Mac पर प्रिंटिंग समस्याएँ हल करें
यदि आपको प्रिंट करने में समस्या आती है, तो सबसे पहले ये सुझाव आज़माएँ :
यदि आपका प्रिंटर आपके Mac से कनेक्टेड है, तो पक्का करें कि प्रिंटर का केबल सही ढंग से कनेक्टेड है, प्रिंटर इलेक्ट्रिक आउटलेट में प्लग-इन किया हुआ है और चालू है।
यदि प्रिंटर नेटवर्क में है, तो सुनिश्चित करें कि आपका Mac और प्रिंटर अभी भी समान नेटवर्क में हैं, प्रिंटर चालू है और नेटवर्क में कोई समस्या नहीं है। यदि नेटवर्क में एकाधिक प्रिंटर हैं, तो देखें कि आपने कौन सा प्रिंटर चुना है - हो सकता है कि यह आपके द्वारा चुना गया प्रिंटर न हो।
अगर आप दूसरे Mac से कनेक्टेड शेयर किए गए प्रिंटर का उपयोग करते हैं, तो पक्का करें कि Mac स्लीप मोड में नहीं है और शेयरिंग चालू है। देखें अपना प्रिंटर शेयर करें।
यदि आपका प्रिंटर आपके कंप्यूटर के USB पोर्ट से कनेक्ट है, तो जाँच करें कि उस पर सक्रिय कनेक्शन है या नहीं। “ऑप्शन-की” दबाए रखें, फिर Apple मेन्यू
> सिस्टम जानकारी चुनें। यदि प्रिंटर हार्डवेयर की सूची में दिखाई पड़ता हो, पर वह काम न कर रहा हो, तो अगली समस्या निराकरण जानकारी के लिए प्रिंटर के दस्तावेज़ों की समीक्षा करें।
यदि आप इसके बाद भी प्रिंट नहीं कर पाते हैं, तो नीचे दी गई समस्या निवारण की अतिरिक्त जानकारी देखें।
प्रिंटर जाँचें
प्रिंटर पर जाएँ और निम्नलिखित जाँचें :
यह चालू है और सामान्य स्थिति लाइटें प्रदर्शित हो रही है।
इसमें काग़ज़ है और काग़ज़ जाम नहीं है।
इसमें पर्याप्त इंक या टोनर है।
इसके केबल ठीक से कनेक्ट हैं।
अपने Mac से प्रिंटर की इंक या सप्लाई स्तर की जाँच करने के लिए कोई दस्तावेज़ खोलें, फ़ाइल > “प्रिंट करें” चुनें, फिर प्रिंट डायलॉग में नीचे की ओर स्क्रोल करें और प्रिंटर जानकारी पर क्लिक करें।
दुबारा प्रिंट करने की कोशिश करें
प्रिंटर पॉप-अप मेन्यू में प्रिंटर के नाम के आगे एक आइकॉन अपना स्टेटस दिखाता है—उदाहरण के लिए यह पॉज़ किया गया है, ऑफ़लाइन है या अनुपलब्ध है। अधिक विवरण देखने और प्रिंटिंग जारी रखने के लिए :
अपने Mac पर, प्रिंटर क़तार विंडो को खोलने के लिए Dock में प्रिंट सेंटर आइकॉन पर क्लिक करें।
इनमें से कोई एक काम करें :
यदि आपको टूलबार में
दिखाई देता है, तो इसका अर्थ है कि प्रिंटर पॉज़ हो गया है। प्रिंटिंग जारी रखने के लिए बटन पर क्लिक करें।
यदि एरर के कारण दूसरी जॉब क़तार को ब्लॉक कर रही है, तो उस जॉब को चुनें, फिर
पर क्लिक करें।
अगर सूची में कोई व्यक्तिगत प्रिंट जॉब रोका गया है, तो उसे चुनें, फिर दाईं ओर
पर क्लिक करें।
