडेट करें और समीक्षा करें। App Store यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
ऑडियो MIDI सेटअप | अपने Mac से कनेक्टेड ऑडियो और MIDI ऑडियो डिवाइस सेट अप करें। ऑडियो MIDI सेटअप यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
Automator | जटिल प्रोग्रामिंग या लैंग्वेज़ स्क्रिप्टिंग करने की ज़रूरत के बिना कार्यों को ऑटोमेट करें। Automator यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
Bluetooth® फ़ाइल एक्सचेंज | डिवाइस के बीच छोटी-दूरी का वायरलेस कनेक्शन स्थापित करें। Bluetooth सेटिंग्ज़ देखें। | ||||||||||
किताब | क्लासिक, बेस्टसेलर पाएँ और पढ़ें, ऑडियोबुक सुनें या पाठ्यपुस्तकों का अध्ययन करें। Apple Books यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
Boot Camp सहायक | Intel आधारित Mac पर Windows का उपयोग करें। Boot Camp सहायक यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
कैल्क्यूलेटर | आधारभूत, एडवांस या प्रोग्रामर कैल्कुलेशन करें। कैलक्यूलेटर यूज़र गाइड. देखें। | ||||||||||
कैलेंडर | एक ही स्थान पर बैठकों, समारोहों और अप्वॉइंटमेंट की स्थिति देखें। कैलेंडर यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
शतरंज | अपने Mac या दूसरे खिलाड़ी के साथ शतरंज खेलें। शतरंज यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
घड़ी | अलार्म और टाइमर सेट करें या विश्व घड़ी और स्टॉपवॉच उपयोग करें। क्लॉक यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
ColorSync यूटिलिटी | अपने Mac पर रंगीन प्रोफ़ाइल समायोजित करें। ColorSync यूटिलिटी यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
कंसोल | अपने Mac की समस्याओं के बारे में विस्तार से जानने के लिए लॉग संदेश देखें। कंसोल यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
संपर्क | फ़ोन नंबर, पते, जन्मदिन आदि जानकारी सहित उन लोगों और कंपनियों का ट्रैक रखें जिनसे आप संचार करते हैं। संपर्क यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
शब्दकोश | शब्दकोशों और अन्य सोर्स में शब्द खोजें। शब्दकोश यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
डिजिटल कलर मीटर | डिस्प्ले पर किसी भी रंग का रंग मान ढूँढें। डिजिटल रंग मीटर यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
डाइरेक्टरी यूटिलिटी | डाइरेक्टरी सर्वर से उन्नत कनेक्शन जोड़ें और कॉन्फ़िगर करें। डाइरेक्टरी यूटिलिटी यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
डिस्क यूटिलिटी | डिस्क, डिस्क इमेज और RAID सेट प्रबंधित करें। डिस्क यूटिलिटी यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
DVD प्लेयर | DVDs या DVD मूवी फ़ाइलें चलाएँ। DVD प्लेयर यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
FaceTime | वीडियो और ऑडियो कॉल करना। FaceTime यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
Find My | नक़्शे पर अपने दोस्तों, डिवाइस और आइटम का स्थान देखें। Find My यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
फ़ॉन्ट बुक | फ़ॉन्ट इंस्टॉल, प्रबंधित और प्रीव्यू करें। देखें फॉन्ट बुक प्रयोक्ता मार्गदर्शिका। | ||||||||||
Freeform | फ़्लेक्सिबल कैनवास का इस्तेमाल करके दूसरों के साथ विचार-विमर्श करें और विचारों को साकार करें। Freeform यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
GarageBand | आपके Mac के भीतर ही पूरी तरह से सुसज्जित म्यूज़िक क्रिएशन स्टूडियो से प्रेरणा प्राप्त करें। GarageBand यूज़र गाइड देखें। (अगर आपके Mac पर GarageBand इंस्टॉल नहीं है, तो इसे App Store से डाउनलोड करें।) | ||||||||||
ग्राफ़र | अस्पष्ट और स्पष्ट समीकरण देखें और विश्लेषण करें। Grapher यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
घर | Apple Home ऐक्सेसरी को नियंत्रित करें और ऑटोमेट करें। घर यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
