मल्टीफ़ंक्शन प्रिंटर का उपयोग करके अपने Mac से फ़ैक्स भेजें
अगर आपका मल्टी-फ़ंक्शन प्रिंटर फ़ैक्सिंग का समर्थन करता है, तो आप अपने Mac सीधे पृष्ठों को फ़ैक्स कर सकते हैं या अन्य लोगों को अपने स्थानीय नेटवर्क पर फ़ैक्स भेजने की अनुमति दे सकते हैं।
नोट : निम्नलिखित विकल्प आपके मल्टीफ़ंक्शन प्रिंटर के लिए उपलब्ध नहीं भी हो सकते हैं। यदि ये निर्देश उनसे भिन्न है जिन्हें आप स्क्रीन पर देखते हैं, तो अधिक जानकारी के लिए प्रिंटर या ऐप के साथ मिले दस्तावेज़ देखें।
अपने Mac से फ़ैक्स भेजें
यदि आपका मल्टीफ़ंक्शन प्रिंटर आपके Mac से कनेक्टेड है, तो फ़ैक्स भेजने के लिए इन निर्देशों का पालन करें।
अपने Mac पर, आप उस दस्तावेज़ को खोलें जिसे आप फ़ैक्सकरना चाहते हैं और तब चुनें फ़ाइल > प्रिंट करें।
प्रिंटर पॉप-अप मेन्यू पर क्लिक करें, फिर फ़ैक्स के तहत अपना मल्टीफ़ंक्शन प्रिंटर चुनें।
फ़ैक्स नंबर और जानकारी दर्ज करने के लिए निम्नलिखित करें :
प्राप्तकर्ता फ़ील्ड में फ़ैक्स नंबर दर्ज करें।
यदि आपके फ़ोन नंबर सिस्टम में बाहरी लाइन के लिए प्रीफ़िक्स डायल करना होता है, तो इसे “डायलिंग प्रीफ़िक्स” फ़ील्ड में दर्ज करें।
फ़ैक्स के साथ भेजने के लिए एक आवरण पृष्ठ जोड़ने के लिए “आवरण पृष्ठ का उपयोग करें” पर क्लिक करें, फिर कोई विषय और संदेश दर्ज करें।
फ़ैक्स पर क्लिक करें।
हरेक पृष्ठ के शीर्ष भाग में एक हेडर होता है जिसमें फ़ैक्स भेजने की तिथि और समय, पृष्ठ संख्या और भेजने वाले का फ़ैक्स नंबर शामिल होता है (प्रिंटर और स्कैनर सेटिंग्ज़ से)।
यदि आप आवरण पृष्ठ शामिल करते हैं, तो इसके शीर्षक में फ़ैक्स का प्राप्तकर्ता (प्रिंट डायलॉग में “प्रति” फ़ील्ड से), फ़ैक्स भेजने वाले का नाम (लॉग इन यूज़र का नाम), फ़ैक्स भेजने की तिथि और समय, विषय (प्रिंट डायलॉग में विषय फ़ील्ड से) और आवरण पृष्ठ को छोड़कर फ़ैक्स में पृष्ठों की संख्या, शामिल होती है। आवरण पृष्ठ के मुख्य भाग में आपके द्वारा प्रिंट डायलॉग के संदेश फ़ील्ड में दर्ज किया गया टेक्स्ट शामिल होता है।
अन्य लोगों को आपके मल्टी-फ़ंक्शन प्रिंटर से फ़ैक्स भेजने की अनुमति दें
अन्य लोगों को आपके स्थानीय नेटवर्क पर आपके Mac से कनेक्टेड मल्टीफ़ंक्शन प्रिंटर के जरिए फ़ैस्क भेजने की अनुमति देने के लिए आप प्रिंटर और स्कैनर सेटिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अपने Mac पर Apple मेनू
> सिस्टम सेटिंग्ज़ चुनें, फिर साइडबार में प्रिंटर और स्कैनरपर क्लिक करें। (आपको नीचे स्क्रोल करना पड़ सकता है।)
प्रिंटर सूची में मल्टी-फ़ंक्शन प्रिंटर पर क्लिक करें।
“इस फ़ैक्स को नेटवर्क पर शेयर करें” चुनें, फिर पूर्ण पर क्लिक करें।
यदि आप इस फ़ैक्स डिवाइस के लिए शेयरिंग चालू नहीं कर सकते हैं, तो “शेयरिंग सेटिंग्ज़ खोलें” पर क्लिक करें और प्रिंटर शेयरिंग चालू करें।
आपके Mac के ज़रिए फ़ैक्स किए जाने के लिए प्रतीक्षारत अन्य लोगों के दस्तावेज़ आपकी हार्ड डिस्क पर सहेजे जाते हैं यानी आपका Mac फ़ैक्स के लिए पंक्ति होस्ट करता है।