
Mac पर अपनी Apple ID के लिए iCloud सेटिंग्ज़ बदलें
अपने Mac पर, iCloud और iCloud+ फ़ीचर चालू या बंद करने और iCloud स्टोरेज प्रबंधित करने के लिए iCloud सेटिंग्ज़ का उपयोग करें।
ये सेटिंग्ज़ बदलने के लिए Apple मेनू 
मेरे लिए Apple ID सेटिंग्ज़ खोलें
विकल्प | वर्णन | ||||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
प्रबंधित करें | अपना iCloud संग्रहण प्रबंधित करें। आप :
| ||||||||||
Mac स्टोरेज ऑप्टिमाइज़ करें | यह निर्दिष्ट करें कि आप अपने Mac पर पर्याप्त डिस्क स्पेस होने पर iCloud Drive का पूरा कॉन्टेंट उस पर संग्रहित करना चाहते हैं। डिस्क स्पेस की आवश्यकता पड़ने पर पुराने दस्तावेज़ केवल iCloud में संग्रहित किए जाते हैं। Apple सहायता आलेख अपने Mac पर स्टोरेज जगह ख़ाली करें देखें। | ||||||||||
iCloud Drive | आपकी फ़ाइल को iCloud Drive में संग्रहित और व्यवस्थित करता है ताकि आप उन्हें ऐसे किसी भी डिवाइस पर ऐक्सेस कर सकें जिसमें आपने अपने Apple ID से साइन इन किया है। iCloud Drive पर क्लिक करें, फिर चुनने के लिए विकल्प पर क्लिक करें :
| ||||||||||
iCloud Mail | आपके iCloud मेल ईमेल को iCloud पर संग्रहित करता है ताकि आप उन्हें ऐसे किसी भी डिवाइस पर मेल ऐप से ऐक्सेस कर सकें जिसमें आपने अपनी Apple ID से साइन इन किया है। यदि आपके पास पहले से iCloud ईमेल पता नहीं है, तो आपको इसे बनाने के लिए संकेत दिया जाएगा। | ||||||||||
प्राइवेट रिले | आप अपना IP पता और Safari में ब्राउज़िंग ऐक्टिविटी छिपाने और अपना अनएंक्रिप्टेड इंटरनेट ट्रैफ़िक सुरक्षित रखने के लिए, iCloud प्राइवेट रिले का उपयोग कर सकते हैं जिससे आपको वेब को अधिक सुरक्षित और गोपनीय तरीक़े से ब्राउज़ करने का अवसर मिलता है। iCloud प्राइवेट रिले का उपयोग करने के लिए आपको iCloud+ को सब्सक्राइब करना चाहिए। iCloud प्राइवेट रिले का उपयोग करें। | ||||||||||
मेरा ईमेल छिपाएँ | आप “मेरा ईमेल छिपाएँ” का उपयोग करके विशिष्ट, रैंडम पते बना सकते हैं जो आपके व्यक्तिगत ईमेल खाते में फ़ॉरवर्ड हों, ताकि वेब पर फ़ॉर्म भरते समय या न्यूज़लेटर के लिए साइन अप करते समय आपको अपना असली ईमेल पता शेयर करने की आवश्यकता न पड़े। आप आवश्यकता के अनुसार अधिक से अधिक पते बना सकते हैं। मेरा ईमेल छिपाएँ का उपयोग करने के लिए आपको iCloud+ को सब्सक्राइब करना चाहिए। मेरा ईमेल छिपाएँ का उपयोग करें। | ||||||||||
मेरा Mac ढूँढें | ऐसे किसी भी डिवाइस को ढूँढने के लिए आपको Find My का उपयोग करने की अनुमति देता है जिसमें आपने अपने Apple ID से साइन इन किया है। आप खोए हुए डिवाइस को ट्रैक कर सकते हैं, इसे लॉक कर सकते हैं या उसे रिमोटली मिटा सकते हैं। Find My Mac उपयोग करने के लिए स्थान सेवा चालू होनी चाहिए। इसे चालू करने के लिए, साइडबार में गोपनीयता और सुरक्षा | ||||||||||
तस्वीर | iCloud तस्वीर का उपयोग करके अपनी तस्वीरें और वीडियो संग्रहित करें ताकि आप ऐसे किसी भी डिवाइस में तस्वीर ऐप में उन्हें ऐक्सेस कर सके जिसमें आपने अपनी Apple ID से साइन इन किया है। आप शेयर किए गए ऐल्बम बना सकते हैं और iCloud शेयर की गई तस्वीर लाइब्रेरी से शेयर की गई तस्वीर लाइब्रेरी पर सहयोग कर सकते हैं। | ||||||||||
पासवर्ड और कीचेन | पासवर्ड और क्रेडिट कार्ड जैसी जानकारी को iCloud पर सुरक्षित रूप से संग्रहित करता है ताकि आप उन्हें ऐसे किसी भी डिवाइस पर ऐक्सेस कर सकें जिसमें आपने अपनी Apple ID से साइन इन किया है। जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए iCloud Keychain का उपयोग करें देखें। | ||||||||||
संपर्क | आपके संपर्कों को iCloud में संग्रहित करता है ताकि आप उन्हें ऐसे किसी भी डिवाइस पर ऐक्सेस कर सकें जिसमें आपने अपने Apple ID से साइन इन किया है। | ||||||||||
