अपने Mac और अन्य Apple डिवाइस के बीच कॉपी और पेस्ट करें
आप अपने किसी एक Apple डिवाइस से कॉन्टेंट कॉपी करके दूसरे डिवाइस पर पेस्ट करने के लिए यूनिवर्सल क्लिपबोर्ड नामक फ़ीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप अपने Mac पर किसी URL को कॉपी करके उसे अपने iPhone पर Safari में पेस्ट कर सकते हैं या अपने iPad पर टेक्स्ट को कॉपी करके उसे अपने Mac पर किसी नोट में पेस्ट कर सकते हैं।
शुरू करने से पहले
निम्नलिखित को सुनिश्चित करें :
आपने दोनों डिवाइस पर समान Apple खाते पर साइन इन किया हो।
दोनों डिवाइस यूनिवर्सल क्लिपबोर्ड के लिए न्यूनतम सिस्टम आवश्यकताएँ पूरी करते हों।
Mac पर कॉपी और पेस्ट करने का तरीक़ा
कोई टेक्स्ट या इमेज चुनें: अपने पॉइंटर से, वह टेक्स्ट या इमेज चुनें जिसे आपको कॉपी करना है।
कोई टेक्स्ट या इमेज कॉपी करें: कमांड-C दबाएँ या मेनू बार से संपादित करें > कॉपी करें चुनें।
कोई टेक्स्ट या इमेज पेस्ट करें: अपने पॉइंटर को वहाँ मूव करें जहाँ आपको टेक्स्ट या इमेज पेस्ट करनी है और क्लिक करें, फिर कमांड-V दबाएँ या मेनू बार से संपादित करें > पेस्ट करें चुनें।
ऐसे अन्य जेस्चर जो आपको कॉपी और पेस्ट करने की अनुमति देते हैं, खोजने के लिए iPhone पर टेक्स्ट चुनना, कट, कॉपी और पेस्ट करना और iPad पर टेक्स्ट चुनना, कट, कॉपी और पेस्ट करना देखें।
iPhone या iPad पर कॉपी और पेस्ट करने का तरीक़ा
टेक्स्ट चुनें और कॉपी करें: किसी शब्द को चुनने के लिए एक उँगली से डबल-टैप करें या पैराग्राफ़ को चुनने के लिए एक उँगली से ट्रिपल-टैप करें। (अपने चयन को ऐडजस्ट करने के लिए, ग्रैब पॉइंट इधर-उधर मूव किए जा सकते हैं।) फिर कॉपी करें पर टैप करें।
कोई इमेज चुनें और कॉपी करें: किसी इमेज को चुनने के लिए टच और होल्ड करें, फिर कॉपी करें पर टैप करें।
कोई टेक्स्ट या इमेज पेस्ट करें: उस जगह पर टैप करें जहाँ पर आपको टेक्स्ट या इमेज को पेस्ट करना है, फिर पेस्ट करें पर टैप करें।
ऐसे अन्य जेस्चर जो आपको कॉपी और पेस्ट करने की अनुमति देते हैं, खोजने के लिए iPhone पर टेक्स्ट चुनना, कट, कॉपी और पेस्ट करना और iPad पर टेक्स्ट चुनना, कट, कॉपी और पेस्ट करना देखें।
अपने Mac और अन्य डिवाइस के बीच कॉपी और पेस्ट करें
यूनिवर्सल क्लिपबोर्ड कोई ऐसा फ़ीचर नहीं है जो आपको दिखता है। यह आपके Mac पर कॉपी और पेस्ट की तरह ही व्यवहार करता है, सिवाय इसके कि आप यूनिवर्सल क्लिपबोर्ड की मदद से अपने किसी अन्य Apple डिवाइस जैसे iPhone या iPad पर भी पेस्ट कर सकते हैं।
अपने Mac पर टेक्स्ट या इमेज चुनें, फिर कमांड-C दबाएँ या मेनू बार से संपादन > कॉपी चुनें।
अपने अन्य डिवाइस पर उस जगह पर टैप करें (iPhone या iPad पर) या फिर क्लिक करें (किसी अन्य Mac पर) जहाँ आप टेक्स्ट या इमेज पेस्ट करना चाहते हैं, फिर पेस्ट पर टैप या क्लिक करें।
अपने iPhone, iPad या Mac पर कॉपी और पेस्ट करने से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए, iPhone या iPad पर कॉपी और पेस्ट करने का तरीक़ा या Mac पर कॉपी और पेस्ट करने का तरीक़ा देखें।
नोट : जब आप कॉन्टेंट कॉपी करते हैं, तो यह थोड़े समय के लिए आपके क्लिपबोर्ड पर उपलब्ध रहता है।
अगर यूनिवर्सल क्लिपबोर्ड काम नहीं कर रहा है
पक्का करें कि आपने दोनों डिवाइस पर समान Apple खाते से साइन इन किया है।
पक्का करें कि आपके iPhone और Mac का वाई-फ़ाई, Bluetooth और Handoff चालू हो।
आपके डिवाइस एक-दूसरे के 30 फ़ीट (10 मीटर) के अंदर होने चाहिए।
अगर यूनिवर्सल क्लिपबोर्ड काम करने में दिक्कत कर रहा है, तो अपने डिवाइस को रीस्टार्ट करें और दोबारा कोशिश करें।
यूनिवर्सल क्लिपबोर्ड, डिवाइस के बीच टेक्स्ट के छोटे चयन या कॉपी की गई इमेज शेयर करने का सबसे बेहतर तरीक़ा है। यदि आप अपने Mac और अन्य Apple डिवाइस के बीच एकाधिक फ़ाइलें शेयर करना चाहते हैं, तो अपने Mac और iPhone, iPad या iPod touch के बीच कॉन्टेंट को सिंक करें देखें।