यदि आप प्रिंटर के क्यू में अपना प्रिंट कार्य नहीं देखते हैं, तो हो सकता है कि आपने दूसरे प्रिंटर में प्रिंट किया है। अन्य प्रिंटर के लिए प्रिंट सेंटर में क़तार की जाँच करें या फिर से प्रिंट करने की कोशिश करें, यह सुनिश्चित करके कि आपने सही प्रिंटर चुना है।
दूसरे ऐप से प्रिंट करने की कोशिश करें।
दूसरे ऐप से प्रिंट करने की कोशिश करें जैसे TextEdit। यदि समस्या केवल एक ही ऐप में आती है, तो समस्या निवारण पर अधिक जानकारी के लिए ऐप का दस्तावेज़ जाँचें।
सुनिश्चित करें कि आपके पास नवीनतम संस्करण है
इस बात का ध्यान रखें कि आपके पास प्रिंटर के सॉफ़्टवेयर (इसे प्रिंटर ड्राइवर भी कहते हैं) का सही संस्करण हो। यदि आवश्यक हो, तो प्रिंटर के साथ या निर्माता की वेबसाइट से आए नवीनतम प्रिंटिंग सॉफ़्टवेयर को इंस्टॉल करें। यदि आप किसी ऐसे प्रिंटर का उपयोग कर रहे हैं जिसे दूसरे यूज़र द्वारा शेयर किया जा रहा है, तो सुनिश्चित करें कि आप दोनों सॉफ़्टवेयर के समान संस्करण का उपयोग कर रहे हैं।
नोट : अगर आपको एरर संदेश दिखता है कि आपके प्रिंटर का सॉफ़्टवेयर संगत नहीं है, तो हो सकता है कि आपको अपने Mac पर अपने प्रिंटर का सॉफ़्टवेयर रन करने के लिए Rosetta इंस्टॉल करना पड़े। Apple सहायता आलेख Apple Silicon वाले Mac पर Intel-आधारित ऐप्स का उपयोग करना देखें।
अपने Mac पर, यह जानने के लिए कि आप कौन-सा प्रिंटर सॉफ़्टवेयर इस्तेमाल कर रहे हैं, Apple मेनू
> सिस्टम सेटिंग्ज़ चुनें, फिर साइडबार में प्रिंटर और स्कैनरपर क्लिक करें।
दाईं ओर प्रिंटर सूची में प्रिंटर पर क्लिक करें, फिर ड्राइवर संस्करण की जाँच करें।
आपके पास नवीनतम ड्राइवर संस्करण है या नहीं, यह जानने के लिए प्रिंटर के निर्माता से संपर्क करें।
यदि आप नेटवर्क प्रिंटर या अपने Mac से कनेक्टेड प्रिंटर का उपयोग कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपके पास प्रिंटर के लिए सॉफ़्टवेयर का नवीनतम संस्करण है। यदि आपको अब भी समस्याएँ हो रही हैं, तो प्रिंटर सॉफ़्टवेयर का दूसरा संस्करण आज़माएँ।
यदि आप AirPrint संगत प्रिंटर का उपयोग कर रहे हैं, तो अपने प्रिंटर के निर्माता से संपर्क करके पता करें कि आपके प्रिंटर मॉडल के लिए कोई अपडेट उपलब्ध है या नहीं।
प्रिंट डायलॉग एक्सटेंशन बंद करें
कुछ प्रिंटर सॉफ़्टवेयर और ऐप्स, प्रिंट डायलॉग एक्सटेंशन (PDE) का उपयोग करते हैं, ताकि जब आप प्रिंट दें तो कस्टम प्रिंट विकल्प और डायलॉग उपलब्ध रहें। PDE का उपयोग करने वाले सॉफ़्टवेयर से यदि प्रिंटिंग के दौरान कोई समस्या आती है, तो आप उस प्रिंटर के लिए PDE बंद कर सकते हैं।
Apple मेनू
