सुनने या देखने के लिए संगीत ढूँढें
आप साइडबार में दिखाई दे रहे आइटमों को चुनकर Apple TV 4K पर संगीत ऐप पर खोज सकते या ब्राउज़ कर सकते हैं।
नोट : Apple Music ऐप पर गानों और फ़ीचर का पूरा ऐक्सेस पाने के लिए, Apple Music सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होती है।
खोज खोज शब्द डालकर या क्यूरेट की गई श्रेणियों को ब्राउज़ करके संगीत ढूँढें। | होम एक ही जगह पर अपने पसंदीदा संगीत के साथ ही वैयक्तिकृत अनुशंसाओं और कस्टम मिक्स का ऐक्सेस पाएँ। | नया संगीत विशेषज्ञों से सबसे बेहतर संगीत और संगीत वीडियो की अनुशंसाएँ ब्राउज़ करें। |
गाएँ* रियल-टाइम, बीट-बाय-बीट गाने के बोल के साथ लाखों गीत गाएँ। Apple TV 4K पर Apple Music Sing का इस्तेमाल करें देखें। *Apple TV 4K (तीसरी पीढ़ी) पर उपलब्ध। | संगीत वीडियो सबसे ख़ास नए संगीत वीडियो, क्यूरेटेड वीडियो प्लेलिस्ट और Apple Music TV, जो लोकप्रिय संगीत वीडियो की 24 घंटे की लाइवस्ट्रीम है, देखें। | रेडियो Apple Music रेडियो स्टेशन के साथ ही ब्रॉडकास्ट और विभिन्न शैलियों पर आधारित अन्य स्टेशनों का संग्रह सुनें। |
लाइब्रेरी अगर आपके पास Apple Music सब्सक्रिप्शन है, तो Apple Music कॉन्टेंट और आपके द्वारा जोड़ी गई प्लेलिस्ट, आपकी iTunes Store ख़रीदारी और प्लेलिस्ट और आपके iPhone, iPad और अन्य डिवाइस से सिंक किया हुआ संगीत ऐक्सेस करें। | अभी चल रहा है प्लेबैक कंट्रोल और अन्य चीज़ें ऐक्सेस करने के लिए वर्तमान में चलाए जा रहे गीत पर जाएँ। |
संगीत ऐप में खोजें
Apple Music ऐप की खोज स्क्रीन पर, आप Apple Music या अपनी लाइब्रेरी में कोई विशिष्ट गाना, कलाकार या ऐल्बम ढूँढ सकते हैं। इसके अलावा, आप खोज श्रेणियों को ब्राउज़ करके कुछ नया ढूँढ सकते हैं।
Apple TV 4K पर संगीत ऐप
पर जाएँ।साइडबार खोलें, फिर खोजें चुनें।
निम्नलिखित में से एक कार्य करें :
रेटिंग, विवरण और अन्य जानकारी देखने के लिए आइटम चुनें।
Siri: अपने रिमोट पर
दबाए रखें, फिर Siri को एक विशिष्ट गाना, ऐल्बम, कलाकार या शैली चलाने के लिए कहें।
संगीत ऐप में ब्राउज़ करें
Apple TV 4K पर संगीत ऐप
पर जाएँ।साइडबार खोलें, फिर होम या नया चुनें।
निम्नलिखित में से एक कार्य करें :
होम स्क्रीन पर, संगीत की वैयक्तिकृत पंक्तियाँ, जैसे टॉप पिक्स, हालिया चलाए गए, ख़ास आपके लिए (आपकी सुनने की हिस्ट्री के आधार पर वैयक्तिकृत मिक्स), आपके लिए स्टेशन, और फिर चलाएँ (पूरे समय के लिए या वार्षिक रूप से आपके शीर्ष संगीत का कस्टम मिक्स) देखने के लिए नीचे स्क्रोल करें।
नया स्क्रीन पर फ़ीचर किए गए आइटम और प्लेलिस्ट, ट्रेंडिंग गाने, नई रिलीज़, हाल ही में अपडेट की गई Apple Music प्लेलिस्ट, ग्लोबल और स्थानीय चार्ट वगैरह देखने के लिए नीचे स्क्रोल करें।
नुस्ख़ा : आपको दिखने वाले सुझावों के प्रकार फ़िल्टर करने के लिए, स्क्रीन पर सबसे नीचे “एक्सप्लोर करने के लिए अधिक” पर नीचे स्क्रोल करें, फिर संगीत वीडियो या मूड और गतिविधि जैसी कोई श्रेणी चुनें।
