Mac पर Genmoji से अपनी ख़ुद की ईमोजी बनाएँ
Apple Intelligence का इस्तेमाल करके, आप कस्टम ईमोजी बना सकते हैं—जिसे Genmoji कहा जाता है। केवल यह बताएँ कि आप Genmoji को कैसा दिखाना चाहते हैं, मौजूदा ईमोजी को विवरणों के साथ मिलाएँ या किसी दोस्त या परिवार के सदस्य की तस्वीर के आधार पर कोई ईमोजी बनाएँ। आप Genmoji को संदेशों में जोड़ सकते हैं, स्टिकर के रूप में शेयर कर सकते हैं या Tapback आदि कर सकते हैं।
नोट : macOS 27 पर Apple Intelligence सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। उपयोग सीमाएँ लागू हो सकती हैं।* आप स्क्रीन टाइम सेटिंग में जाकर Genmoji जैसे इमेज बनाने के फ़ीचर का ऐक्सेस ब्लॉक कर सकते हैं। स्क्रीन टाइम में Intelligence और Siri सेटिंग बदलें देखें। रियलिस्टिक इमेज के लिए अनुशंसित आयु 18+ है। पैरेंटल कंट्रोल के बारे में अधिक जानकारी के लिए बच्चों और परिवारों के लिए Apple डिवाइस देखें।
Genmoji बनाएँ
किसी ऐप में लिखते हुए अपने कीबोर्ड पर Fn/
-E दबाएँ।
नुस्ख़ा : कुछ ऐप्स जैसे मेल या संदेश में आप
पर भी क्लिक कर सकते हैं।
वर्ण व्यूअर के ऊपर दाईं ओर
पर क्लिक करें।
Genmoji बनाने के लिए इनमें से कोई एक काम करें :
इसका वर्णन करें : विवरण दर्ज करें।
मौजूदा ईमोजी या Genmoji को आधार के रूप में इस्तेमाल करें : ईमोजी या Genmoji चुनने के लिए
पर क्लिक करें।
अपनी तस्वीर लाइब्रेरी में से किसी व्यक्ति को जोड़ें :
पर क्लिक करें, फिर कोई व्यक्ति चुनें। आप अधिकतम तीन लोगों को जोड़ सकते हैं।
नोट : यदि आप ऐसा टेक्स्ट विवरण प्रदान करते हैं जो आपके द्वारा चुने गए व्यक्ति से मेल नहीं खा रहा हो, तो आपकी इमेज टेक्स्ट विवरण के बजाय आपके द्वारा चुनी गई तस्वीर के आधार पर वैयक्तिकृत हो जाती है।
किसी और चीज़ की तस्वीर जोड़ें, जैसे कि पालतू जानवर, प्रकृति या भोजन :
पर क्लिक करें, फिर कोई विकल्प चुनें।
अपने Genmoji को बेहतर बनाने के लिए बदलाव का विवरण दें या मौजूदा ईमोजी या Genmoji को आपके द्वारा बनाए गए ईमोजी या Genmoji के साथ संयोजित करें।
नोट : अपने Genmoji के संस्करणों के बीच मूव करने के लिए ऊपर या नीचे की ओर स्क्रोल करें। आप किसी भी समय किसी अलग संस्करण पर जा सकते हैं और वहाँ से उसे बेहतर बना सकते हैं।
जब आप अपने Genmoji से ख़ुश हों, तो “जोड़ें” पर क्लिक करें।
आपके द्वारा बनाए गए Genmoji को वर्ण व्यूअर में आपके स्टिकर के साथ सहेजा जाता है।
आप Image Playground में Genmoji भी बना सकते हैं। Image Playground का इस्तेमाल करके मूल इमेज बनाना देखें।
Genmoji डिलीट करें
अपने कीबोर्ड पर Fn/
-E दबाएँ।
पर क्लिक करें, उस Genmoji पर कंट्रोल-क्लिक करें जिसे आप डिलीट करना चाहते हैं, फिर “डिलीट करें” चुनें।
आप संदेश वार्तालाप में पर भी क्लिक कर सकते हैं, फिर स्टिकर पर क्लिक करें।
पर क्लिक करें, किसी Genmoji पर कंट्रोल-क्लिक करें, फिर “डिलीट करें” चुनें।