Mac के Finder में अपनी फ़ाइलें व्यवस्थित करें
Finder आपके Mac का वह मुख्य आधार है जहाँ आपने अपने द्वारा संग्रहित सभी चीज़ें रखी हैं — फ़ाइलें, फ़ोल्डर, ऐप्स और कनेक्ट किए गए डिवाइस। Finder खोलने के लिए Dock में उसके आइकॉन पर क्लिक करें। वहाँ से, बाईं ओर साइडबार आपको उन स्थानों तक त्वरित ऐक्सेस देता है, जहाँ आप ज़्यादातर जाते हैं : आपका डेस्कटॉप, दस्तावेज़, डाउनलोड, iCloud Drive और कोई भी स्थान जिसे आपने आसान ऐक्सेस के लिए पिन किया है। किसी स्थान पर जाने के लिए साइडबार में किसी भी आइटम पर क्लिक करें। साइडबार को कस्टमाइज़ करने के लिए, Finder > सेटिंग चुनें, फिर साइडबार पर क्लिक करें।
अपनी फ़ाइलें ब्राउज़ करें और प्रीव्यू देखें दृश्य स्विच करें और फ़ाइलें खोलने के बिना उन्हें देखने के लिए “प्रीव्यू” पैनल का उपयोग करें। | फ़ोल्डर, टैग और स्मार्ट फ़ोल्डर फ़ोल्डर, रंग टैग और ऑटोमैटिकली अपडेट होने वाले स्मार्ट फ़ोल्डर के साथ फ़ाइलें व्यवस्थित करें। | डिवाइस कनेक्ट करें और सिंक करें iPhone या iPad कनेक्ट करें और सीधे Finder में कॉन्टेंट सिंक करें। |
अपनी फ़ाइलें ब्राउज़ करें और प्रीव्यू देखें
Finder आपकी फ़ाइलों को देखने के चार तरीक़े प्रदान करता है। दृश्य स्विच करने के लिए टूलबार में दृश्य बटन का उपयोग करें।
आइकॉन दृश्य फ़ाइल को बड़े थंबनेल के रूप में प्रदर्शित करता है जिससे एक नज़र में कॉन्टेंट की पहचान करना आसान हो जाता है। तस्वीरें, ग्राफ़िक्स और कई इमेज वाले फ़ोल्डर के लिए आदर्श। | सूची दृश्य फ़ाइल को आकार, प्रकार और संशोधित तिथि जैसे विवरण के साथ कॉम्पैक्ट सूची में दिखाता है, जब आपको किसी विशेष फ़ाइल को जल्दी से सॉर्ट करना या ढूँढना होता है, तब यह उपयोगी होता है। |
कॉलम दृश्य फ़ोल्डर और उनके कॉन्टेंट को कॉलम में अगल-बग़ल दिखाता है, ताकि आप पदानुक्रम में आप कहाँ हैं यह देखते हुए कभी भी नेस्ट किए गए फ़ोल्डर में नैविगेट कर सकें। | गैलरी दृश्य नीचे अन्य आइटम की फ़िल्मस्ट्रिप के साथ चुनी गई फ़ाइल का बड़ा प्रीव्यू दिखाता है। गैलरी दृश्य में आप प्रीव्यू से सीधे त्वरित क्रियाएँ — जैसे घुमाएँ, मार्कअप करें या PDF बनाएँ, भी ऐक्सेस कर सकते हैं। |
आप जिस भी दृश्य में हैं, आप चीज़ें आसानी से ढूँढने के लिए आइटम को सॉर्ट कर सकते हैं और उनका समूह बना सकते हैं। नाम के आधार पर क्रमबद्ध करते समय फ़ोल्डर शीर्ष पर रखें, इसके लिए दृश्य > दृश्य विकल्प दिखाएँ चुनें और शीर्ष पर फ़ोल्डर रखें चालू करें। पिछली बार खोलने की तिथि, प्रकार या आकार जैसे शेयर किए गए ऐट्रिब्यूट के अनुसार आइटम का समूह बनाने के लिए टूलबार में “समूह” बटन पर क्लिक करें और कोई विकल्प चुनें।
नुस्ख़ा : किसी भी चुनी गई फ़ाइल के कॉन्टेंट को उसे खोले बिना देखने के लिए “प्रीव्यू” पेन चालू करें। दृश्य > प्रीव्यू दिखाएँ चुनें।
फ़ोल्डर, टैग और स्मार्ट फ़ोल्डर
नया फ़ोल्डर बनाने के लिए, फ़ाइल > नया फ़ोल्डर चुनें या शिफ़्ट-कमांड-N दबाएँ और उसे नाम दें। ऐसी फ़ाइलों के लिए जो कई प्रोजेक्ट या श्रेणियों में मौजूद होती हैं, टैग के ज़रिए ज़्यादा फ़्लेक्सिबिलिटी मिलती है, रंग टैग जोड़ने के लिए किसी भी फ़ाइल पर कंट्रोल-क्लिक करें, मेन्यू से रंग टैग चुनें और वह फ़ाइल साइडबार में या Spotlight के ज़रिए तुरंत मिल जाती है, चाहे वह कहीं पर भी संग्रहित हो।
और भी ज़्यादा प्रभावशाली संगठन के लिए स्मार्ट फ़ोल्डर बनाएँ। स्मार्ट फ़ोल्डर आपके द्वारा परिभाषित नियमों से मेल खाने वाली किसी भी फ़ाइल को ऑटोमैटिकली एकत्र करता है — उदाहरण के लिए, पिछले महीने संपादित सभी PDF या “वर्क” टैग वाली हर फ़ाइल। फ़ाइलें ख़ुद से मूव नहीं होती हैं; स्मार्ट फ़ोल्डर उन्हें एक साथ एक ही स्थान पर दिखाता है। स्मार्ट फ़ोल्डर बनाएँ, फ़ाइल > नया स्मार्ट फ़ोल्डर चुनें, + बटन के साथ अपनी शर्तें सेट करें और इसे साइडबार में सहेजें, ताकि यह हमेशा अपडेट रहे।
अधिक जानना चाहते हैं?
कंट्रोल सेंटर तुरंत सेटिंग बदलें जैसे स्क्रीन ब्राइटनेस बदलना, वाई-फ़ाई से कनेक्ट करना और डू नॉट डिस्टर्ब चालू करना। | सूचना केंद्र संदेश और मेल जैसे ऐप्स से अपनी सारी सूचनाएँ एक ही जगह प्राप्त करें। | Spotlight Spotlight से अपने Mac पर कुछ भी खोजें। |
या फिर अगर आप किसी नई चीज़ के लिए तैयार हैं, तो देखें कि आप अपने डेस्कटॉप पर अपना वॉलपेपर कस्टमाइज़ करके ख़ुद का अंदाज़ कैसे जोड़ सकते हैं। फिर, वेबसाइट खोजकर, कीबोर्ड शॉर्टकट का उपयोग करके स्क्रीनशॉट लेकर या अपने Mac पर नया ऐप डाउनलोड करके Safari (आपके Mac पर बिल्टइन ब्राउज़र) के बारे में जानें।