Apple TV 4K पर पॉडकास्ट प्लेबैक नियंत्रित करें
जब आप कोई पॉडकास्ट चलाना शुरू करते हैं, तो वह “अभी चल रहा है” स्क्रीन में दिखाई देता है जहाँ से आप प्लेबैक कंट्रोल कर सकते हैं, ऑडियो सेटिंग बदल सकते हैं और किसी एपिसोड के बारे में अधिक जानकारी पा सकते हैं।
“अभी चल रहा है” स्क्रीन से पॉडकास्ट प्लेबैक कंट्रोल करना
Apple TV 4K पर पॉडकास्ट ऐप
में जाएँ।साइडबार खोलें, फिर अभी चल रहा है चुनें।
नुस्ख़ा : आप “अभी चल रहा है” स्क्रीन को कंट्रोल सेंटर से भी ऐक्सेस कर सकते हैं। कंट्रोल सेंटर से पॉडकास्ट प्लेबैक और ऑडियो आउटपुट कंट्रोल करना देखें।
अपने रिमोट का इस्तेमाल करके, निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :
पॉडकास्ट को चलाएँ या पॉज़ करें :
दबाएँ या क्लिकपैड या टच सर्फ़ेस के मध्य में दबाएँ।कोई एपिसोड पॉज़ होने पर, एक टाइमलाइन दिखाई देती है जिसमें बीता हुआ और शेष समय दिखाई देता है। टाइमलाइन में किसी अन्य पॉइंट पर स्क्रब करने के लिए क्लिकपैड सेंटर या टच सर्फ़ेस पर बाईं या दाईं ओर स्वाइप करें, फिर उस पॉइंट से चलाने के लिए क्लिकपैड सेंटर या टच सर्फ़ेस दबाएँ।
लगातार रीवाइंड या फ़ास्ट फ़ॉरवर्ड करें : प्लेबैक के दौरान, क्लिकपैड रिंग या टच सर्फ़ेस पर बाईं या दाईं ओर दबाए रखें। पॉज़ करने के लिए क्लिकपैड सेंटर या टच सर्फ़ेस दबाएँ, फिर प्लेबैक जारी रखने के लिए दोबारा दबाएँ।
10 सेकंड पीछे या आगे स्किप करें : क्लिकपैड रिंग या टच सर्फ़ेस पर बाईं या दाईं ओर दबाएँ। 10 सेकंड और स्किप करने के लिए फिर से दबाएँ।
नुस्ख़ा : जब आप 10 सेकंड पीछे जाते हैं, तो सबटाइटल ऑटोमैटिकली सक्रिय हो जाते हैं, ताकि आप उस सेक्शन को सबटाइटल के साथ फिर से देख सकें।
कंट्रोल सेंटर से पॉडकास्ट प्लेबैक और ऑडियो आउटपुट कंट्रोल करना
जब Apple TV 4K पर कोई पॉडकास्ट चलता है या पॉज़ किया जाता है, तो आप कंट्रोल सेंटर से प्लेबैक और ऑडियो कंट्रोल खोल सकते हैं।
कंट्रोल सेंटर खोलने के लिए, रिमोट पर
को दबाए रखें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :संगीत प्लेबैक कंट्रोल करने के लिए :
चुनें, फिर “अभी चल रहा है” स्क्रीन खोलने के लिए गाना चुनें या कोई प्लेबैक कंट्रोल चुनें।ऑडियो आउटपुट बदलने के लिए :
चुनें, फिर एक प्लेबैक डेस्टिनेशन या डेस्टिनेशन चुनें।आप Apple TV 4K से ऑडियो संगत AirPods या Beats हेडफ़ोन, AirPlay-सक्षम स्पीकर, Bluetooth हेडफ़ोन या स्पीकर, HomePod या घर ऐप के माध्यम से कनेक्ट किए जाने वाले स्पीकर पर सुन सकते हैं।
पॉडकास्ट के बारे में जानकारी पाएँ
प्लेबैक के दौरान, जानकारी बटन उपलब्ध हो जाता है। “जानकारी” बटन से आपको उस पॉडकास्ट के बारे में जानकारी मिल जाती है जिसे आप देख रहे हैं।