> सिस्टम सेटिंग्ज़ चुनें, फिर साइडबार में प्रिंटर और स्कैनरपर क्लिक करें। (हो सकता है कि आपको नीचे स्क्रोल करना पड़े।)
दाईं ओर प्रिंटर सूची में प्रिंटर पर क्लिक करें, विकल्प और आपूर्ति बटन पर क्लिक करें, जेनरिक प्रिंटर फ़ीचर चेकबॉक्स का उपयोग करें चुनें, फिर ठीक पर क्लिक करें।
नुस्ख़ा : आपको यूटिलिटी फ़ोल्डर में प्रिंट सेंटर मिल सकता है जिसकी मदद से आप एक प्रिंटर के “विकल्प और सप्लाई” तेज़ी से देख सकते हैं। जब प्रिंट सेंटर खुला हो, तो साइडबार में प्रिंटर चुनें, प्रिंटर > प्रिंटर जानकारी चुनें, फिर विकल्प टैब या सप्लाई लेवल टैब पर क्लिक करें। प्रिंट सेंटर की मदद से प्रिंटर और प्रिंट जॉब को प्रबंधित करें देखें।
नया प्रिंटर क्यू बनाने के लिए प्रिंटर दुबारा जोड़ें
अपने Mac पर, यदि प्रिंटर नेटवर्क पर हो, तो Apple मेनू
> सिस्टम सेटिंग्ज़ चुनें, फिर साइडबार में प्रिंटर और स्कैनरपर क्लिक करें। (हो सकता है कि आपको नीचे स्क्रोल करना पड़े।)
प्रिंटर को अपने उपलब्ध प्रिंटरों की सूची में शामिल करें : दाईं ओर प्रिंटर, स्कैनर या फ़ैक्स जोड़ें बटन पर क्लिक करें। एक डायलॉग प्रदर्शित होता है जिसमें आपके स्थानीय नेटवर्क पर मौजूद प्रिंटरों की सूची होती है। आपके प्रिंटर को प्रदर्शित होने में एक या दो मिनट लग सकते हैं।
यदि आपका प्रिंटर अभी भी सूची में प्रदर्शित नहीं होता है, तो प्रिंटर को इसके IP पता द्वारा जोड़ने की कोशिश करें (नीचे देखें)।
यदि आप नए जुड़े प्रिंटर क्यू से प्रिंट कर सकते हैं, तो पुराना प्रिंटर क्यू डिलीट करें।
यदि आप प्रिंटर नहीं जोड़ पाते हैं क्योंकि यह उपलब्ध प्रिंटरों की सूची में प्रदर्शित नहीं होता है, तो हो सकता है कि यह बंद हो, या आपका Mac अब दूसरे नेटवर्क में हो। यदि प्रिंटर दूसरे यूज़र द्वारा शेयर किया गया था, तो हो सकता है कि यूज़र ने इसका शेयरिंग बंद कर दिया हो, या यूज़र का Mac बंद हो सकता है। यदि आप प्रिंटर प्रबंधित नहीं करते हैं, तो किसी दूसरे व्यक्ति से मदद लें।
प्रिंटिंग सिस्टम रीसेट करें (अंतिम उपाय)
अगर आपने बाकी सब कुछ आज़मा लिया है और फिर भी प्रिंट नहीं कर पा रहे हैं, तो प्रिंटिंग सिस्टम रीसेट करें। इससे सभी प्रिंटर, प्रिंट हुए जॉब और प्रिंटर प्रीसेट डिलीट हो जाते हैं—इसके बाद आपको अपने प्रिंटर फिर से जोड़ने होंगे।
अपने Mac पर Apple मेन्यू > सिस्टम सेटिंग चुनें, फिर साइडबार में प्रिंटर और स्कैनर पर क्लिक करें। (हो सकता है कि आपको नीचे स्क्रोल करना पड़े।)
“प्रिंटर” सूची में कहीं भी कंट्रोल-क्लिक करें, फिर “प्रिंटिंग सिस्टम रीसेट करें” चुनें।
अपने प्रिंटर को दोबारा जोड़ें।