किसी पंक्ति में बाईं और दाईं ओर नैविगेट करके उपलब्ध विकल्प देखें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :
कोई स्टेशन या रेडियो एपिसोड चलाना शुरू करने के लिए : स्टेशन या एपिसोड चुनकर उसे तुरंत चलाना शुरू करें।
कोई मिक्स, प्लेलिस्ट या ऐल्बम सुनने के लिए : गाने की सूची देखने के लिए, कोई मिक्स, प्लेलिस्ट या ऐल्बम चुनें।
शीर्ष से चलाने के लिए “चलाएँ” चुनें, गाने एक मिक्स ऑर्डर में चलाने के लिए “शफ़ल करें” चुनें। इसके अलावा, किसी विशिष्ट गाने को चलाएँ। आप मिक्स या ऐल्बम को अपनी लाइब्रेरी में जोड़ने के लिए,
भी चुन सकते हैं या अधिक विकल्प देखने के लिए,
चुनें।अपनी लाइब्रेरी, प्लेलिस्ट या क़तार में कोई आइटम जोड़ने के लिए : किसी आइटम पर नैविगेट करें, अधिक विकल्प देखने के लिए क्लिकपैड या टच सर्फ़ेस को दबाकर रखें, फिर पॉप-अप मेनू से कोई विकल्प चुनें।
किसी कलाकार की प्रोफ़ाइल पर जाने के लिए : किसी ऐल्बम पर नैविगेट करें, अधिक विकल्प देखने के लिए क्लिकपैड या टच सर्फ़ेस को दबाकर रखें, फिर “कलाकार पर जाएँ” चुनें।
जब आप संगीत चलाना शुरू कर देते हैं, तो “अभी चल रहा है” स्क्रीन खुलती है, जहाँ से आप प्लेबैक कंट्रोल कर सकते हैं, अधिक जानकारी पा सकते हैं और उपलब्ध होने पर, गाने के बोल देख सकते हैं। Apple TV 4K पर संगीत प्लेबैक कंट्रोल करना देखें।
किसी गाने या कलाकार के आधार पर एक कस्टम स्टेशन बनाना
कस्टम स्टेशन बनाकर, आप ऐसा नया संगीत ढूँढ सकते हैं जो किसी विशिष्ट गाने या कलाकार से मिलता-जुलता है।
Apple TV 4K पर संगीत ऐप
पर जाएँ।निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :
किसी गाने के आधार पर एक स्टेशन बनाने के लिए : संगीत ऐप में कहीं भी किसी गाने पर नैविगेट करें, क्लिकपैड या टच सर्फ़ेस को दबाए रखें, फिर “स्टेशन बनाएँ” चुनें।
किसी कलाकार के आधार पर एक स्टेशन बनाने के लिए : कलाकार की प्रोफ़ाइल पर जाएँ,
चुनें, फिर “स्टेशन बनाएँ” चुनें।उस गाने के आधार पर एक स्टेशन बनाने के लिए, जो वर्तमान में चल रहा है : स्क्रीन के शीर्ष पर “अभी चल रहा है” पर नैविगेट करें, प्लेबैक कंट्रोल दिखाएँ,
चुनें, फिर “स्टेशन बनाएँ” चुनें।Siri: अपने रिमोट पर
दबाए रखें, फिर Siri को वर्तमान में चल रहे गाने के आधार पर रेडियो स्टेशन बनाने के लिए कहें।
नोट : बनाए गए नए स्टेशन, रेडियो स्क्रीन की “हाल ही में चलाया गया” श्रेणी में दिखाई देते हैं।
Apple Music रेडियो सुनना
Apple Music ऐप में रेडियो स्क्रीन, हमेशा चालू रहने वाले Apple Music रेडियो स्टेशन पेश करती है, जिसमें Apple Music 1, Apple Music Hits और Apple Music Country शामिल हैं। साथ ही, अलग-अलग शैलियों के आधार पर ब्रॉडकास्ट और अन्य स्टेशन का एक संग्रह भी शामिल है। आप Apple TV 4K पर हज़ारों स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रॉडकास्ट रेडियो स्टेशन चला सकते हैं।
नोट : संगीत ऐप पर गानों और फ़ीचर का पूरा ऐक्सेस पाने के लिए, Apple Music सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होती है।