अपने रिमोट पर, निम्नलिखित से कोई एक काम करें :
प्लेबैक कंट्रोल दिखाएँ, फिर क्लिकपैड या टच सर्फ़ेस के मध्य से नीचे की ओर स्वाइप करें।
सीधे जानकारी टैब पर जाने के लिए, क्लिकपैड रिंग पर नीचे की ओर दबाएँ (केवल सिल्वर रिमोट)।
निम्नलिखित में से कोई एक विकल्प चुनें :
जानकारी : अधिक जानकारी और एपिसोड विवरण देखें।
इस एपिसोड से : किसी मेज़बान या मेहमान के बारे में अधिक जानकारी देखने के लिए उसे चुनें। अगर संगीत की जानकारी दिखाई देती है, तो गाने को चुनकर उसे Apple Music में प्लेलिस्ट में जोड़ें।
सबटाइटल और क्लोज़्ड कैप्शनिंग चालू करना
आप सबटाइटल या क्लोज़्ड कैप्शनिंग (अगर उपलब्ध हो) सक्षम कर सकते हैं, उनका रूप-रंग कस्टमाइज़ कर सकते हैं या अगर आपसे डायलॉग का कोई भाग छूट जाता है, तो उन्हें अस्थायी रूप से चालू कर सकते हैं।
पॉडकास्ट ऐप में प्लेबैक के दौरान निम्नलिखित में से एक कार्य करें :
सबटाइटल या क्लोज़्ड कैप्शनिंग चालू करें : प्लेबैक कंट्रोल दिखाएँ, क्लिकपैड या टच सर्फ़ेस पर ऊपर की ओर स्वाइप करें,
को चुनें, फिर अपनी पसंद का विकल्प चुनें।सबटाइटल या कैप्शन शैलियाँ बदलें : प्लेबैक कंट्रोल दिखाएँ, क्लिकपैड या टच सर्फ़ेस पर ऊपर की ओर स्वाइप करें,
चुनें, शैली चुनें, फिर अपनी पसंद की शैली चुनें या अपने सबटाइटल और कैप्शन कस्टमाइज़ करने के लिए “शैलियाँ प्रबंधित करें” चुनें।पिछले 10–30 सेकंड के लिए सबटाइटल चालू करें : 10 सेकंड पीछे ले जाने के लिए अपने रिमोट के क्लिकपैड रिंग या टच सर्फ़ेस पर बाईं ओर दबाएँ। 30 सेकंड पीछे करने के लिए ऐसा तीन बार करें।
ऑडियो के म्यूट होने पर, सबटाइटल चालू करें :
दबाएँ (केवल सिल्वर रिमोट)।
प्लेबैक गति बदलें
प्लेबैक के दौरान, प्लेबैक कंट्रोल दिखाएँ, फिर
चुनें।पॉप-अप मेनू से कोई प्लेबैक गति चुनें।
प्लेबैक के दौरान ऑडियो विकल्प बदलना
प्लेबैक के दौरान, प्लेबैक कंट्रोल दिखाएँ, फिर
चुनें।पॉप-अप मेनू से ऑडियो विकल्प चुनें :
तेज़ ध्वनि कम करें : डाइनैमिक रेंज को कम करके समग्र ध्वनि स्तर को कम करें ताकि तेज़ संगीत और ध्वनि प्रभाव अन्य ध्वनियों की तरह तेज़ न हों।
ऑडियो ट्रैक : ऑडियो विवरण (AD) चालू करें या वह भाषा चुनें जिस पर आप स्विच करना चाहते हैं।
नोट : उपलब्ध विकल्प इस पर निर्भर करते हैं कि क्या चलाया जा रहा है, आप कौन-से स्पीकर या हेडफ़ोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और आपके पास Apple TV के कौन-से मॉडल हैं।
पॉप-अप मेन्यू बंद करने के लिए अपने रिमोट पर
या
दबाएँ।
पॉडकास्ट ऐप से बाहर निकलने पर भी पॉडकास्ट चलते रहते हैं, लेकिन अन्य ऐप पर वीडियो या ऑडियो चलाना शुरू करने पर रुक जाते हैं।