Mac पर Siri चालू करें और सक्रिय करें
Siri आपके Mac में बिल्टइन इंटेलिजेंट असिस्टेंट है जो आपको अपने काम पूरे करने में मदद करती है। शुरू करने के लिए, मूलभूत बातें जानें—जैसे कि Siri को कैसे चालू करें और कैसे उसका ध्यान आकर्षित करें।
नोट : Siri को आपकी जानकारी की सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया है और आप फ़ैसला कर सकते हैं कि आपको क्या शेयर करना है। अधिक जानने के लिए, Siri, डिक्टेशन और गोपनीयता वेबसाइट और ”Siri और डिक्टेशन बेहतर बनाएँ” और गोपनीयता वेबसाइट देखें।
Siri चालू करें
जानकारी हासिल करने के लिए आप Siri का इस्तेमाल कर सकें, उसके लिए आपको पहले इसे चालू करना होगा। यदि आपने अपने Mac के सेटअप के दौरान पहले ही Siri को सेटअप नहीं किया था, तो निम्नलिखित काम करें :
अपने Mac पर सिस्टम सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
साइडबार में Siri पर क्लिक करें। (हो सकता है कि आपको नीचे स्क्रोल करना पड़े।)
“Siri चालू करें” पर क्लिक करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।
Siri सेटिंग को और ज़्यादा कस्टमाइज़ करने के लिए, (जैसे “Hey Siri” या “Siri” को कैसे ऐक्टिवेट करें और Siri कैसे सुनाई दे), Siri को कस्टमाइज़ करें देखें।
Siri सक्रिय करें
जब आप Siri चालू कर लेते हैं, तो आपको इसे सक्रिय करने की ज़रूरत होती है, फिर आप कोई सवाल पूछ सकते हैं या किसी प्रकार का अनुरोध कर सकते हैं।
नोट : Siri का उपयोग करने के लिए आपका इंटरनेट से कनेक्टेड होना आवश्यक है।
इनमें से कोई एक काम करें :
अपने कीबोर्ड पर फ़ंक्शन कीज़ की पंक्ति में
दबाएँ रखें। अगर यह “की” उपलब्ध नहीं है, तो कीबोर्ड शॉर्टकट का उस तरह उपयोग करें जैसे Siri सेटिंग्ज़ में बताया गया है।
मेन्यू बार में
पर क्लिक करें। अगर यह दिखाया नहीं गया है, तो मेन्यू बार में Siri जोड़ें देखें।
“Hey Siri” या “Siri” बोलें ( यदि विकल्प उपलब्ध है और Siri सेटिंग्ज़ में चालू है)। “Hey Siri” या “Siri” चालू करने के लिए “Hey Siri” या “Siri” चालू करें देखें।
यह देखने के लिए कि “Hey Siri” या “Siri” आपके डिवाइस, भाषा और क्षेत्र के लिए उपलब्ध है या नहीं macOS फ़ीचर उपलब्धता वेबसाइट देखें।
Siri से कोई सवाल पूछें या अनुरोध करें।
यदि आपकी “स्थान सेवाएँ” चालू हैं, तो आपके डिवाइस का स्थान अनुरोध के समय पर निर्धारित होगा। आप सिस्टम सेटिंग्ज़ में जाकर यह विकल्प बदल सकते हैं—आपके Mac के स्थान का कंट्रोल ऐक्सेस देखें।
Siri बंद करें
अपने Mac पर सिस्टम सेटिंग ऐप
पर जाएँ।
साइडबार में Siri पर क्लिक करें। (हो सकता है कि आपको नीचे स्क्रोल करना पड़े।)
“Siri को बंद करें” पर क्लिक करें।
अगर आप फ़ैमिली शेयरिंग समूह के लिए पारिवारिक आयोजक हैं, तो आप अपने बच्चे के डिवाइस पर पैरेंटल कंट्रोल सेटअप कर सकते हैं और Siri और डिक्टेशन ऐक्सेस को प्रतिबंधित कर सकते हैं। स्क्रीन टाइम में Siri प्रतिबंध सेटिंग बदलें देखें।