कैलेंडर | आपकी कैलेंडर जानकारी को iCloud में संग्रहित करता है ताकि आप उसे ऐसे किसी भी डिवाइस पर ऐक्सेस कर सकें जिसमें आपने अपने Apple ID से साइन इन किया है। | ||||||||||
रिमाइंडर | आपके रिमाइंडर को iCloud में संग्रहित करता है ताकि आप उन्हें ऐसे किसी भी डिवाइस पर ऐक्सेस कर सकें जिसमें आपने अपने Apple ID से साइन इन किया है। | ||||||||||
नोट | आपके नोट को iCloud पर संग्रहित करता है ताकि आप उन्हें ऐसे किसी भी डिवाइस पर ऐक्सेस कर सकें जिसमें आपने अपने Apple ID से साइन इन किया है। | ||||||||||
Safari | आपके खुले टैब को Safari ऐप में iCloud टैब में संग्रहित करता है ताकि आप उन्हें और साथ में, अपनी रीडिंग सूची और बुकमार्क को ऐसे किसी भी डिवाइस पर ऐक्सेस कर सकें जिसमें आपके Apple ID से साइन इन किया गया हो। | ||||||||||
News | आपकी News जानकारी को iCloud में संग्रहित करता है ताकि आप अपने द्वारा फ़ॉलो किए गए चैनलों और विषयों को, सहेजे गए आलेखों को और पठन हिस्ट्री को ऐसे किसी भी डिवाइस पर ऐक्सेस कर सकें जिसमें आपने अपनी Apple ID से साइन इन किया है। | ||||||||||
स्टॉक्स | आपकी स्टॉक वॉचलिस्ट जानकारी को iCloud में संग्रहित करता है ताकि आप उसे ऐसे किसी भी डिवाइस पर देख सकें जिसमें आपने अपनी Apple ID से साइन इन किया है। | ||||||||||
घर | घर ऐप की मदद से iCloud के ज़रिए इंटरनेट संचार की अनुमति देता है ताकि आप ऐसे किसी भी डिवाइस पर इंटरनेट से कनेक्टेड होम डिवाइस नियंत्रित कर सकें जिनमें आपने अपने Apple ID से साइन इन किया है। इन होम डिवाइस में थर्मोस्टेट और प्लग से लेकर विंडो ब्लाइंड, लाइट बल्ब इत्यादि तक शामिल हैं। | ||||||||||
Wallet | आपके कार्ड को iCloud पर संग्रहित करता है ताकि आप उन्हें ऐसे किसी भी डिवाइस पर उपयोग कर सकें जिसमें आपने अपने Apple ID से साइन इन किया है। | ||||||||||
Siri | आपकी Siri सेटिंग्ज़ को iCloud में संग्रहित करता है ताकि आप उनका उपयोग ऐसे किसी भी डिवाइस पर कर सकें जिसमें आपने अपनी Apple ID से साइन इन किया है। | ||||||||||
Freeform | आपके Freeform बोर्ड को iCloud में संग्रहित करता है ताकि आप उनका उपयोग ऐसे किसी भी डिवाइस पर कर सकें जिसमें आपने अपनी Apple ID से साइन इन किया है। | ||||||||||
एडवांस डेटा सुरक्षा | iCloud डेटा सुरक्षा के उच्चतम स्तर (macOS 13.1 या बाद के संस्करण) के साथ अपने अधिकांश iCloud डेटा की सुरक्षा के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का उपयोग करें। Apple सहायता आलेख iCloud डेटा सुरक्षा ओवरव्यू देखें। क्योंकि Apple के पास आपके डेटा को रिकवर करने के लिए आवश्यक “की” नहीं होंगी, इसलिए आपको अपने खाते पर रिकवरी संपर्क या रिकवरी “की” सेट करने की आवश्यकता होगी। यदि आप कभी भी अपना पासवर्ड भूल जाते हैं या अपने खाते का ऐक्सेस खो देते हैं, तो आप अपने डेटा का ऐक्सेस फिर से पाने के लिए इन अतिरिक्त रिकवरी विधियों का उपयोग कर सकते हैं। Apple सहायता आलेख खाता रिकवरी संपर्क सेटअप करें और रिकवरी “की” कैसे जनरेट करें। | ||||||||||
वेब पर iCloud डेटा ऐक्सेस करें | अपने मेल, संपर्क, कैलेंडर, तस्वीरों, नोट्स, रिमाइंडर, फ़ाइल और दस्तावेज़ों को iCloud.com और privacy.apple.com पर वेब पर ऐक्सेस करें। Apple सहायता आलेख अपने iCloud डेटा के वेब ऐक्सेस को प्रबंधित करें देखें। | ||||||||||
अधिक iCloud स्टोरेज और बेहतर इंटरनेट और सुरक्षा फ़ीचर प्राप्त करने के लिए iCloud+ में अपग्रेड करें। देखें iCloud+ क्या है?
नोट : iCloud के लिए इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होती है; कुछ iCloud फ़ीचर के लिए न्यूनतम सिस्टम आवश्यकताएँ होती हैं। Apple सहायता आलेख देखें iCloud के लिए सिस्टम आवश्यकताएँ। iCloud सभी क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं हो सकता है; iCloud फ़ीचर क्षेत्र के आधार पर भिन्न हो सकते हैं।