इमेज कैप्चर | छवियाँ हस्तांतरित करें और स्कैन करें या तस्वीर लें। इमेज कैप्चर यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
इमेज प्लेग्राउंड | अगर Apple Intelligence* चालू है, तो आप Image Playground का इस्तेमाल करके अनोखी इमेज और कैरेक्टर बना सकते हैं। Image Playground से इमेज बनाएँ देखें। | ||||||||||
iMovie | वीडियो क्लिप्स ब्राउज़ करें, पसंदीदा क्षण शेयर करें और ट्रेलर और मूवीज़ तैयार करें। iMovie यूज़र गाइड देखें। (अगर आपके Mac पर iMovie इंस्टॉल नहीं है, तो आप इसे App Store से डाउनलोड कर सकते हैं।) | ||||||||||
iPhone मिररिंग | अपने Mac पर अपना iPhone देखें। अपने Mac से अपने iPhone कंट्रोल करें देखें। | ||||||||||
जर्नल | रोज़मर्रा के लमहों और विशेष अनुभवों पर अपने विचार दर्ज करें। जर्नल यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
Keynote | छवियों, मीडिया, चार्ट, एनिमेशन इत्यादि के साथ प्रस्तुतीकरण तैयार करें। Keynote यूज़र गाइड देखें। Keynote, iWork ऑफ़िस सूट का हिस्सा है। अगर आपके Mac पर यह इंस्टॉल नहीं है, तो इसे App Store से पाएँ। | ||||||||||
आवर्धक | अपने आस-पास के वातावरण को ज़ूम इन करें और अनुभव को कस्टमाइज़ करें। अपने Mac को अपने आस-पास ज़ूम इन करने दें देखें। | ||||||||||
मेल | अपने सभी ईमेल को एक ही स्थान से प्रबंधित करें। मेल यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
नक़्शा | दिशाएँ, यातायात स्थितियाँ और सार्वजनिक परिवहन का विवरण प्राप्त करें। नक़्शा यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
संदेश | टेक्स्ट और ऑडियो संदेश भेजें। संदेश यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
माइग्रेशन सहायक | अन्य Mac, Windows PC, Time Machine बैकअप या डिस्क से अपनी जानकारी ट्रांसफ़र करें। किसी अन्य कंप्यूटर या डिवाइस से Mac को जानकारी ट्रांसफ़र करें देखें। | ||||||||||
संगीत | अपनी संगीत लाइब्रेरी सुनें और नए कलाकार खोजें। Apple Music यूज़र गाइड देखें। यह जानने के लिए कि वेब पर Apple Music का उपयोग कैसे करते हैं, music.apple.com की Apple Music यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
News | एडिटरों द्वारा तैयार और आपके लिए उपयुक्त अग्रणी सोर्सों की ख़बरों की सूचना पाते रहें। Apple News यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
नोट | त्वरित विचार लिखें—तस्वीर, वीडियो, URL या टेबल जोड़ें। नोट्स यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
Numbers | फ़ॉर्मूला, फ़ंक्शन, इंटरऐक्टिव चार्ट इत्यादि के साथ स्प्रेडशीट बनाएँ। Numbers यूज़र गाइड देखें। Numbers, iWork ऑफ़िस सूट का हिस्सा है। अगर आपके Mac पर यह इंस्टॉल नहीं है, तो इसे App Store से डाउनलोड कर सकते हैं। | ||||||||||
Pages | फ़ॉर्मैट किया गया टेक्स्ट, इमेज, मीडिया, टेबल इत्यादि की मदद से वर्ड-प्रोसेसिंग और पृष्ठ लेआउट दस्तावेज़ बनाएँ। Pages यूज़र गाइड देखें। Pages, iWork ऑफ़िस सूट का हिस्सा है। अगर आपके Mac पर यह इंस्टॉल नहीं है, तो आप इसे App Store से डाउनलोड कर सकते हैं। | ||||||||||
पासवर्ड | पासवर्ड और खाता जानकारी स्टोर करें। पासवर्ड यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
फ़ोन | अपने Mac पर फ़ोन कॉल करें। फ़ोन ऐप यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
Photo Booth | मजेदार फ़ोटो लें या वीडियो रिकॉर्ड करें। Photo Booth यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
तस्वीर | अपने फ़ोटोज़ और वीडियोज़ को इम्पोर्ट करें, देखें और व्यवस्थित करें। तस्वीर यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
Podcasts | ऐसी ऑडियो कहानियाँ खोजें और उन्हें सब्सक्राइब करें जो मनोरंजक, सूचनात्मक और प्रेरक हों। Apple Podcasts यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