Apple TV 4K पर संगीत ऐप
पर जाएँ।साइडबार खोलें, फिर रेडियो चुनें।
निम्नलिखित सहित श्रेणी पंक्तियाँ देखने के लिए नीचे स्क्रोल करें :
Apple Music Radio, जिसमें Apple Music 1 के साथ ही की और शैलियों के स्टेशन जैसे हिट्स, कंट्री, क्लब और चिल शामिल हैं
नुस्ख़ा : Apple Music Radio के शेड्यूल देखने के लिए, इसके थंबनेल पर नैविगेट करें, क्लिकपैड या टच सर्फ़ेस को दबाए रखें, फिर “शेड्यूल देखें” चुनें।
आपके स्थान के आस-पास के स्थानीय प्रसारणकर्ता और दुनिया भर के अंतर्राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता
एपिसोड, कार्यक्रम, प्लेलिस्ट, इंटरव्यू इत्यादि
किसी श्रेणी पंक्ति में बाईं और दाईं ओर नैविगेट करके उपलब्ध कार्यक्रम, एपिसोड और इंटरव्यू देखें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :
कोई स्टेशन, रेडियो एपिसोड या लाइव ब्रॉडकास्ट चलाना शुरू करें : स्टेशन या एपिसोड चुनकर उसे तुरंत चलाना शुरू करें।
किसी रेडियो कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी देखें : एपिसोड देखने, प्लेलिस्ट, मिलते-जुलते कार्यक्रम वगैरह दिखाने के लिए कोई कार्यक्रम चुनें।
संगीत वीडियो या Apple Music TV ब्राउज़ करें या चलाएँ
नोट : वीडियो ब्राउज़ करने के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन उन्हें चलाने के लिए ज़रूरी है कि आप Apple Music सब्सक्राइबर हों।
Apple TV 4K पर संगीत ऐप
पर जाएँ।साइडबार खोलें, फिर संगीत वीडियो चुनें।
निम्नलिखित सहित श्रेणी पंक्तियाँ देखने के लिए नीचे स्क्रोल करें :
फ़ीचर किए गए संगीत वीडियो, नए रिलीज़ किए गए संगीत वीडियो, लाइव परफ़ॉर्मेंस, शैली के अनुसार संगीत वीडियो और थीम, कलाकार, शैली या ज़माने के अनुसार क्यूरेट की गई संगीत वीडियो प्लेलिस्ट
Apple Music TV एक मुफ़्त 24 घंटे की, क्यूरेटेड लाइवस्ट्रीम है जिसमें लोकप्रिय संगीत वीडियो शामिल होते हैं। साथ ही, ख़ास नए संगीत वीडियो और प्रीमियर, क्यूरेटेड संगीत वीडियो ब्लॉक, लाइव कार्यक्रम और इवेंट, चार्ट काउंटडाउन वग़ैरह भी शामिल होते हैं।
किसी पंक्ति में बाईं और दाईं ओर नैविगेट करके उपलब्ध वीडियो देखें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :
कोई संगीत वीडियो चलाना शुरू करें : कोई संगीत वीडियो चुनकर उसे तुरंत चलाना शुरू करें।
कोई संगीत वीडियो प्लेलिस्ट देखें : वीडियो की सूची देखने के लिए, कोई संगीत वीडियो प्लेलिस्ट चुनें।
इसे शीर्ष से चलाने के लिए “चलाएँ” चुनें, वीडियो एक मिक्स ऑर्डर में चलाने के लिए “शफ़ल करें” चुनें या चलाने के लिए एक विशिष्ट वीडियो चुनें। आप संगीत वीडियो प्लेलिस्ट को अपनी लाइब्रेरी में जोड़ने के लिए,
भी चुन सकते हैं या अधिक विकल्प देखने के लिए,
चुनें।अपनी लाइब्रेरी या प्लेलिस्ट में कोई आइटम जोड़ें : किसी आइटम पर नैविगेट करें, अधिक विकल्प देखने के लिए क्लिकपैड या टच सर्फ़ेस को दबाकर रखें, फिर पॉप-अप मेनू से कोई विकल्प चुनें।







