सुनने या देखने के लिए पॉडकास्ट ढूँढें
आप साइडबार में दिखाई दे रहे आइटमों को चुनकर Apple TV 4K पर पॉडकास्ट ऐप पर खोज सकते या ब्राउज़ कर सकते हैं।
खोज खोज शब्द डालकर या क्यूरेट की गई श्रेणियों को ब्राउज़ करके पॉडकास्ट ढूँढें। | होम लोकप्रिय कार्यक्रम, श्रेणियाँ, चैनल ब्राउज़ करें और अपनी सुनने या देखने की हिस्ट्री के आधार पर वैयक्तिकृत अनुशंसाएँ पाएँ। | नया नए और शीर्ष पॉडकास्ट के साथ ही क्यूरेट की गई श्रेणियाँ ब्राउज़ करें। |
लाइब्रेरी आप जिन्हें फ़ॉलो करते हैं, वे पॉडकास्ट या पॉडकास्ट चैनल, नवीनतम एपिसोड और सहेजे गए एपिसोड ढूँढें। | अभी चल रहा है प्लेबैक कंट्रोल और अन्य चीज़ें ऐक्सेस करने के लिए वर्तमान में चलाए जा रहे पॉडकास्ट पर जाएँ। | चैनल अपने सब्सक्राइब किए हुए पॉडकास्ट चैनल के लिए एपिसोड ढूँढें। |
पॉडकास्ट ऐप में खोजें
अगर आप किसी विशिष्ट पॉडकास्ट की तलाश कर रहे हैं, तो आप उसे सीधे पॉडकास्ट ऐप में खोज सकते हैं।
Apple TV 4K पर पॉडकास्ट ऐप
में जाएँ।साइडबार खोलें, फिर खोजें चुनें।
निम्नलिखित में से एक कार्य करें :
रेटिंग, विवरण और अन्य जानकारी देखने के लिए पॉडकास्ट चुनें।
Siri: अपने रिमोट पर
दबाए रखें, फिर Siri को शीर्षक, विषय या शैली के हिसाब से पॉडकास्ट खोजने के लिए कहें।
पॉडकास्ट ऐप में ब्राउज़ करें
Apple TV 4K पर पॉडकास्ट ऐप
में जाएँ।साइडबार खोलें, फिर होम या नया चुनें।
निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :
स्क्रीन के शीर्ष पर फ़ीचर किए गए आइटम ब्राउज़ करने के लिए रिमोट पर दाईं ओर दबाएँ या आइटम को क्रम से देखने के लिए
चुनें। पीछे जाने के लिए रिमोट पर बाईं ओर दबाएँ।टॉप चार्ट, नई रिलीज़, क्यूरेट किए गए संग्रह और वैयक्तिकृत सुझाव देखने के लिए नीचे स्क्रोल करें।
किसी श्रेणी में सभी आइटम देखने या किसी संग्रह के बारे में अधिक जानकारी देखने के लिए, पंक्ति शीर्षक को हाईलाइट करें और चुनें।
अधिक विकल्पों के लिए, पॉडकास्ट चुनें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :
पॉडकास्ट को फ़ॉलो करने या उपलब्ध होने पर नए एपिसोड पाने के लिए
चुनें। उसे अनफ़ॉलो करने के लिए,
चुनें।नुस्ख़ा : आप पॉडकास्ट ऐप में कहीं भी क्लिकपैड या टच सर्फ़ेस को दबाए रखकर, फिर फ़ॉलो करें या अनफ़ॉलो करें चुनकर किसी कार्यक्रम को हाइलाइट भी कर सकते हैं।
कोई एपिसोड चुनकर उसे चलाना शुरू करें।
Siri: अपने रिमोट पर
दबाए रखें, फिर Siri को कोई पॉडकास्ट चलाना शुरू करने के लिए कहें।नवीनतम एपिसोड के विवरण पढ़ने के लिए
चुनें।विशिष्ट एपिसोड, ट्रेलर, संबंधित आइटम और अतिरिक्त विवरण देखने के लिए नीचे स्क्रोल करें।
कोई पॉडकास्ट एपिसोड सहेजना
Apple TV 4K पर पॉडकास्ट ऐप
में जाएँ।निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :
पॉडकास्ट ऐप में कहीं भी एपिसोड सहेजें : उस एपिसोड पर नैविगेट करें जिसे आप सहेजना चाहते हैं, फिर अपने रिमोट पर क्लिकपैड सेंटर या टच सर्फ़ेस को दबाए रखें और “एपिसोड सहेजें” चुनें।
आप वर्तमान में जो सुन रहे हैं, उसे या अपनी क़तार में अन्य एपिसोड को सहेजें : अभी चल रहा है स्क्रीन पर जाएँ, प्लैबैक कंट्रोल दिखाएँ, फिर अगला चुनें। उस एपिसोड को हाइलाइट करें जिसे आप सहेजना चाहते हैं, अपने रिमोट पर क्लिकपैड या टच सर्फ़ेस को दबाए रखें, फिर “एपिसोड सहेजें” चुनें।
कोई एपिसोड सहेजे जाने के बाद, यह विकल्प “एपिसोड न सहेजें” पर बदल जाता है।





