अपने Mac पर ऐप्स डाउनलोड करें
आपका Mac दो सोर्स से ऐप्स खोल सकता है : App Store, जो बिल्टइन है और जिसके लिए किसी सेटअप की आवश्यकता नहीं होती है और वेब, जहाँ डेवलपर सीधे ऐप्स प्रदान करते हैं। शुरुआत करने के लिए App Store सबसे आसान जगह है जहाँ Apple द्वारा ऐप्स की समीक्षा की जाती है और वे ऑटोमैटिकली अपडेट होते हैं।
App Store से ऐप्स डाउनलोड करें सिर्फ़ एक क्लिक से ऐप्स ढूँढें और इंस्टॉल करें। | वेब से ऐप्स इंस्टॉल करें सीधे डेवलपर की वेबसाइट से ऐप्स डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें। |
App Store से ऐप्स डाउनलोड करें
App Store खोलने के लिए Dock या ऐप्लिकेशन फ़ोल्डर में उसके आइकॉन पर क्लिक करें। श्रेणी के आधार पर ब्राउज़ करें या किसी विशिष्ट ऐप को खोजने के लिए शीर्ष पर खोज फ़ील्ड का उपयोग करें। मुफ़्त ऐप डाउनलोड करने के लिए “डाउनलोड करें” पर क्लिक करें, फिर “इंस्टॉल करें” पर क्लिक करें। ऐप ख़रीदने के लिए क़ीमत पर क्लिक करें, फिर Touch ID या अपने Apple Account पासवर्ड से पुष्टि करें।
नुस्ख़ा : आपका Mac कई iPhone और iPad ऐप्स का भी इस्तेमाल कर सकता है। App Store में, अपने दूसरे डिवाइस पर पहले से ख़रीदे गए ऐप्स ब्राउज़ करने के लिए साइडबार में iPhone और iPad ऐप्स पर क्लिक करें।
आप App Store से जो ऐप्स को डाउनलोड करते हैं, वे Launchpad और आपके ऐप्लिकेशन फ़ोल्डर में दिखाई देते हैं। Launchpad खोलने के लिए Dock में उसके आइकॉन पर क्लिक करें, फिर उसे खोलने के लिए किसी भी ऐप पर क्लिक करें।
वेब से ऐप्स इंस्टॉल करें
कुछ ऐप्स App Store के बजाय डेवलपर की वेबसाइट के ज़रिए सीधे उपलब्ध होते हैं। वेब से ऐप इंस्टॉल करने के लिए उसे Safari में डाउनलोड करें, यह फ़ाइल आम तौर पर .dmg या .pkg से समाप्त होती है। डाउनलोड की गई फ़ाइल को डाउनलोड फ़ोल्डर या Safari टूलबार में डाउनलोड संकेतक से खोलें, फिर इंस्टॉलेशन पूरा करने के लिए निर्देशों का पालन करें।
नोट : आपका Mac आपसे यह पुष्टि करने के लिए कह सकता है कि क्या आप वेब से डाउनलोड किया गया ऐप खोलना चाहते हैं। यह एक सुरक्षा जाँच है। अगर आपको सोर्स पर भरोसा है, तो आगे बढ़ने के लिए खोलें पर क्लिक करें। अगर आपको भरोसा नहीं है, तो इसे न खोलें।
अपनी डाउनलोड की गई फ़ाइलें ढूँढने के लिए Dock में Finder आइकॉन पर क्लिक करें, फिर साइडबार में डाउनलोड पर क्लिक करें। डाउनलोड सूची खोलने के लिए Safari में ऑप्शन-कमांड-L भी दबा सकते हैं।
अधिक जानना चाहते हैं?
वेब ब्राउज़ करें ऐप्स ढूँढने और डाउनलोड करने तथा वेब एक्सप्लोर करने के लिए Safari का उपयोग करें। | अपनी फ़ाइलें व्यवस्थित करें अपने डाउनलोड किए गए ऐप्स और फ़ाइलें Finder में ढूँढें। | कीबोर्ड शॉर्टकट ऐसे शॉर्टकट सीखें जो हर ऐप में तेज़ी से काम करने में आपकी मदद करते हैं। |
या यदि आप कुछ नया करने के लिए तैयार हैं, जानें कि स्टेज मैनेजर के साथ अपना Mac डेस्कटॉप कैसे व्यवस्थित रखें, Dock को अपनी ज़रूरत के हिसाब से तैयार करें या किसी एक डिवाइस पर कार्य शुरू करके उसे दूसरे डिवाइस पर पूरा करें.