प्रीव्यू | PDF और इमेज को देखें और संपादित करें; इमेज इंपोर्ट करें; और स्क्रीन की तस्वीरें लें। प्रीव्यू यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
प्रिंट सेंटर | प्रिंट के कार्यों को देखें और प्रबंधित करें। प्रिंट सेंटर की मदद से प्रिंटर और प्रिंट जॉब को प्रबंधित करें देखें। | ||||||||||
QuickTime Player | वीडियो या ऑडियो फ़ाइल चलाएँ, और फ़िल्म संपादित करें। QuickTime Player यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
रिमाइंडर | अपनी कार्यसूची प्रबंधित करें और प्रोजेक्ट, किराने और ऐसी किसी भी चीज़ के लिए सूची बनाएँ जिसे आपको ट्रैक करना है। रिमाइंडर यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
Safari | सुरक्षित रूप से वेब ब्राउज़ करें और खरीदारी करें। Safari यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
स्क्रीन शेयरिंग | अपने नेटवर्क पर अन्य Mac की स्क्रीन देखें और नियंत्रित करें। अन्य Mac के स्क्रीन को शेयर करें देखें। | ||||||||||
स्क्रीनशॉट | अपने Mac पर स्क्रीन की तस्वीरें या रिकॉर्डिंग को कैप्चर करें। स्क्रीनशॉट या स्क्रीन रिकॉर्डिंग लें देखें। | ||||||||||
स्क्रिप्ट संपादक | प्रभावशाली स्क्रिप्ट, टूल और यहाँ तक कि ऐप्स भी बनाएँ। स्क्रिप्ट संपादक यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
शॉर्टकट | अपने Mac पर रोज़ाना कार्यों को ऑटोमेट करने के लिए बने-बनाए शॉर्टकट या अपने ख़ुद के शॉर्टकट का उपयोग करें और उन कार्यों को अधिक तेज़ी से पूरा करें। शॉर्टकट यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
स्टिकीज़ | डेस्कटॉप पर नोट्स, सूची और तस्वीरें रखें। देखें Stickies यूज़र गाइड। | ||||||||||
स्टॉक्स | मार्केट के समाचार पाएँ और अपने पसंदीदा स्टॉक्स व एक्सचेंजों को ट्रैक करें। स्टॉक्स यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
सिस्टम सूचना | अपने Mac के बारे में विवरण प्राप्त करें जिसमें इसका हार्डवेयर, नेटवर्क और सॉफ़्टवेयर शामिल हो। सिस्टम जानकारी यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
सिस्टम सेटिंग्ज़ | डेस्कटॉप बदलें, यूज़र जोड़ें, गोपनीयता और सुरक्षा नियंत्रित करें और बहुत कुछ करें। अपना Mac कस्टमाइज़ करें देखें। | ||||||||||
टर्मिनल | कमांड लाइन का उपयोग करके macOS में पूर्ण UNIX ऑपरेटिंग सिस्टम को ऐक्सेस करें। टर्मिनल यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
TextEdit | प्लेन टेक्स्ट, रिच टेक्स्ट, HTML and दस्तावेज के अन्य प्रकार तैयार करें और संपादन करें। TextEdit यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
नुस्ख़े | अपने Mac के बारे में अधिक जानें और जानें कि macOS के साथ शामिल सभी ऐप्स का कैसे इस्तेमाल करें। नुस्ख़े ऐप खोलने के लिए, Dock में | ||||||||||
TV | अपने पसंदीदा कार्यक्रम और फ़िल्में देखें और नए खोजें। Apple TV ऐप यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
वॉइस मेमो | रिकॉर्ड करें, संपादित करें और ऑडियो रिकॉर्डिंग शेयर करें। वॉइस मेमो यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
VoiceOver यूटिलिटी | VoiceOver कस्टमाइज़ करें, स्क्रीन रीडर macOS में बिल्टइन होता है। देखें VoiceOver प्रयोक्ता गाइड। | ||||||||||
मौसम | अपने स्थान पर और दुनिया में अन्य स्थानों पर मौसम की वर्तमान स्थितियाँ देखें। मौसम यूज़र गाइड देखें। | ||||||||||
आप मेन्यू बार, डेस्कटॉप पिक्चर, Dock और बिल्टइन ऐप्स का रंग-रूप बदल सकते हैं, जिसके लिए आपको सिस्टम सेटिंग में हल्का या गहरा प्रकटन चुनना होगा।
डाउनटाइम के दौरान या यदि आप स्क्रीन टाइम सेटिंग्ज़ में आपके द्वारा ऐप के लिए सेट की गई समय सीमा तक पहुँच जाते हैं, तो ऐप आइकॉन धुँधले हो जाते हैं और एक आवर-ग्लास आइकॉन 




































































